मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Tech

Mobile Recharge Price Hike: फिर महंगे होंगे जियो, एयरटेल और Vi के रिचार्ज प्लान! जानें कितना बढ़ सकता है खर्च

सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार अगले 3-4 महीनों में मोबाइल रिचार्ज प्लान 12-15% तक महंगे हो सकते हैं। 5G विस्तार, बढ़ती लागत और ARPU में सुधार की रणनीति को इस संभावित टैरिफ बढ़ोतरी की मुख्य वजह माना जा रहा है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 7, 2026
in Tech
Share on FacebookShare on Twitter

Mobile Recharge Price Hike: देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को जल्द ही एक और झटका लग सकता है। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन से चार महीनों में टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) के ग्राहकों को रिचार्ज के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

रिचार्ज प्लान कितने महंगे हो सकते हैं?

रिपोर्ट के अनुसार, यदि कंपनियां 15 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाती हैं, तो मौजूदा ₹199 वाला प्लान बढ़कर करीब ₹229 का हो सकता है। इसी तरह ₹299 वाले डेटा प्लान की कीमत लगभग ₹344 से ₹359 तक पहुंच सकती है। वहीं ₹999 वाले लॉन्ग-टर्म प्लान की कीमत बढ़कर करीब ₹1,149 हो सकती है। यानी आने वाले महीनों में मोबाइल रिचार्ज का खर्च बढ़ने की संभावना है।

RELATED NEWS

No Content Available

क्यों बढ़ाई जा सकती हैं कीमतें?

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देशभर में अपने 5G नेटवर्क के विस्तार पर बड़े स्तर पर निवेश कर रही हैं। कंपनियां इस निवेश की लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूलना चाहती हैं। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियों का लक्ष्य ARPU (Average Revenue Per User) बढ़ाना भी है। ARPU किसी कंपनी की प्रति सक्रिय ग्राहक औसत कमाई को दर्शाता है।

कम प्रतिस्पर्धा भी एक बड़ी वजह

भारतीय टेलीकॉम बाजार में फिलहाल रिलायंस जियो और एयरटेल की मजबूत पकड़ है। कम प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनियों के लिए टैरिफ बढ़ाना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि रिलायंस जियो हर तिमाही में करीब 70 लाख नए ग्राहक जोड़ सकती है, जबकि भारती एयरटेल के लगभग 50 लाख नए ग्राहक जुड़ने की उम्मीद है। दूसरी ओर, वोडाफोन आइडिया अपने 5G नेटवर्क के विस्तार पर फोकस बनाए रख सकती है।

 

Tags: Mobile RechargeTariff Hike
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
India vs England T20: क्या पहले मुकाबले में मौसम डालेगा खलल, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस

Vaibhav Injury Update: अभ्यास के दौरान युवा बल्लेबाज को लगी तेज गेंद, थोड़ी देर बाद लौटे और जमकर की प्रैक्टिस

MS Dhoni Birthday: रांची की गलियों से विश्व क्रिकेट के शिखर तक का सफर , जानिए ‘कैप्टन कूल’ की प्रेरणादायक कहानी

MS Dhoni Birthday: रांची की गलियों से विश्व क्रिकेट के शिखर तक का सफर , जानिए 'कैप्टन कूल' की प्रेरणादायक कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist