सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Weather Update: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन 15 जुलाई के बाद बारिश कम होने और उमस बढ़ने की संभावना है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। करीब 65 जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी और आने वाले समय में मौसम फिर बदल सकता है।

भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 30 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर समेत 14 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों में खड़े होने से बचें ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से सुरक्षित रहा जा सके।

RELATED NEWS

UP School Closed Due to Heavy Rain

यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

सितम्बर 25, 2026
UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

सितम्बर 24, 2026

इन जिलों में तेज आंधी की संभावना

महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), कुशीनगर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, हाथरस (महामाया नगर), कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ जगहों पर पानी भरने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

लखनऊ में मिलेगी गर्मी से राहत

राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लगातार बारिश होने से दिन के तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

अब तक कैसा रहा मानसून

इस बार मानसून के दौरान उत्तर प्रदेश में बारिश का रिकॉर्ड संतुलित रहा है। अब तक 29 जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है। वहीं 10 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि 21 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है। अच्छी बात यह है कि फिलहाल किसी भी जिले में सूखे जैसी स्थिति या बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली बारिश की खबर नहीं है।

15 जुलाई के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से बना मानसूनी सिस्टम फिलहाल मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। लेकिन 15 जुलाई के बाद यह सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद तीन से चार दिनों तक बारिश कम हो सकती है, धूप निकल सकती है और लोगों को फिर से उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Tags: IMD Rain AlertMonsoon Updateuttar pradesh weather
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP School Closed Due to Heavy Rain

यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP School Closed Due to Heavy Rain:उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है और कई जिलों में बारिश का...

UP Weather Alert

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। अब राजधानी लखनऊ...

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

UP Weather Today: यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बुधवार से थमेगा बरसात का दौर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। रविवार को प्रदेश...

Next Post
Nita Ambani Saree: क्या होती है तंचोई बनारसी सिल्क साड़ी? जानिए इसकी खासियत और क्यों होती है इतनी महंगी

Nita Ambani Saree: क्या होती है तंचोई बनारसी सिल्क साड़ी? जानिए इसकी खासियत और क्यों होती है इतनी महंगी

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

Anti Corruption Action: भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का बड़ा एक्शन, किसके पास मिला 13 kg सोना, 9 kg चांदी, 1.62 करोड़ रुपये, 35 करोड़ की संपत्ति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In