Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

LDA New Luxury Apartment:आधुनिक सुविधाओं वाले प्रीमियम फ्लैट्स, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

एलडीए ने गोमती नगर के विराज खंड में ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ योजना लॉन्च की है। परियोजना में 646 लग्जरी फ्लैट्स बनाए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 19 मई से शुरू होकर 18 जून 2026 तक चलेगा। फ्लैट्स की कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपये रखी गई है।

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

LDA New Luxury Apartment Project: लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी LDA ने विराज खंड में ‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ नाम से नई हाउसिंग योजना शुरू की है। इस परियोजना की लॉन्चिंग एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने की। योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 19 मई से शुरू हो चुका है, जो 18 जून 2026 तक जारी रहेगा।

केवल ऑनलाइन होगा आवेदन

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक इस योजना में आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा। इच्छुक लोग एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

सामान्य वर्ग के लोगों को फ्लैट की अनुमानित कीमत का 5 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए यह राशि 2.5 प्रतिशत तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लैटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा।

तीन टावरों में बनेंगे 646 फ्लैट

‘लेक व्यू अपार्टमेंट’ परियोजना को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। यहां 19 मंजिल वाले तीन बड़े टावर बनाए जाएंगे। इन टावरों में कुल 646 लग्जरी फ्लैट तैयार होंगे।

सभी फ्लैट 3 BHK प्लस सर्वेंट रूम वाले होंगे। हर फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 2340 वर्ग फीट रखा गया है, ताकि परिवारों को खुला और आरामदायक स्पेस मिल सके। एलडीए ने एक फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपये तय की है।

झील के पास मिलेंगी शानदार सुविधाएं

इस परियोजना की सबसे खास बात इसकी लोकेशन है। अपार्टमेंट के पास मौजूद झील को भी खास तरीके से विकसित किया जाएगा। यहां जॉगिंग ट्रैक और मनोरंजन क्षेत्र तैयार किए जाएंगे।

इसके अलावा लोगों को स्वीमिंग पूल, बच्चों के खेलने की जगह, बड़ा पार्क और क्लब हाउस जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। सुरक्षा के लिए 24 घंटे पावर बैकअप और सिक्योरिटी व्यवस्था भी होगी। परिसर में 1000 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। साथ ही जरूरत की दुकानों के लिए कमर्शियल स्पेस भी बनाया जाएगा।

शहर के प्रमुख इलाकों से बेहतर कनेक्टिविटी

यह प्रोजेक्ट शहीद पथ, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, अवध बस स्टेशन और सिनेपॉलिस मॉल से बेहद करीब होगा। इसके अलावा आसपास कई बड़े अस्पताल और अच्छे स्कूल भी मौजूद हैं। इसलिए यह जगह परिवारों के लिए काफी सुविधाजनक मानी जा रही है।

आसान किस्तों में मिलेगा फ्लैट

एलडीए के अनुसार इस परियोजना को तैयार करने में करीब 760 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राधिकरण ने तीन साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि अधिकतम पांच साल में फ्लैटों का कब्जा देने की योजना है।

सफल आवंटियों को बाकी भुगतान 36 महीने की आसान किस्तों में करने की सुविधा मिलेगी। वहीं जो लोग तय समय में पूरा भुगतान एक साथ करेंगे, उन्हें 4 से 6 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।

Tags: Gomti Nagar FlatsLucknow LDA Project
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist