मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

अमिताभ बच्चन ने लगातार 24 घंटे काम करने के कारण सोशल मीडिया पोस्ट की नंबरिंग में हुई गलती के लिए फैंस से माफी मांगी। उन्होंने बताया कि लगातार काम के चलते आराम और खाने-पीने का भी ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। इसी बीच KBC 18 के साथ उनकी टीवी पर वापसी हो चुकी है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी काम के प्रति अपने जुनून से युवाओं को मात देते नजर आते हैं। फिल्मों से लेकर टेलीविजन और सोशल मीडिया तक उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। हालांकि, लगातार काम करने की इसी व्यस्तता के बीच उनसे हाल ही में एक ऐसी गलती हो गई, जिसका खुलासा खुद बिग बी ने सोशल मीडिया पर किया।

24 घंटे काम करने का बिग बी पर पड़ा असर

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट और ब्लॉग की नियमित नंबरिंग करते हैं। हाल ही में उनकी पोस्ट की नंबरिंग में गड़बड़ी हो गई। जब उन्हें अपनी इस भूल का पता चला तो उन्होंने फैंस से माफी मांगी और इसकी वजह भी बताई।

RELATED NEWS

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

अगस्त 11, 2026
Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

जुलाई 23, 2026

फेसबुक पर अमिताभ बच्चन ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से उनका काम लगातार 24 घंटे चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह सुबह 7 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक काम कर रहे हैं। लगातार काम की वजह से आराम, खाना-पीना और रोजमर्रा की चीजों का भी ठीक से ध्यान नहीं रख पा रहे हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में फैंस से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि वह जल्द ही दोबारा समय से पोस्ट लिखने की कोशिश करेंगे।

ब्लॉग की नंबरिंग में हुई थी गलती

बिग बी ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि एक प्रशंसक ने उन्हें उनकी गलती के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें अपनी भूल का पता चला। उन्होंने इसके लिए अपने चाहने वालों से क्षमा मांगी।

अमिताभ बच्चन पहले भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट की नंबरिंग में हुई गड़बड़ियों को लेकर फैंस से माफी मांग चुके हैं। उनकी सोशल मीडिया पर पोस्ट की नियमितता और फैंस से जुड़ाव लंबे समय से चर्चा में रहा है।

KBC 18 को लेकर भी किया अपडेट

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर भी पोस्ट नंबरिंग में हुई गड़बड़ी के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि उन्हें अब थोड़ी राहत और फुर्सत मिली है, क्योंकि उनका लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ शुरू हो गया है।

उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि वह पहले की तरह उनसे जुड़े रहने की कोशिश करेंगे और लगातार मिलने वाले प्यार के लिए आभार जताया।

KBC 18 में फिर नजर आ रहे हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन एक बार फिर ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के साथ टीवी पर लौट आए हैं। शो का प्रसारण 10 अगस्त से शुरू हो चुका है और इसे सोनी टीवी पर रात 9 बजे देखा जा सकता है।

शो के प्रोमो में सनी देओल और आमिर खान स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं। ऐसे में अमिताभ की वापसी के साथ KBC 18 को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Tags: Amitabh bachchanBig BBollywood NewsKaun Banega CrorepatiKBC 18
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Isha Koppikar Statement: बॉलीवुड की ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं।...

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Neet Paper Leak Protest: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan एक सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया...

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Bollywood News: मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का दौर लगातार बदल रहा है। लंबे समय तक बड़े सितारों का दबदबा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Bollywood News: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा में है।...

Next Post
Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Parliament Monsoon Session: संसद में फिर हंगामा, नारेबाजी के बीच लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Liberty Phone: प्राइवेसी चाहिए तो लीजिये ये फोन,Android और iOS दोनों से है बिल्कुल अलग

Liberty Phone: प्राइवेसी चाहिए तो लीजिये ये फोन,Android और iOS दोनों से है बिल्कुल अलग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist