सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Indian Railways New Rules: अब जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट नहीं चलेगा, अब दिखाना होगा ये ज़रूरी पेपर

भारतीय रेलवे ने जनरल डिजिटल टिकट के नियमों में बदलाव किया है। अब रेल वन ऐप से बुक किए गए टिकट का स्क्रीनशॉट, फोटो या व्हाट्सऐप कॉपी मान्य नहीं होगी। यात्रियों को जांच के समय उसी पंजीकृत मोबाइल में ऐप पर मौजूद मूल डिजिटल टिकट दिखाना होगा। यह नियम केवल अनारक्षित (जनरल) मोबाइल टिकटों पर लागू होगा।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने जनरल (अनारक्षित) डिजिटल टिकट को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब रेल वन (RailOne) ऐप से बुक किए गए जनरल टिकट का स्क्रीनशॉट, फोटो, पीडीएफ या व्हाट्सऐप पर भेजी गई कॉपी यात्रा के दौरान मान्य नहीं होगी। यात्रियों को टिकट जांच के समय उसी मोबाइल में रेल वन ऐप पर उपलब्ध मूल डिजिटल टिकट दिखाना अनिवार्य होगा, जिससे टिकट बुक किया गया है।

स्क्रीनशॉट दिखाने पर लगा जुर्माना

हाल ही में कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस में एक महिला यात्री को नियमों की जानकारी न होने के कारण जुर्माना भरना पड़ा। यात्रा के दौरान उन्होंने अपने भाई द्वारा भेजे गए टिकट का व्हाट्सऐप स्क्रीनशॉट टीटीई को दिखाया। जांच में पता चला कि टिकट ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने के बाद ऑनलाइन बुक किया गया था। साथ ही टिकट बुक करने वाला पंजीकृत मोबाइल भी यात्री के पास नहीं था। रेलवे ने इसे अमान्य मानते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूल लिया।

RELATED NEWS

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

अगस्त 19, 2026
Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026

रेलवे ने जारी किए स्पष्ट निर्देश

रेलवे के अनुसार, डिजिटल टिकट तभी वैध माना जाएगा जब वह रेल वन ऐप में उसी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उपलब्ध हो, जिससे टिकट बुक किया गया है। यदि टिकट केवल स्क्रीनशॉट, फोटो या पीडीएफ के रूप में दिखाया जाता है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर के दौरान अपना मोबाइल चार्ज रखें और टिकट हमेशा ऐप में ही उपलब्ध रखें, ताकि जांच के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

किन टिकटों पर लागू होगा नियम?

रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह नया नियम केवल अनारक्षित (जनरल) मोबाइल टिकटों पर लागू होगा। आरक्षित (Reserved) टिकटों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी, क्योंकि वहां टिकट के साथ यात्री का पहचान पत्र भी जांचा जाता है।

यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • टिकट ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने से पहले ही बुक करें।
  • टिकट उसी मोबाइल में रखें, जिससे बुकिंग की गई है।
  • स्क्रीनशॉट, व्हाट्सऐप कॉपी या पीडीएफ पर भरोसा न करें।
  • यात्रा के दौरान रेल वन ऐप में मूल डिजिटल टिकट ही टीटीई को दिखाएं।
  • मोबाइल की बैटरी पर्याप्त चार्ज रखें, ताकि जांच के समय टिकट आसानी से दिखाया जा सके।

रेलवे का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य डिजिटल टिकटों के दुरुपयोग को रोकना और बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण करना है।

Tags: Indian RailwaysRailOne App
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

Next Post
Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

Delhi Metro का नया कॉरिडोर देगा बड़ी राहत, नोएडा-गाजियाबाद से नई दिल्ली पहुंचना होगा आसान

Monsoon Diseases: बारिश में बीमारियों से बचना है तो बदलें ये आदतें, डॉक्टर के बताए इन तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित

Monsoon Diseases: बारिश में बीमारियों से बचना है तो बदलें ये आदतें, डॉक्टर के बताए इन तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist