Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

India Venezuela Oil Deal: ऊर्जा संकट,बढ़ती महंगाई के बीच राहत की उम्मीद, क्या वेनेजुएला करेगा सस्ते कच्चे तेल की सप्लाई

ऊर्जा संकट और बढ़ते ईंधन दामों के बीच वेनेजुएला भारत के लिए बड़ा तेल सप्लायर बनकर उभरा है। अगले हफ्ते डेल्सी रोड्रिगेज भारत आएंगी, जहां दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग पर अहम बातचीत होगी।

by Kirtika Tyagi
May 23, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे समय में भारत के लिए वेनेजुएला बड़ी राहत बनकर सामने आया है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव और होर्मुज संकट के बाद भारत अब वैकल्पिक तेल सप्लाई पर तेजी से काम कर रहा है। इसी बीच Venezuela भारत को लगातार कच्चे तेल की खेप भेज रहा है।

भारत दौरे पर आएंगी डेल्सी रोड्रिगेज

अगला हफ्ता भारत और वेनेजुएला के रिश्तों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति Delcy Rodriguez अगले सप्ताह भारत दौरे पर आने वाली हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भी इस दौरे की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तेल और ऊर्जा सहयोग को लेकर बड़ी बातचीत हो सकती है।

RELATED NEWS

No Content Available

भारत के लिए क्यों जरूरी है वेनेजुएला

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। ऐसे में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत 40 से ज्यादा देशों से तेल खरीदता है। होर्मुज संकट के बाद भारत ऐसे देशों की तलाश में है, जहां से बिना किसी रुकावट के तेल की सप्लाई मिल सके। वेनेजुएला इस समय भारत के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।

तेल भंडार में दुनिया में सबसे आगे

वेनेजुएला के पास करीब 303 अरब बैरल कच्चे तेल का विशाल भंडार है। इसे दुनिया के सबसे बड़े ऑयल रिजर्व वाले देशों में गिना जाता है। हालांकि लंबे समय तक अमेरिकी प्रतिबंध और आर्थिक संकट के कारण वेनेजुएला अपने तेल का सही तरीके से निर्यात नहीं कर पा रहा था। अब हालात बदल रहे हैं और वेनेजुएला अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को कम टैक्स और छूट देकर तेल कारोबार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

भारत को सस्ता तेल मिल रहा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Reliance Industries समेत कई भारतीय रिफाइनरी कंपनियां वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीद रही हैं। केप्लर डेटा के अनुसार, इस महीने भारत हर दिन करीब 4 लाख 17 हजार बैरल तेल वेनेजुएला से खरीद रहा है। अप्रैल में यह आंकड़ा करीब 2 लाख 83 हजार बैरल प्रतिदिन था।

भारत का तीसरा सबसे बड़ा सप्लायर बना

वेनेजुएला अब भारत का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर बन गया है। उसने अमेरिका और सऊदी अरब जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल भारत के सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता देशों में रूस पहले, संयुक्त अरब अमीरात दूसरे और वेनेजुएला तीसरे स्थान पर है।

दोनों देशों को होगा फायदा

भारत को जहां सस्ता और स्थिर तेल सप्लाई का विकल्प मिलेगा, वहीं वेनेजुएला को भारत जैसा बड़ा बाजार मिलेगा। ऐसे में यह साझेदारी दोनों देशों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।

Tags: Crude Oil Import NewsIndia Venezuela Oil Deal
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
OBC Reservation: क्रीमी लेयर को आरक्षण क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए बड़े सवाल, आरक्षण व्यवस्था पर छिड़ी नई बहस

OBC Reservation: क्रीमी लेयर को आरक्षण क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने उठाए बड़े सवाल, आरक्षण व्यवस्था पर छिड़ी नई बहस

IPL 2026: हैदराबाद ने दर्ज की बड़ी जीत फिर भी प्लेऑफ में बढ़ गई मुश्किलें, आरसीबी हारकर भी टॉप पर

IPL 2026: हैदराबाद ने दर्ज की बड़ी जीत फिर भी प्लेऑफ में बढ़ गई मुश्किलें, आरसीबी हारकर भी टॉप पर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist