बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Reality Show: रियलिटी शो से क्यों दूर हुईं सुनिधि चौहान? सिंगर ने पहली बार बताई हैरान करने वाली वजह

सुनिधि चौहान ने खुलासा किया कि उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शोज़ से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि उन्हें लगा कि अब इन कार्यक्रमों में तकनीक का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा होने लगा है। उनका मानना है कि संगीत और प्रतिभा का वास्तविक प्रदर्शन सबसे ज्यादा अहम होना चाहिए।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Reality Show: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान लंबे समय से किसी भी सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर जज नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में शेखर सुमन के चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में उन्होंने पहली बार इस फैसले की वजह बताई। बातचीत के दौरान सुनिधि ने कहा कि रियलिटी शोज़ से दूरी बनाने का फैसला पूरी तरह उनका अपना था।

‘मुझे नहीं लगा कि वह मेरी जगह है’

शेखर सुमन के सवाल पर सुनिधि ने कहा, “मैंने लंबे समय तक रियलिटी शोज़ किए, लेकिन फिर मुझे लगा कि यह मेरी जगह नहीं है।” उन्होंने बताया कि समय के साथ संगीत और रियलिटी शोज़ के बीच का अंतर कम होता गया, जो उन्हें सही नहीं लगा।

RELATED NEWS

sandeep acharya indian idol journey life music

20 दिन की बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया, इंडियन आइडल का विनर, जो सबको रुलाकर चला गया

दिसम्बर 22, 2024

इंडियन आइडल विनर अभिजीत सावंत ने मयूर जुमानी के सहयोग से अपने सदाबहार गीत ‘लफ़्ज़ों में’ का नया वर्जन किया प्रस्तुत

अगस्त 8, 2023

तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल पर जताई चिंता

सुनिधि चौहान ने कहा कि पहले ऑटो-ट्यून और मेलोडाइन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल केवल गानों में सीमित रूप से किया जाता था, लेकिन अब इनका प्रभाव रियलिटी शोज़ में भी दिखाई देने लगा है। उनके मुताबिक, जहां प्रतिभा और गायकी का वास्तविक प्रदर्शन होना चाहिए, वहां तकनीक का अधिक इस्तेमाल उन्हें पसंद नहीं आया। इसी वजह से उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों से दूरी बनाने का फैसला किया।

लाइव परफॉर्मेंस पर भी रखी राय

बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने लाइव शो के दौरान कलाकारों के साथ होने वाली घटनाओं का भी जिक्र किया। इस पर सुनिधि ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं क्योंकि उनके साथ मंच पर कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने हमेशा उन्हें प्यार और सम्मान दिया है और यही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

 

Tags: indian idolSunidhi Chauhan
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

sandeep acharya indian idol journey life music

20 दिन की बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया, इंडियन आइडल का विनर, जो सबको रुलाकर चला गया

by Ahmed Naseem
दिसम्बर 22, 2024

Indian Idol 2,-इंडियन आइडल 2 के विनर संदीप आचार्य ने अपनी आवाज से पूरे भारत का दिल जीत लिया था।...

इंडियन आइडल विनर अभिजीत सावंत ने मयूर जुमानी के सहयोग से अपने सदाबहार गीत ‘लफ़्ज़ों में’ का नया वर्जन किया प्रस्तुत

by Neel Mani
अगस्त 8, 2023

टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) के पहले विजेता के रूप में बहुमुखी गायक अभिजीत सावंत अब भी लाखों...

Next Post
क्या होता है PIP और ये किन कर्मचारियों पर होता है लागू, जानिए पूरी डिटेल

क्या प्लेबैक सिंगिंग में लौट रहे हैं अरिजीत सिंह? इस मूवी के गानों से हो सकता है कमबैक

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist