मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Police Exam : पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न , चप्पल पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी, बस किराये मिली 50 फीसदी छूट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने और चप्पल पहनकर आने की सलाह दी है।

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Police Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जा रहा है। यह परीक्षा लगातार तीन दिनों तक चलेगी। प्रदेशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

RELATED NEWS

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

सितम्बर 7, 2026
Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026

लाखों अभ्यर्थी होंगे शामिल

इस भर्ती परीक्षा में प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट से 16 लाख से अधिक उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,679 सिपाही पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यही वजह है कि यह परीक्षा प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जा रही है।

भर्ती बोर्ड ने जारी किए जरूरी निर्देश

भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। साथ ही उम्मीदवारों को जूते पहनकर आने के बजाय चप्पल पहनकर आने की सलाह दी गई है इसका उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच को आसान और तेज बनाना है। अधिकारियों का कहना है कि इससे जांच प्रक्रिया में कम समय लगेगा और अभ्यर्थियों को भी सुविधा होगी।

दो पालियों में हुई परीक्षा

परीक्षा प्रतिदिन दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बस किराये में मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाले उम्मीदवारों के लिए किराये में 50 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है।

इस निर्णय से दूर-दराज के जिलों से आने वाले लाखों अभ्यर्थियों को आर्थिक मदद मिलेगी। सरकार का कहना है कि युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।

निष्पक्ष परीक्षा पर प्रशासन का फोकस

परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस, प्रशासन और भर्ती बोर्ड के अधिकारी लगातार तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।

अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे सभी नियमों का पालन करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।

Tags: government jobsUP Police Exam 2026UP police recruitment
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

Delhi High Court Recruitment: 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब से होंगे आवेदन शुरू

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।...

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

NEET में 570 अंक तक पहुंची , फिर भी नहीं मिला MBBS, अब एक साथ 5 सरकारी नौकरियों में हुआ चयन

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

NEET Journey: NEET जैसी कठिन परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना हर छात्र का सपना होता है, लेकिन केवल अच्छे...

UP Anganwadi Recruitment: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका जानिए किस आधार पर होगा चयन,  आवेदन प्रक्रिया शुरू

UP Anganwadi Recruitment: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका जानिए किस आधार पर होगा चयन, आवेदन प्रक्रिया शुरू

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। अगर आप...

U P,SI PET Exam 2026: पीईटी के एडमिट कार्ड जारी, जानिए अभ्यर्थी कहां से और कैसे करें डाउनलोड

U P,SI PET Exam 2026: पीईटी के एडमिट कार्ड जारी, जानिए अभ्यर्थी कहां से और कैसे करें डाउनलोड

by Kirtika Tyagi
जून 24, 2026

UP Police SI Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक (एसआई) नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों...

Next Post
UP Weather Alert

UP Weather :उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से राहत की उम्मीद, आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

गोरखपुर में रिश्तों का खून: श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ झगड़ा, भाई ने भाई की ले ली जान, आरोपी फरार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In