बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Rashami Desai TV Comeback: लंबे ब्रेक के बाद लीड रोल में लौट सकती हैं रश्मि देसाई, नए शो को लेकर चर्चा तेज

टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई लंबे समय बाद बतौर लीड एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस के नए शो में नजर आ सकती हैं, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Rashami Desai TV Comeback: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई एक बार फिर छोटे पर्दे पर लीड रोल में वापसी कर सकती हैं। लंबे समय से किसी बड़े टीवी शो में मुख्य भूमिका में नजर नहीं आईं रश्मि को लेकर खबरें हैं कि उनके हाथ एक नया प्रोजेक्ट लगा है। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

स्टार प्लस के नए शो में आ सकती हैं नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मि देसाई को रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस Dreamiyata Entertainment के नए शो के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होगा। फिलहाल शो के नाम, कहानी और लॉन्च डेट को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

RELATED NEWS

No Content Available

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस शो में रश्मि के साथ अभिनेता हितेश भारद्वाज मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि कलाकारों की कास्टिंग को लेकर भी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

‘उतरन’ से मिली थी घर-घर पहचान

रश्मि देसाई ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी सबसे बड़ी पहचान लोकप्रिय धारावाहिक ‘उतरन‘ से बनाई थी। इस शो में उन्होंने तपस्या ठाकुर का किरदार निभाकर दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने कई सफल टीवी शोज और रियलिटी शोज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

हाल के वर्षों में वह ‘वागले की दुनिया‘ में नजर आई थीं, लेकिन इसमें उनकी भूमिका मुख्य नहीं थी। ऐसे में उनके संभावित कमबैक की खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी खबरें

इससे पहले भी ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मि देसाई, रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन के शो ‘तू जुलियट जट्ट दी‘ का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि वह खबर भी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी थी।

अब एक बार फिर उनके नए शो को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यदि यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो दर्शकों को लंबे समय बाद रश्मि देसाई को फिर से एक मजबूत लीड किरदार में देखने का मौका मिल सकता है।

फिलहाल, रश्मि देसाई और शो के निर्माताओं की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Tags: Rashami DesaiTV Comeback
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi EV Policy: 2028 के बाद नए पेट्रोल दोपहिया वाहनों पर रोक क्यों? जानिए सरकार की पूरी रणनीति और चुनौतियां

Delhi EV Policy: 2028 के बाद नए पेट्रोल दोपहिया वाहनों पर रोक क्यों? जानिए सरकार की पूरी रणनीति और चुनौतियां

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

Mumbai Amritsar Express Fire: जलगांव स्टेशन पर अमृतसर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist