गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

National Road Safety: सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा,सुरक्षा बोर्ड का हुआ गठन, यूपी के पूर्व IAS बने अध्यक्ष

करीब सात वर्षों की देरी और सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन कर दिया है। उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। यह बोर्ड सड़क सुरक्षा, वाहन मानकों और राज्यों के साथ समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर केंद्र और राज्यों को सलाह देगा।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

National Road Safety: देश में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच केंद्र सरकार ने आखिरकार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (National Road Safety Board) का गठन कर दिया है। करीब सात वर्षों की देरी और सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बोर्ड के गठन की अधिसूचना जारी की। उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बोर्ड में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों सहित कुल 20 सदस्य शामिल होंगे।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बनी तस्वीर

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में वर्ष 2019 के संशोधन के तहत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का गठन कानूनी रूप से अनिवार्य किया गया था। हालांकि, लंबे समय तक यह केवल कागजों तक सीमित रहा। बोर्ड गठन में लगातार हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई और केंद्र सरकार को निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे गठित करने का अंतिम अवसर दिया था। इसके बाद सरकार ने बोर्ड के गठन की प्रक्रिया पूरी की।

RELATED NEWS

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

सितम्बर 20, 2026
Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

नवम्बर 14, 2025

क्या होंगे बोर्ड के प्रमुख दायित्व?

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड केंद्र और राज्य सरकारों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सलाह देगा। इसमें सड़क डिजाइन में सुधार, वाहन सुरक्षा मानकों की निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन, पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा से जुड़े सुझाव शामिल होंगे। इसके अलावा स्कूलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास सुरक्षित फुटओवर ब्रिज और अंडरपास की योजना तैयार करने तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी बोर्ड निभाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

बोर्ड में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली के परिवहन आयुक्त, महाराष्ट्र, ओडिशा और त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। सेव लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक पीयूष तिवारी समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी बोर्ड का हिस्सा होंगे।

सरकार का मानना है कि इस बोर्ड के सक्रिय होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करने और राष्ट्रीय स्तर पर सड़क सुरक्षा नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

Tags: National Road Safety Boardroad safety
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

Ganga Expressway Animal Safety: शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
नवम्बर 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

Road Accident

Road Accident:तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा,बस-डंपर की टक्कर में 17 लोगों की गई जान ,कई घायल

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025

Telangana road accident:तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार को हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। हादसे...

: road safety rules and electric vehicle growth

Road Safety:सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री योगी का ज़ो,हर तीन महीने में बस चालकों की मेडिकल जांच हुई अनिवार्य

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025

Chief Minister Yogi’s Focus on Road Safety:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर तीन महीने में बस...

No Helmet No Fuel Campaign in Uttar Pradesh

No Helmet, No Fuel: उत्तर प्रदेश में नई पहल,सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय, कब से कब तक चलेगा यह अभियान

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2025

No Helmet, No Fuel: उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों को सतर्क करने के लिए...

Next Post
Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा

Kitchen Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकती हैं मां अन्नपूर्णा

Beauty Myths: खूबसूरत दिखने के लिए इन ब्यूटी मिथ्स पर न करें भरोसा, जानिए क्या है सच्चाई

Beauty Myths: खूबसूरत दिखने के लिए इन ब्यूटी मिथ्स पर न करें भरोसा, जानिए क्या है सच्चाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In