Thursday, November 26, 2026 5:11 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Iran US Deal Update: बढ़ी समझौते की उम्मीद, CIA और मोसाद अब तक खाली हाथ, नहीं खोज पाए सुप्रीम लीडर का ठिकाना

Iran US Deal Update: बढ़ी समझौते की उम्मीद, CIA और मोसाद अब तक खाली हाथ, नहीं खोज पाए सुप्रीम लीडर का ठिकाना

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की चर्चा तेज है, लेकिन ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का ठिकाना अब भी रहस्य बना हुआ है। CIA और मोसाद उन्हें खोजने में अब तक सफल नहीं हुए।

by Kirtika Tyagi
25/05/2026
Mojtaba Khamenei Secret Location

Mojtaba Khamenei News: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव अब कम होता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत अंतिम दौर में बताई जा रही है। हालांकि इसी बीच एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA और इजरायल की मोसाद को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मोजतबा खामेनेई का नहीं मिला सुराग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का ठिकाना अब तक अमेरिका और इजरायल पता नहीं लगा पाए हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी गुप्त स्थान पर मौजूद हैं और बाहरी दुनिया से उनका सीधा संपर्क लगभग खत्म कर दिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि उनसे सीधे फोन या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से संपर्क नहीं किया जाता। संदेश सिर्फ भरोसेमंद दूतों के जरिए पहुंचाए जाते हैं, ताकि उनका लोकेशन पूरी तरह सुरक्षित रहे।

इसी वजह से अटक रही है डील

जानकारों का कहना है कि यही कारण है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत बार-बार धीमी पड़ रही है। जब अमेरिका कोई प्रस्ताव भेजता है, तो उसे मोजतबा खामेनेई तक पहुंचने में काफी समय लगता है। फिर जवाब आने में भी देरी होती है। बताया जा रहा है कि ईरान की पूरी कमांड प्रणाली बेहद गुप्त तरीके से काम कर रही है। इसी वजह से अमेरिका को बातचीत आगे बढ़ाने में मुश्किल हो रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

ट्रंप ने दिए समझौते के संकेत

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भी हाल में बयान दिया कि अगले कुछ दिनों में बड़ा फैसला सामने आ सकता है। वहीं अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई समझौते की कई अहम शर्तों पर सहमत हो चुके हैं।

हमले के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी और इजरायली हमलों के दौरान मोजतबा खामेनेई घायल भी हुए थे। इसके बाद उनकी सुरक्षा और ज्यादा कड़ी कर दी गई। वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं और न ही उनका कोई नया वीडियो या बयान जारी हुआ है।

ईरान में बढ़ी गोपनीयता

बताया जा रहा है कि ईरान के बड़े अधिकारी इस समय मजबूत बंकरों में रह रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ही आपस में बातचीत की जाती है। कई अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि ईरान के अंदर से उन्हें काफी खुफिया जानकारी मिली थी, लेकिन इसके बावजूद मोजतबा तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया।

खुद अधिकारियों को भी नहीं जानकारी

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ईरानी सरकार के कई बड़े अधिकारियों को भी मोजतबा खामेनेई के ठिकाने की जानकारी नहीं है। उनसे सीधे संपर्क करने का अधिकार बहुत सीमित लोगों के पास है।

दुनिया की नजर इस डील पर

फिलहाल पूरी दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले संभावित समझौते पर टिकी हुई है। अगर यह डील पूरी होती है, तो इसका असर मध्य पूर्व की राजनीति और वैश्विक तेल बाजार पर भी दिखाई दे सकता है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Unnao Agra Lucknow Expressway Bus Accident

Road Accident:उन्नाव एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्रियों की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

GPL Jersey And Trophy Launch: गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा ने लॉन्च की GPL 2026 की जर्सी-ट्रॉफी, टूर्नामेंट की हुई धमाकेदार शुरुआत

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

POPULAR POST

Anant Singh Wedding: शादी में 10 लाख लोगों की भीड़ का दावा, पत्तल के लिए मची होड़, क्यों बिजली के टावर पर चढ़े लोग

Anant Singh Wedding: शादी में 10 लाख लोगों की भीड़ का दावा, पत्तल के लिए मची होड़, क्यों बिजली के टावर पर चढ़े लोग

November 25, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026
Body Acne Alert: बॉडी एक्ने क्या है? जानिए पीठ, छाती के दाने और चेहरे के मुंहासे में अंतर

Body Acne Alert: बॉडी एक्ने क्या है? जानिए पीठ, छाती के दाने और चेहरे के मुंहासे में अंतर

November 24, 2026
IPS Kiran Yadav Transfer

UP Police Transfer: चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले; IPS किरण यादव को मिली नई जिम्मेदारी

November 25, 2026
UP Fake University List: यूपी के इन 4 संस्थानों को UGC ने बताया फर्जी, एडमिशन लेने से पहले जरूर चेक करें नाम

UP Fake University List: यूपी के इन 4 संस्थानों को UGC ने बताया फर्जी, एडमिशन लेने से पहले जरूर चेक करें नाम

November 23, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026

LATEST

Auto News: Tata Sierra EV से लेकर Skoda Kodiaq RS तक लॉन्च, Audi Q3 की टेस्टिंग और दिल्ली की नई EV Policy समेत इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Auto News: Tata Sierra EV से लेकर Skoda Kodiaq RS तक लॉन्च, Audi Q3 की टेस्टिंग और दिल्ली की नई EV Policy समेत इस हफ्ते की बड़ी खबरें

November 26, 2026
IIT NEW COURSE: क्या Robotics, Physical AI और Space Engineering के नए कोर्स खोलेंगे करियर के नए रास्ते

IIT NEW COURSE: क्या Robotics, Physical AI और Space Engineering के नए कोर्स खोलेंगे करियर के नए रास्ते

November 26, 2026
Pakistani Web Series: ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की रिलीज पर रोक की मांग, AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र

Pakistani Web Series: ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की रिलीज पर रोक की मांग, AICWA ने PM मोदी को लिखा पत्र

November 26, 2026
Mobile Battery Warranty: क्या  बैटरी फूलने पर मुफ्त में मिलेगी नई बैटरी? जानिए वारंटी के नियम और बदलवाने का आसान तरीका

Mobile Battery Warranty: क्या बैटरी फूलने पर मुफ्त में मिलेगी नई बैटरी? जानिए वारंटी के नियम और बदलवाने का आसान तरीका

November 26, 2026
Delhi-NCR AQI: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से कार के अंदर भी खतरा, ड्राइविंग से पहले अपनाएं ये 2 मिनट के टिप्स

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से कार के अंदर भी खतरा, ड्राइविंग से पहले अपनाएं ये 2 मिनट के टिप्स

November 26, 2026
Vaibhav Suryavanshi: दो मैचों में लगाए 31 छक्के, श्रीलंका के खिलाफ भी मचाया धमाल; क्या अब पाकिस्तान की बारी?

Vaibhav Suryavanshi: दो मैचों में लगाए 31 छक्के, श्रीलंका के खिलाफ भी मचाया धमाल; क्या अब पाकिस्तान की बारी?

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India