मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Legal News: वकीलों की सोशल मीडिया रील्स पर उठे सवाल, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, किसने PIL दाख़िल कर रोक लगाने करी मांग

सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका में सोशल मीडिया पर वकीलों की रील्स, डिजिटल प्रचार और अदालत परिसर में वीडियोग्राफी पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने इसे पेशेवर आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

PIL Filed Against Lawyers’ Reels, सोशल मीडिया पर इन दिनों वकीलों की रील्स और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो में वकील अदालत के गाउन और बैंड पहनकर कानूनी सलाह देते या खुद का प्रचार करते नजर आते हैं। कुछ वीडियो में अदालत परिसर की झलक दिखाई जाती है, जबकि कुछ में क्लाइंट से जुड़े मामलों का जिक्र भी होता है। अब इसी मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस तरह का डिजिटल प्रचार वकालत की गरिमा और पेशेवर आचार संहिता के खिलाफ है।

दो वकीलों ने दायर की जनहित याचिका

दिल्ली के अधिवक्ता अनिल पांडे और एआर त्रिपाठी ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में यह जनहित याचिका दाखिल की। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को निर्देश देने की मांग की है कि वकीलों द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार, रील्स और वीडियो पर सख्ती से नियम लागू किए जाएं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि अदालत परिसर और वकीलों की वेशभूषा का इस्तेमाल प्रचार के लिए नहीं होना चाहिए।

RELATED NEWS

CM Vijay की बढ़ी मुश्किलें करूर भगदड़ मामला फिर चर्चा में, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

CM Vijay की बढ़ी मुश्किलें करूर भगदड़ मामला फिर चर्चा में, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

जुलाई 6, 2026

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक सरकारी परिसरों से हटेंगे आवारा कुत्ते

जून 28, 2026

क्या है नियम 36 का प्रावधान?

याचिका में कहा गया है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम 36 के तहत कोई भी वकील प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपने पेशे का विज्ञापन नहीं कर सकता। इसके बावजूद कई वकील इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर खुद को विशेषज्ञ बताकर वीडियो बना रहे हैं। इनमें मोबाइल नंबर, उपलब्धियां और कानूनी सेवाओं का प्रचार भी किया जाता है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि यह नियमों का सीधा उल्लंघन है।

कोर्ट की वेशभूषा और परिसर के इस्तेमाल पर भी सवाल

याचिका में यह भी कहा गया है कि बार काउंसिल के नियमों के अनुसार कोर्ट के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर बैंड और गाउन पहनना प्रतिबंधित है। केवल वकीलों से जुड़े आधिकारिक आयोजनों में इसकी अनुमति है। इसके बावजूद कई लोग अदालत परिसर और कोर्ट रूम के आसपास रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जिससे न्यायपालिका की गरिमा प्रभावित हो रही है।

पहले भी जताई जा चुकी है आपत्ति

याचिका में बताया गया है कि 3 जुलाई 2024 को मद्रास हाईकोर्ट ने भी वकीलों की डिजिटल रैंकिंग और अप्रत्यक्ष प्रचार पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जुलाई 2024 और मार्च 2025 में कई प्रेस विज्ञप्तियां जारी कर नियमों के पालन पर जोर दिया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने भी सितंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट परिसर में वीडियोग्राफी और रील्स बनाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया था।

याचिकाकर्ताओं की क्या दलील है?

अनिल पांडे और एआर त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने 2 जुलाई 2026 को मुख्य न्यायाधीश और बार काउंसिल के अध्यक्ष को इस मुद्दे से अवगत कराया था। जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनका कहना है कि “लीगल अवेयरनेस”, “नो योर राइट्स” और “लीगल टिप्स” जैसे नामों के जरिए कई लोग वास्तव में अपना प्रचार कर रहे हैं और क्लाइंट जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से क्या मांग की गई है?

याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नियम 36 और अन्य संबंधित प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार करने वाले वकीलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, कोर्ट परिसर में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और रील्स पर देशभर में रोक, वकीलों की वेशभूषा के प्रचारात्मक इस्तेमाल पर प्रतिबंध और डिजिटल आचार संहिता तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग भी की गई है। फिलहाल इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का इंतजार है।

Tags: Bar Council of IndiaLegal NewsSupreme Court
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

CM Vijay की बढ़ी मुश्किलें करूर भगदड़ मामला फिर चर्चा में, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

CM Vijay की बढ़ी मुश्किलें करूर भगदड़ मामला फिर चर्चा में, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026

Karur Stampede: तमिलनाडु के चर्चित करूर भगदड़ मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी बहस को तेज कर दिया...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक सरकारी परिसरों से हटेंगे आवारा कुत्ते

by Kirtika Tyagi
जून 28, 2026

Govt Order on Stray Dogs: आवारा कुत्तों से बढ़ती घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
जून 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
मई 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

Next Post
Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

Silver Purity Case: वैष्णो देवी में चढ़ी 20 टन चांदी की शुद्धता पर उठे सवाल, अदालत ने जांच अधिकारी को किया तलब

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist