गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ayodhya News : राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा को सांप ने डसा, हालत गंभीर; केजीएमयू लखनऊ रेफर

अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में देर रात एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा खुशी जैन को सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया।

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
MBBS Student Snake Bite Ayodhya

MBBS Student Snake Bite Ayodhya:अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एक गंभीर घटना सामने आई है। एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा खुशी जैन को देर रात सोते समय सांप ने डस लिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वेंटिलेटर पर रखा। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया गया।

रूम पार्टनर को दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, खुशी जैन राजस्थान के जयपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं और वर्ष 2022 बैच की एमबीबीएस छात्रा हैं। वह गंजा स्थित शैक्षिक परिसर के इंटर्न छात्रावास के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में रह रही थीं। रात करीब साढ़े तीन बजे सांप उनके बिस्तर पर चढ़ आया और उन्हें डस लिया। घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपनी रूम पार्टनर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED NEWS

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

सितम्बर 16, 2026
Temple Issue:  नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

Temple Issue: नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

सितम्बर 16, 2026

चिकित्सकों ने बताई नाजुक स्थिति

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर उपचार किया गया। चिकित्सकों की टीम ने स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छात्रा को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ रेफर कर दिया।

परिजन और साथी छात्राएं भी पहुंचीं लखनऊ

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह मार्तोलिया ने बताया कि छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना तत्काल दे दी गई। परिजन जयपुर से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। वहीं छात्रा की देखभाल और सहयोग के लिए उसके साथ पढ़ने वाली करीब दस एमबीबीएस छात्राओं को भी अलग वाहन से लखनऊ भेजा गया है।

घटना के बाद जागा प्रशासन, शुरू हुई सफाई

सर्पदंश की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और छात्रावास परिसर की साफ-सफाई शुरू कराई गई। छात्रावास के आसपास और पीछे उगी झाड़ियों को हटाने के लिए श्रमिक लगाए गए। भवन से सटी पेड़ों की डालियां काटी गईं, जबकि पीछे के हिस्से में फैली घास और झाड़ियों की भी सफाई शुरू कर दी गई।

छात्राओं ने उठाए सुरक्षा और सफाई के सवाल

घटना के बाद छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। एक छात्रा ने महिला सुपरवाइजर को परिसर में फैली गंदगी और झाड़ियों की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान महिला सुरक्षाकर्मी ने छात्रावास में पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए पत्रकारों को अंदर जाने से रोक दिया।

छात्रा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में चिंता का माहौल है। छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय लोग भी खुशी जैन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं इस घटना ने छात्रावासों की सुरक्षा, नियमित साफ-सफाई और परिसर में वन्य जीवों से बचाव के इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: Ayodhya NewsMBBS StudentRajarshi Dashrath Medical Collegesnake bite

SYED BUSHRA

Related Posts

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

अयोध्या में बम और गोली से हुए हमले के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हमले में घायल एक...

Temple Issue:  नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

Temple Issue: नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा मंगलवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने फैजाबाद प्रेस क्लब में ‘जेन-जी...

Champat Rai Ram Mandir visit

Ram Mandir Update:चंपत राय फिर पहुंचे राम मंदिर , कर्मचारियों से मिल, क्यों कराई हटाए गए कर्मियों की वापसी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Champat Rai Ram Mandir visit:अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में एक बार फिर प्रशासनिक गतिविधियां चर्चा में हैं। मंदिर में...

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra

Ram Mandir CEO: कौन है पूर्व एयर मार्शल जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए गांव से मंदिर प्रबंधन तक की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra:अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते...

Ram Mandir Donation Row: चंदा चोरी पर संतों की बैठक को लेकर विवाद, कंप्यूटर बाबा ने किस पर लगाए गंभीर आरोप

Ram Mandir Donation Row: चंदा चोरी पर संतों की बैठक को लेकर विवाद, कंप्यूटर बाबा ने किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले को लेकर संतों के बीच...

Next Post
Uttar Pradesh Heavy Rain Alert

यूपी में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, 26 जुलाई से सक्रिय होने का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

Defence Update: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, Airbus A321 बनेंगे AEW&C Mk II मजबूत होगी एयर डिफेंस ताकत

Defence Update: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम, Airbus A321 बनेंगे AEW&C Mk II मजबूत होगी एयर डिफेंस ताकत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In