सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Ibrahim Ali Khan ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताते हुए शांति और सुरक्षित समाधान की अपील की। Rasool Pookutty और Dushara Vijayan समेत कई कलाकारों ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

अगस्त 31, 2026
Kangana Ranaut Controversy

Kangana Controversy: कंगना रनौत के ‘1 प्रतिशत सफलता’ वाले पलटवार से फिर गरमाया विवाद, जानिए किसने क्या कहा

अगस्त 25, 2026

Neet Paper Leak Protest: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan एक सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए चिंता जताते हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

Ibrahim Ali Khan ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि छात्रों और उनके परिवारों को अशांति के माहौल में देखना दुखद है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई जारी रखने या शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से विरोध करने वाले किसी भी व्यक्ति को डर या अनिश्चितता का सामना नहीं करना चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा कि सभी की अपनी राय हो सकती है, लेकिन जरूरी है कि सभी सुरक्षित रहें, सबकी बात शांति से सुनी जाए और बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के स्थिति का समाधान निकले। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए हिम्मत और बेहतर भविष्य की कामना करते हुए “जय हिंद” लिखा।

Rasool Pookutty ने भी रखी अपनी बात

ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर Rasool Pookutty ने भी जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि दूसरे देशों में होने वाले ऐसे विरोध भारत से जुड़े नहीं हैं, लेकिन अब अपने देश में सामने आ रही तस्वीरें भी उतनी ही गंभीर दिखाई देती हैं।

उन्होंने छात्रों की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं ने खामोशी को साहस और साहस को उम्मीद में बदल दिया है।

Dushara Vijayan ने जताया छात्रों के प्रति समर्थन

तमिल फिल्म अभिनेत्री Dushara Vijayan ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को देखकर उनका मन व्यथित है। उनके अनुसार हर पोस्टर के पीछे एक ऐसा छात्र है जिसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है और ऐसे युवाओं को डर और बल प्रयोग का सामना करते देखना दुखद है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन समाज को छात्रों की आवाज सुनना बंद नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार छात्रों की आवाज खतरा नहीं, बल्कि उम्मीद का प्रतीक है।

कई कलाकारों ने दी प्रतिक्रिया

इस मुद्दे पर फिल्म जगत के कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी राय रखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Alia Bhatt, Salman Khan और Sonakshi Sinha समेत कई सितारों ने भी छात्रों के समर्थन में अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Tags: Bollywood NewsIbrahim Ali Khan
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Manisha Koirala Health: मनीषा कोइराला साल 2012 में चौथे चरण के ओवेरियन कैंसर से जूझ चुकी हैं। न्यूयॉर्क में सर्जरी...

Kangana Ranaut Controversy

Kangana Controversy: कंगना रनौत के ‘1 प्रतिशत सफलता’ वाले पलटवार से फिर गरमाया विवाद, जानिए किसने क्या कहा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Controversy Begins: कंगना रनौत का नया बयान कई पुराने विवादों को फिर चर्चा में ले आया है। 24 अगस्त को...

शूटिंग के बीच कार्तिक आर्यन को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती; जल्द होगी सर्जरी

शूटिंग के बीच कार्तिक आर्यन को लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती; जल्द होगी सर्जरी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 19, 2026

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए हैं। वह कबीर खान के निर्देशन में...

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

Pan Masala Ad: पान मसाले का विज्ञापन कभी नहीं करने के दावे पर ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ पुराना वीडियो

by Sadaf Farooqui
अगस्त 18, 2026

Sunny Deol Pan Masala Ad: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों पान मसाला विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। हाल...

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Sohail Khan Weight Loss: सलमान खान के छोटे भाई और अभिनेता सोहेल खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक और...

Next Post
Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

Hydrogen Train Update: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को नहीं मिल रहे यात्री, आखिर क्यों खाली हैं कोच?

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन,  तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

Indina Army Recruitment: आर्मी भर्ती में फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, तस्वीरों के साथ जारी हुआ दलालों से हाई अलर्ट,

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist