बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Merchant Navy Case: वेनेजुएला में देवरिया के युवक की संदिग्ध मौत, दोबारा पोस्टमार्टम में शरीर से अहम अंग गायब, अंग तस्करी का शक

देवरिया के मर्चेंट नेवी कर्मचारी राकेश चौहान की वेनेजुएला में संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने हत्या और अंग तस्करी का आरोप लगाया है। दोबारा पोस्टमार्टम में अहम अंग गायब मिलने के दावे के बाद जांच की मांग तेज हो गई है।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Deoria Merchant Navy Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले के लगड़ा बाजार टोला (भगवानपुर) निवासी 33 वर्षीय राकेश चौहान, जो मर्चेंट नेवी में काम करते थे, उनकी वेनेजुएला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब एक महीने बाद उनका शव गांव पहुंचा। इसके बाद जो बातें सामने आईं, उन्होंने पूरे परिवार और इलाके के लोगों को हैरान कर दिया। परिजनों का आरोप है कि राकेश की हत्या की गई और उसके बाद उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंग निकाल लिए गए।

नवंबर 2025 में गए थे नौकरी पर

राकेश चौहान नवंबर 2025 में मर्चेंट नेवी के जरिए वेनेजुएला में एक जहाज पर नौकरी करने गए थे। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी शादी साल 2023 में हुई थी और उनके परिवार में पत्नी के साथ छह महीने का एक छोटा बच्चा भी है। परिवार का कहना है कि राकेश पूरी तरह स्वस्थ थे और नियमित रूप से घरवालों से बात करते थे।

RELATED NEWS

Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद,  पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद, पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

जून 7, 2026
budget wedding e rickshaw barat

Budget Wedding: दूल्हे की आर्थिक परेशानी में दोस्तों ने निकाला अनोखा जुगाड़, किसमें निकली बारात

दिसम्बर 3, 2025

कंपनी ने पहले इलाज, फिर मौत की दी सूचना

परिजनों के अनुसार, कंपनी के मुंबई कार्यालय से अचानक फोन आया कि राकेश जहाज पर गिर गए हैं और उनका इलाज चल रहा है। अगले दिन सुबह परिवार को बताया गया कि उनकी हालत बेहद गंभीर है और बचने की संभावना केवल पांच प्रतिशत है। उसी शाम कंपनी ने राकेश की मौत की जानकारी दे दी। कंपनी की ओर से मौत का कारण चक्कर आने के बाद गिरना बताया गया।

दोबारा पोस्टमार्टम में उठे नए सवाल

राकेश के पिता और पत्नी जब मुंबई पहुंचे, तो उन्हें एक सप्ताह में शव सौंपने का भरोसा दिया गया। लेकिन शव मिलने में लगभग एक महीना लग गया। 4 जून को जब शव देवरिया पहुंचा, तो स्थानीय डॉक्टरों ने पहले पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया, क्योंकि शव का पहले ही पोस्टमार्टम हो चुका था। बाद में जिला मजिस्ट्रेट के विशेष आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का दावा है कि इस रिपोर्ट में शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग गायब पाए गए, जिसके बाद पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

राकेश की पत्नी रंजना चौहान ने भारतीय दूतावास, केंद्रीय जल परिवहन मंत्री और संबंधित शिपिंग कंपनी को ईमेल भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, राकेश के पिता राम देव चौहान का कहना है कि कंपनी ने परिवार को लगातार गुमराह किया और मौत की सही वजह भी नहीं बताई। ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह ने भी इस मामले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल मामले की सच्चाई जांच के बाद ही पूरी तरह सामने आ सकेगी।

Tags: Deoria NewsMerchant Navy Case
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद,  पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

Khan Sir Controversy: पटना फायरिंग विवाद, पैतृक गांव में खान सर को लेकर स्थानीय लोगों ने लगाए कौन से गंभीर आरोप

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

Khan Sir Controversy: पटना में खान सर की कोचिंग के बाहर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद अब...

budget wedding e rickshaw barat

Budget Wedding: दूल्हे की आर्थिक परेशानी में दोस्तों ने निकाला अनोखा जुगाड़, किसमें निकली बारात

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 3, 2025

Virul video: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बेहद अनोखी और चर्चा में रहने वाली बारात देखने को मिली।...

Body Found in Tank: देवरिया में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का शव टंकी में मिला, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

Body Found in Tank: देवरिया में मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का शव टंकी में मिला, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 11, 2025

Body Found in Medical College Tank Deoria: देवरिया मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिले शव की पहचान अशोक गावड़े के...

UP News: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, फिर रेलवे प्लेटफार्म पर कर लिया कब्जा

UP News: किन्नरों ने RPF इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, फिर रेलवे प्लेटफार्म पर कर लिया कब्जा

by Vinod
सितम्बर 1, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के देवरिया में देररात किन्नरों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर कहर ढाया। स्टेशन पर अवैध...

Deoria News : देवरिया में अनोखी शादी, पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने रचाई आपस में शादी

Deoria News : देवरिया में अनोखी शादी, पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने रचाई आपस में शादी

by Kirtika Tyagi
जनवरी 24, 2025

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक असामान्य प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें दो शादीशुदा महिलाओं...

Next Post
Bangladesh China Relations: बांग्लादेश का चीन की ओर बढ़ता कदम, किस समझौते से भारत की बढ़ी चिंता, खड़ी हुई सामरिक चुनौतियां

Bangladesh China Relations: बांग्लादेश का चीन की ओर बढ़ता कदम, किस समझौते से भारत की बढ़ी चिंता, खड़ी हुई सामरिक चुनौतियां

Europe Heatwave Crisis: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, रेल सेवा प्रभावित, सड़कें पिघली , परमाणु रिएक्टरों पर भी पड़ा असर

Europe Heatwave Crisis: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, रेल सेवा प्रभावित, सड़कें पिघली , परमाणु रिएक्टरों पर भी पड़ा असर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist