बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home हॉलीवुड

Hollywood Shock: ‘गॉडजिला’ की जिया अब नहीं रहीं, 18 साल की केली हॉटल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ और ‘द न्यू एम्पायर’ में जिया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन हो गया। मैरीलैंड में सड़क हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हुई।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026
in हॉलीवुड
Share on FacebookShare on Twitter

Hollywood Tragedy: हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’ और ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ में जिया का यादगार किरदार निभाने वाली अमेरिकी अभिनेत्री केली हॉटल का महज 18 साल की उम्र में निधन हो गया। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरीलैंड में हुए एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की पुष्टि उनके पिता जोशुआ हॉटल ने की है।

जिया के किरदार से मिली पहचान

केली हॉटल को हॉलीवुड में अपने अभिनय के साथ-साथ बधिर कलाकारों के प्रतिनिधित्व की मजबूत आवाज के तौर पर भी जाना जाता था। साल 2021 में उन्होंने फिल्म ‘Godzilla vs. Kong’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने जिया नाम की एक बधिर बच्ची का किरदार निभाया था। कहानी में जिया और किंग कॉन्ग के बीच एक भावनात्मक रिश्ता दिखाया गया था। केली ने इस भूमिका को बेहद प्रभावी ढंग से निभाया, जिसकी दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने जमकर सराहना की।

RELATED NEWS

Oscar 2025: लॉस एंजल्स में लगी आग से प्रभावित हुई ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन डेट, जानें कब होगा कार्यक्रम

Oscar 2025: लॉस एंजल्स में लगी आग से प्रभावित हुई ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन डेट, जानें कब होगा कार्यक्रम

जनवरी 9, 2025

Avatar: The Way of water 13 साल बाद रिलीज हो रहा है दूसरा भाग, कई भारतीय भाषाओं में फिल्म होगी इस दिन रिलीज

नवम्बर 4, 2022

दोबारा निभाया जिया का रोल

पहली फिल्म की सफलता के बाद केली हॉटल ने 2024 में रिलीज हुई ‘Godzilla x Kong: The New Empire’ में भी जिया का किरदार दोबारा निभाया। इस फिल्म में भी उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया। इसके अलावा वह लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘Magnum P.I.’ में भी नजर आई थीं। बेहद कम उम्र में हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली केली तेजी से एक उभरती हुई अभिनेत्री के रूप में आगे बढ़ रही थीं।

बधिर कलाकारों की थीं आवाज

केली हॉटल का जन्म 2007 में जॉर्जिया में हुआ था और उनका बचपन टेक्सास में बीता। वह ऐसे परिवार से आती थीं, जहां कई पीढ़ियों से लोग बधिर रहे हैं। इसी वजह से अमेरिकन साइन लैंग्वेज यानी ASL पर उनकी मजबूत पकड़ थी। उन्होंने कम उम्र में ही विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। बाद में फिल्मों और टीवी में उन्हें अभिनय के अवसर मिले। कई इंटरव्यू में केली ने इस बात पर जोर दिया था कि फिल्मों और टेलीविजन में बधिर कलाकारों को वास्तविक बधिर किरदार निभाने के ज्यादा मौके मिलने चाहिए।

हॉलीवुड में शोक की लहर

केली हॉटल के अचानक निधन की खबर से हॉलीवुड और डेफ कम्युनिटी में शोक की लहर है। महज 18 साल की उम्र में उनका दुनिया से चले जाना उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है। केली ने अपने छोटे से करियर में बधिर कलाकारों की स्क्रीन पर मौजूदगी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निधन से हॉलीवुड ने एक ऐसी उभरती प्रतिभा खो दी है, जिसके सामने अभी एक लंबा और शानदार करियर था।

Tags: Hollywood NewsKaylee Hottle
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Oscar 2025: लॉस एंजल्स में लगी आग से प्रभावित हुई ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन डेट, जानें कब होगा कार्यक्रम

Oscar 2025: लॉस एंजल्स में लगी आग से प्रभावित हुई ऑस्कर अवॉर्ड की नॉमिनेशन डेट, जानें कब होगा कार्यक्रम

by Sadaf Farooqui
जनवरी 9, 2025

Oscar 2025: लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मचा दी है। इस...

Avatar: The Way of water 13 साल बाद रिलीज हो रहा है दूसरा भाग, कई भारतीय भाषाओं में फिल्म होगी इस दिन रिलीज

by Web Desk
नवम्बर 4, 2022

एक हॉलीवुड फिल्म हैं तो लगातार चर्चा में हैं , जिसके पहले भाग ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की थी...

Priyanka Chopra: विदेश में रह कर भी अपने देश के कल्चर और कस्टम को फॉलो करती है

by Web Desk
अक्टूबर 31, 2022

भई आज प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को आज किसी खास पहचान की जरूरत नहीं ,प्रियंका...

Hollywood स्टार Paris Hilton का भारत में शानदार स्वागत

by Web Desk
अक्टूबर 20, 2022

नई दिल्ली: Hollywood स्टार पेरिस हिल्टन (Paris Hilton) की पॉपुलैरिटी पूरे विश्वभर में हैं। भारत में भी उन्हें काफी पसंद...

पार्क में मस्ती करते हुए Amanda Cerny ने हाथों से छिपाए Cleavage तस्वीरें हुई वायरल

by Web Desk
अगस्त 29, 2022

नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर (youtuber) अमांडा सरनी (Amanda Cerny) जो अपने अलग-अलग एक्सपेरिमेंट और अतरंगी मिजाज के लिए जानी जाती...

Next Post
Delhi Clash: बवाल का वीडियो वायरल, बीजेपी IT सेल प्रमुख का RAF जवान को घेरकर पीटने का दावा, पुलिस ने आरोपों को नकारा

Delhi Clash: बवाल का वीडियो वायरल, बीजेपी IT सेल प्रमुख का RAF जवान को घेरकर पीटने का दावा, पुलिस ने आरोपों को नकारा

Viral Like: रोनाल्डो के एक इंस्टाग्राम लाइक से मचा बवाल, मेसी की टीम के फाइनल तक के सफर पर फिर उठे सवाल

Viral Like: रोनाल्डो के एक इंस्टाग्राम लाइक से मचा बवाल, मेसी की टीम के फाइनल तक के सफर पर फिर उठे सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist