मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

नीट पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों को सख्त सजा मिलेगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026
in राष्ट्रीय
PM Modi on NEET Paper Leak
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और छात्रों के हितों को सबसे ऊपर रखा गया है।

पेपर लीक राजनीति का मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के भविष्य पर संकट आया, उनके हितों को देखते हुए री-एग्जाम कराया गया और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले की जानकारी सामने आते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की और छात्रों की चिंताओं को लेकर सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026

भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए होगी पुख्ता व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाएगी कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी समस्या केवल केंद्र सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके खिलाफ सभी को मिलकर काम करना होगा। दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाने के लिए केंद्र और राज्यों को भी मिलकर प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

CJP के संसद मार्च के बाद सामने आया PM का बयान

प्रधानमंत्री का यह बयान कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बाद सामने आया है। इस मार्च में विपक्ष के कई सांसदों के शामिल होने का दावा किया गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर तनाव और हिंसा की स्थिति भी देखने को मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की। संसद के आसपास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की भी जानकारी सामने आई।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई

संसद मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर कथित हमले और तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई की। अब मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले CJP नेता

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष राकां ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच दो दौर में बातचीत हुई। हालांकि, सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों की मांगों पर तत्काल कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया। वहीं, जेपी नड्डा ने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Tags: EDUCATION NEWSNEET paper leakPM Modi
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Next Post
CJP Parliament March Violence

CJP Parliament March: संसद मार्च के दौरान दिल्ली में बवाल, सैकड़ों प्रदर्शनकारी घायल CJP ने फिर प्रदर्शन का किया ऐलान

Deoria Bus Accident

Bus Accident in Deoria: ओवरटेक के चक्कर में खेत में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, मची अफरा-तफरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In