Thursday, May 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

LIC Insurance Plan: पति-पत्नी के लिए LIC की नई पॉलिसी, दोनों का भविष्य सुरक्षित, एक साथ मिलेगा डबल सुरक्षा कवच

LIC ने पति-पत्नी के लिए दो नए जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें गारंटीड रिटर्न, फिक्स्ड बेनेफिट और एक ही पॉलिसी में दोनों को लाइफ कवर मिलेगा। ये योजनाएं जून 2026 से शुरू होंगी।

by Kirtika Tyagi
May 28, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

LIC Joint Life Insurance Plan 2026: अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने पति-पत्नी के लिए दो नए जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं। इन योजनाओं में एक ही पॉलिसी के तहत दोनों लोगों को लाइफ कवर मिलेगा। साथ ही इसमें गारंटीड रिटर्न और तय फायदे भी दिए जाएंगे।

इन योजनाओं की सबसे खास बात यह है कि बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का आपकी बचत पर असर नहीं पड़ेगा। यानी आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और भविष्य में तय लाभ भी मिलेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

जून 2026 से शुरू होंगी नई योजनाएं

LIC ने इन दोनों नई योजनाओं का नाम “न्यू जीवन साथ सिंगल प्रीमियम” और “न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम” रखा है। कंपनी के अनुसार, ये दोनों प्लान जून 2026 से शुरू किए जाएंगे। ग्राहक इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकेंगे। इन पॉलिसियों को LIC एजेंट, ब्रोकर और दूसरे अधिकृत चैनलों के जरिए लिया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि इन योजनाओं को खासतौर पर परिवार की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

एक बार प्रीमियम भरें, लंबे समय तक सुरक्षा पाएं

“न्यू जीवन साथ सिंगल प्रीमियम” योजना में ग्राहक को केवल एक बार प्रीमियम जमा करना होगा। इसके बाद पूरी पॉलिसी अवधि तक पति-पत्नी दोनों को लाइफ कवर मिलता रहेगा।

LIC के मुताबिक, इस योजना में हर 1,000 रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड पर 70 रुपये की गारंटीड एडिशन भी दी जाएगी। ग्राहक इसमें 10, 15, 20 और 25 साल तक की पॉलिसी अवधि चुन सकते हैं। वहीं न्यूनतम सम एश्योर्ड 3 लाख रुपये रखा गया है।

किस्तों में प्रीमियम भरने की भी सुविधा

दूसरा प्लान “न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम” है। इस योजना में ग्राहक 5, 10 या 15 साल तक किस्तों में प्रीमियम जमा कर सकते हैं। इस योजना में हर साल जमा किए गए प्रीमियम पर 7 प्रतिशत तक गारंटीड एडिशन दिया जाएगा। अगर प्रीमियम जमा करने के दौरान पति या पत्नी में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो बाकी प्रीमियम माफ कर दिया जाएगा। इससे परिवार पर आर्थिक दबाव कम होगा।

एक साथ नहीं, किस्तों में भी मिलेगा पैसा

LIC ने ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधा भी दी है। पॉलिसी मैच्योर होने या मृत्यु लाभ मिलने पर ग्राहक पूरी रकम एक साथ लेने के बजाय 5, 10 या 15 साल की किस्तों में भी ले सकते हैं।

इसके अलावा, मौजूदा LIC पॉलिसीधारकों और मृत पॉलिसी होल्डर्स के नॉमिनी को विशेष छूट का फायदा भी दिया जाएगा। माना जा रहा है कि ये नई योजनाएं उन परिवारों के लिए फायदेमंद साबित होंगी, जो सुरक्षित निवेश और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा दोनों चाहते हैं।

Tags: Joint Life Insurance PlanLIC New Policy
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Byju’s Crisis: कभी अरबों की कंपनी, अब कानूनी संकट में फंसे  सिंगापुर कोर्ट ने क्यों सुनाई जेल की सजा

Byju's Crisis: कभी अरबों की कंपनी, अब कानूनी संकट में फंसे सिंगापुर कोर्ट ने क्यों सुनाई जेल की सजा

Rice Export Crisis: ईरान तनाव का असर भारत के चावल निर्यात पर, बासमती कारोबार हुआ प्रभावित

Rice Export Crisis: ईरान तनाव का असर भारत के चावल निर्यात पर, बासमती कारोबार हुआ प्रभावित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist