मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Varanasi Cruise Tour: गंगा की लहरों पर 3 दिन का शाही सफर, सितंबर में शुरू होगी लग्जरी ‘गंगा हेरिटेज वॉयज’

वाराणसी में 4 से 6 सितंबर तक 'गंगा हेरिटेज वॉयज' के तहत तीन दिवसीय लग्जरी क्रूज यात्रा आयोजित होगी। गंगा आरती, चुनार किला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, शाकाहारी भोजन और लग्जरी सुविधाओं से सजी यह यात्रा पर्यटकों को काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अनूठा अवसर देगी।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi Cruise Tour:  वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए इस सितंबर एक खास लग्जरी अनुभव शुरू होने जा रहा है। पर्यटन विभाग ने निजी क्षेत्र के सहयोग से ‘गंगा हेरिटेज वॉयज’ थीम पर तीन दिवसीय लग्जरी क्रूज यात्रा की शुरुआत की है। यह विशेष यात्रा 4 से 6 सितंबर तक आयोजित होगी। इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान पर्यटक गंगा की लहरों पर शाही सफर के साथ काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को बेहद करीब से महसूस कर सकेंगे।

क्रूज पर लग्जरी सुविधाओं का मिलेगा आनंद

अलकनंदा क्रूजलाइन के अनुसार, इस यात्रा में यात्रियों को लग्जरी केबिन, शाकाहारी व्यंजन, शानदार लाउंज, सनडेक, वेलनेस सुविधाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनुभव मिलेगा। गंगा आरती, शास्त्रीय संगीत संध्या, बनारसी हाई-टी और विशेष डिनर भी यात्रा का हिस्सा होंगे। सफर के दौरान गंगा डॉल्फिन, काशी के प्रसिद्ध घाटों और प्राकृतिक दृश्यों का भी आनंद लिया जा सकेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

तीन दिन का रहेगा खास कार्यक्रम

पहले दिन यात्रियों का स्वागत, चेक-इन, शाम की गंगा आरती क्रूज, हाई-टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन सूर्योदय के समय चुनार तक नौका विहार कराया जाएगा। इसके बाद सिद्धनाथ की दरी, चुनार किला और शूलटंकेश्वर मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। तीसरे दिन गंगा किनारे योग सत्र, घाटों की मॉर्निंग वॉक और नाश्ते के बाद विदाई दी जाएगी।

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से होगा जुड़ाव

इस यात्रा का उद्देश्य केवल पर्यटन नहीं बल्कि गंगा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से लोगों को जोड़ना भी है। क्रूज यात्रा के दौरान यात्रियों को काशी के इतिहास, परंपराओं और धार्मिक महत्व से परिचित कराया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह अनुभव जीवनभर याद रहने वाला होगा।

Tags: Ganga Heritage VoyageVaranasi Cruise
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के दौरान रुबीना दिलैक की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया

Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट के दौरान रुबीना दिलैक की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होने के बाद अस्पताल ले जाया गया

Car Number Plate Rule: गाड़ी की नंबर प्लेट छिपाना धोखाधड़ी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

Car Number Plate Rule: गाड़ी की नंबर प्लेट छिपाना धोखाधड़ी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist