बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Fire Rescue: लखनऊ, कानपुर की संकरी गलियों में अब नहीं रुकेगी दमकल, योगी ने 25.78 करोड़ किए मंजूर, आएंगे 49 नए फायर टेंडर

उत्तर प्रदेश में संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आग बुझाने के लिए योगी कैबिनेट ने 25.78 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 44 छोटे वाटर टेंडर और पांच फोम फायर टेंडर खरीदे जाएंगे।

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Fire Safety: उत्तर प्रदेश में आग लगने की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने के लिए योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने संकरी गलियों वाले मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक इलाकों में आग बुझाने के लिए छोटे फायर टेंडर उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 44 छोटे वाटर टेंडर और पांच फोम फायर टेंडर के निर्माण एवं खरीद के लिए 25 करोड़ 78 लाख 85 हजार रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। अब उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग इन वाहनों की खरीद की प्रक्रिया शुरू करेगा।

2500 लीटर क्षमता वाले टेंडर

कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि नई मांग के आधार पर 2500 लीटर क्षमता वाले पांच वाटर टेंडर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा पुराने और निष्प्रयोज्य वाहनों के स्थान पर इसी क्षमता के 39 नए वाटर टेंडर बनाए और खरीदे जाएंगे। इस तरह कुल 44 छोटे वाटर टेंडर अग्निशमन विभाग के बेड़े में शामिल होंगे। इनके अलावा 55 हजार लीटर क्षमता वाले पांच फोम फायर टेंडर भी तैयार कराए जाएंगे।

RELATED NEWS

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

UP Fire Safety Audit:अलीगंज अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त! पूरे यूपी में फायर सेफ्टी का मेगा अभियान, बेसमेंट में कोचिंग पर लगेगी रोक

जून 24, 2026
cashless treatment for teachers

Cashless Treatment: योगी सरकार का बड़ा कदम, क्या मिलेगा कैशलेस इलाज, सरकारी के साथ निजी स्कूलों के शिक्षक भी शामिल

जनवरी 29, 2026

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे वाहन

सरकार की ओर से खरीदे जाने वाले इन फायर टेंडरों में चेसिस, हाई प्रेशर पंप, फैब्रिकेशन और जरूरी एसेसरीज शामिल होंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा बेहद महत्वपूर्ण है। इसका उद्देश्य ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर जल्द से जल्द और प्रभावी तरीके से नियंत्रण पाना है। नए वाहनों से दमकल विभाग की क्षमता बढ़ेगी और आग की घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्य को तेजी मिलेगी।

इन जगहों पर मिलेगी मदद

संकरी गलियों वाले मोहल्लों, भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों और कस्बों में बड़े फायर टेंडर आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों, पेट्रोलियम और गैस प्रतिष्ठानों, रासायनिक इकाइयों, एयरपोर्ट, हेलीपैड और पेंट समेत ज्वलनशील तरल पदार्थों के गोदामों में भी आग बुझाने के लिए आधुनिक फायर टेंडरों की जरूरत होती है। सरकार का मानना है कि नए टेंडर ऐसे संवेदनशील इलाकों में आग पर तेजी से काबू पाने में मददगार साबित होंगे।

लखनऊ समेत कई शहरों में जरूरत महसूस हुई

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कई जगहों पर आग लगने के बाद बड़े फायर टेंडर संकरी गलियों और घनी आबादी वाले इलाकों तक नहीं पहुंच पाते हैं। हाल के दिनों में लखनऊ, नोएडा और कानपुर समेत कई शहरों की संकरी बसावटों में आग लगने की घटनाओं के दौरान दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने छोटे वाटर टेंडर खरीदने का फैसला किया है। इन वाहनों का आकार छोटा होने के कारण ये तंग गलियों और संकरे रास्तों से आसानी से घटनास्थल तक पहुंच सकेंगे और आग पर शुरुआती स्तर पर तेजी से नियंत्रण पाने में मदद करेंगे।

Tags: UP Fire SafetyYogi Cabinet Decision
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

UP Fire Safety Audit:अलीगंज अग्निकांड के बाद योगी सरकार सख्त! पूरे यूपी में फायर सेफ्टी का मेगा अभियान, बेसमेंट में कोचिंग पर लगेगी रोक

by SYED BUSHRA
जून 24, 2026

Aliganj Fire Incident: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लेते हुए इसे पूरे उत्तर...

cashless treatment for teachers

Cashless Treatment: योगी सरकार का बड़ा कदम, क्या मिलेगा कैशलेस इलाज, सरकारी के साथ निजी स्कूलों के शिक्षक भी शामिल

by SYED BUSHRA
जनवरी 29, 2026

Cashless Treatment for Teachers, प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और शिक्षा से जुड़े अन्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Next Post
क्या होता है PIP और ये किन कर्मचारियों पर होता है लागू, जानिए पूरी डिटेल

क्या होता है PIP और ये किन कर्मचारियों पर होता है लागू, जानिए पूरी डिटेल

क्या होता है PIP और ये किन कर्मचारियों पर होता है लागू, जानिए पूरी डिटेल

Reality Show: रियलिटी शो से क्यों दूर हुईं सुनिधि चौहान? सिंगर ने पहली बार बताई हैरान करने वाली वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist