शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

India Bullet Train Project : देश की पहली बुलेट ट्रेन का सामने आया पोस्टर , इंतजार खत्म, कब से शुरू हो सकती है सेवा

भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2027 तक शुरू हो सकती है। यह मुंबई और अहमदाबाद के बीच सिर्फ दो घंटे में सफर पूरा करेगी और पहली बार समुद्र के नीचे बनी सुरंग से होकर गुजरने वाली ट्रेन बनेगी।

by SYED BUSHRA
मई 20, 2026
in देश
india bullet train project update
Share on FacebookShare on Twitter

India Bullet Train Project : भारत की पहली बुलेट ट्रेन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी और इसे 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है। रेलवे ने हाल ही में एक तस्वीर जारी की थी, जिस पर बाद में सफाई देते हुए कहा गया कि वह सिर्फ एक चित्र था, असली ट्रेन की तस्वीर नहीं।

यह प्रोजेक्ट भारत के रेल इतिहास का सबसे बड़ा और आधुनिक प्रोजेक्ट माना जा रहा है। खास बात यह है कि यह देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जो समुद्र के नीचे बनी सुरंग से होकर गुजरेगी। इस वजह से भी लोग इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED NEWS

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

सितम्बर 9, 2026

सिर्फ दो घंटे में पूरा होगा सफर

मुंबई से अहमदाबाद तक की दूरी करीब 508 किलोमीटर है। अभी इस सफर में सात घंटे से ज्यादा का समय लगता है, लेकिन बुलेट ट्रेन इसे लगभग दो घंटे में पूरा कर देगी।

320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन करीब 127 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगी। रास्ते में यह ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें Mumbai, Thane, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, Surat, भरूच, वडोदरा, आनंद, Ahmedabad और साबरमती शामिल हैं।

2027 में शुरू हो सकती है सेवा

रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw के अनुसार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक शुरू हो सकती है।

जब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2017 में हुई थी, तब इसकी लागत लगभग 1.10 लाख करोड़ रुपये बताई गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। यानी इस प्रोजेक्ट के हर किलोमीटर पर लगभग 212 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

पुलों और सुरंगों से होकर गुजरेगी ट्रेन

इस रूट पर जापान की आधुनिक E10 शिंकनसेन ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन अपने सफर के दौरान कई पुलों और सुरंगों से होकर गुजरेगी।

पूरे प्रोजेक्ट में 53 पुल बनाए जा रहे हैं। इनमें 25 नदी पुल शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेन करीब 21 किलोमीटर तक जमीन के नीचे भी चलेगी। महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में पहाड़ों के अंदर सुरंगें भी बनाई जा रही हैं।

समुद्र के नीचे बनेगी खास सुरंग

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात समुद्र के नीचे बनने वाली सुरंग है। पहली बार भारत में कोई ट्रेन समुद्र के नीचे से गुजरेगी।

इस खास हिस्से के लिए 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है। इसमें शुरुआती 7 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र तल के नीचे होगा। Thane के पास सुरंग बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

टनल बनाने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया गया है कि सुरंग का बड़ा हिस्सा तैयार हो चुका है और बाकी काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

किराया कितना हो सकता है?

रेलवे ने अभी तक बुलेट ट्रेन के किराए की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि सरकार का कहना है कि किराया आम मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किया जाएगा।

माना जा रहा है कि मुंबई-अहमदाबाद रूट पर इसका किराया करीब 4,000 से 5,000 रुपये के बीच हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो लोग कम समय में आरामदायक सफर का फायदा उठा सकेंगे।

Tags: Mumbai Ahmedabad TrainRailway Project
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Next Post
supreme court stray dogs decision

Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट का आवारा कुत्तों पर बड़ा वर्डिक्ट, अदालत ने किसकी सुरक्षा को बताया सबसे जरूरी

Jio Electric Bike: कब होगी जियो इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कम कीमत में लंबी रेंज वाली ई बाइक की तैयारी

Jio Electric Bike: कब होगी जियो इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कम कीमत में लंबी रेंज वाली ई बाइक की तैयारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In