सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home नोएडा

Greater Noida: पुलिस की वर्दी में आए, GST कंसल्टेंट को 8 घंटे बंधक बना वसूली 29 लाख की फिरौती

ग्रेटर नोएडा में जीएसटी कंसल्टेंट ने पुलिस की वर्दी में आए लोगों पर 8 घंटे बंधक बनाकर 29 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 19 दिन बाद केस दर्ज कर पांच टीमें बनाई हैं।

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026
in नोएडा
Greater Noida GST Consultant Kidnapping
Share on FacebookShare on Twitter

Greater Noida Crime:गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा सेक्टर-1 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक जीएसटी कंसल्टेंट ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे करीब 8 घंटे तक कार में बंधक बनाकर रखा और 29 लाख रुपये की फिरौती वसूली। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों में से कुछ पुलिस की वर्दी में थे। उसे नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक कार में घुमाया गया। इस दौरान उसे एनकाउंटर की धमकी भी दी गई।

19 दिन बाद FIR

पीड़ित संदीप के मुताबिक, आरोपियों ने उसके परिवार को धमकाकर पैसे की मांग की। इसके बाद उसके भाई ने आरोपियों तक रकम पहुंचाई। पैसे मिलने के बाद संदीप को सेक्टर-96 के पास अंडरपास में छोड़ दिया गया। संदीप का आरोप है कि घटना के बाद उसने पुलिस को कई बार जानकारी दी और 19 दिनों में छह बार उसके बयान भी दर्ज किए गए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उसने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस को सौंपी। पुलिस के अनुसार, रविवार को बिसरख थाने में केस दर्ज कर जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।

RELATED NEWS

Gre No Deepika Death Case:  ससुर का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने, दहेज प्रताड़ना में हत्या से गांव में आक्रोश

Gre No Deepika Death Case: ससुर का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने, दहेज प्रताड़ना में हत्या से गांव में आक्रोश

मई 21, 2026
Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

मई 19, 2026

रास्ते में रोकी कार

संदीप ने शिकायत में बताया कि 20 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे वह अपने कुत्ते के साथ ग्रैंड विटारा कार से एटीएस चौक के रास्ते ऑफिस जा रहा था। उसे अपने एक सहयोगी को लैपटॉप देना था। इसके बाद उसे कुत्ते को डॉग सैलून भी ले जाना था। इसी दौरान एक एसयूवी ने उसकी कार को ओवरटेक करके रास्ते में रोक लिया। एसयूवी से तीन लोग नीचे उतरे और उसकी कार को घेर लिया।

वर्दी में हथियारबंद लोग

संदीप के अनुसार, तीन आरोपियों में से दो पुलिस की वर्दी पहने हुए थे। उनमें से एक के कंधे पर दो स्टार भी लगे थे। तीनों के पास हथियार होने का दावा किया गया है। आरोपियों ने कार की खिड़की खुलवाई और कहा कि उसके खिलाफ शिकायत है, इसलिए उसे उनके साथ चलना होगा। वहीं, डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि जीएसटी अधिकारी के नाम पर पैसे लिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता अपनी इच्छा से उनके साथ गया और उसने पैसे दिए।

29 लाख की वसूली

संदीप ने बताया कि आरोपियों ने शुरुआत में 50 लाख रुपये की मांग की। बाद में रकम घटाकर 30 लाख रुपये कर दी गई और कहा गया कि पैसे देने पर मामला आगे नहीं बढ़ेगा और उसे लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। दबाव में आकर संदीप ने अपने बड़े भाई से पैसों का इंतजाम करने को कहा। इसी दौरान कार जेवर टोल प्लाजा पार कर ग्रेटर नोएडा की तरफ बढ़ी। संदीप ने नोएडा एक्सप्रेसवे से अपने भाई को लोकेशन भेजी। आरोपियों ने कुलदीप नाम के व्यक्ति को 29 लाख रुपये दिलवाए। रकम मिलने के बाद संदीप को सेक्टर-96 अंडरपास के पास छोड़ दिया गया। जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

Tags: Greater Noida CrimeGST ConsultantKidnapping Case
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Gre No Deepika Death Case:  ससुर का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने, दहेज प्रताड़ना में हत्या से गांव में आक्रोश

Gre No Deepika Death Case: ससुर का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने, दहेज प्रताड़ना में हत्या से गांव में आक्रोश

by SYED BUSHRA
मई 21, 2026

Greater Noida का दीपिका मौत मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच...

Deepika Nagar Postmortem Report

GreNo Death Case: दीपिका नागर की मौत हादसा थी या साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कौन से सनसनीखेज राज ?

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Greater Noida Death Case: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर की मौत अब एक बड़ा रहस्य बनती जा रही...

Mukhtar Ansari: MP-MLA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी?

by Anu Kadyan
अप्रैल 29, 2023

यूपी में गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) पर...

Amroha: 7 साल की बच्ची को किडनेप करने वाले इमरान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने सिर्फ इतने दिनों में सुनवाई की पूरी

by Muskaan Rajput
जनवरी 31, 2023

सात साल की बच्ची का अपहरण कर फिरौती मांगने के जुर्म में कोर्ट ने एक युवक को 26 दिन के...

Jaipur: 20 साल की युवती के साथ दरिंदगी, परिचितों ने रास्ते से किया था किडनैप

by Web Desk
नवम्बर 18, 2022

नई दिल्ली: जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां युवती को जबरन किडनैप कर सामूहिक...

Next Post
Meesho पर बिक रहे थे नकली सामान, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए लिस्टिंग हटाने के आदेश,जाने क्या क्या है लिस्ट में

Meesho पर बिक रहे थे नकली सामान, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए लिस्टिंग हटाने के आदेश,जाने क्या क्या है लिस्ट में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist