मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया। उन्होंने भारत की तेज आर्थिक वृद्धि, ऑपरेशन सिंदूर, सिंधु जल समझौते, डिजिटल ट्रांजैक्शन और लखपति दीदी योजना की उपलब्धियां गिनाईं।

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

President Murmu Independence Day Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कुछ ही घंटों में भारत स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश करेगा। राष्ट्रपति ने इस मौके पर तीनों सेनाओं, सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीयों और दूतावासों में काम करने वाले कर्मचारियों के योगदान को भी याद किया।

Economy की रफ्तार

राष्ट्रपति ने कहा कि आज का भारत ऐसा देश है, जहां हर नागरिक सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कोशिश कर सकता है। दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और अस्थिरता का माहौल है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक विकास दर वैश्विक औसत से दोगुनी से अधिक रहने का अनुमान है। राष्ट्रपति ने डिजिटल इंडिया की ताकत का भी उल्लेख किया और कहा कि दुनिया के आधे से ज्यादा रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं।

RELATED NEWS

President Murmu Film Stars

72 National Film Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने फिल्म उद्योग को दिया एक अहम संदेश, कौन से प्रोडक्ट्स प्रचार ना करे

सितम्बर 23, 2026
Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर को भी प्रमुखता से याद किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ सटीक कार्रवाई करने की भारतीय सशस्त्र सेनाओं की क्षमता को प्रदर्शित किया। राष्ट्रपति ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वालों को, वे दुनिया में कहीं भी छिपे हों, अपने कृत्यों का परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

सिंधु जल समझौता

सिंधु जल समझौते को लेकर राष्ट्रपति ने इसे राष्ट्रीय हित से जुड़ा अहम फैसला बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देश के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करना राष्ट्रहित में है। राष्ट्रपति ने विशेष रूप से किसानों के संदर्भ में इसे निर्णायक कदम बताया। उनके संबोधन में यह संदेश साफ रहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और देश के हित से जुड़े मुद्दों पर भारत अपने फैसलों को प्राथमिकता देगा।

78 वीरता पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। इनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार भी शामिल हैं। ये सम्मान देश की सुरक्षा और सेवा में असाधारण साहस दिखाने वाले जवानों के योगदान को सम्मानित करते हैं। राष्ट्रपति ने सुरक्षा बलों की बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण को राष्ट्र की ताकत बताया।

लखपति दीदी लक्ष्य

राष्ट्रपति ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन योजना 80 करोड़ से अधिक लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। वहीं, देश ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है और अब 3 करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने भारत की आर्थिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि कभी भारत की GDP ग्रोथ पाकिस्तान से कम थी, लेकिन लगातार रणनीतिक और सकारात्मक फैसलों के जरिए देश आज पड़ोसी देश से करीब 10 गुना बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

Tags: Independence Day 2026Operation Sindoorpresident droupadi murmu
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

President Murmu Film Stars

72 National Film Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने फिल्म उद्योग को दिया एक अहम संदेश, कौन से प्रोडक्ट्स प्रचार ना करे

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

President Murmu Film Stars:72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से मौजूद फिल्मी सितारों और पूरे...

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

President ADC Resign : राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रहे ऋषभ सिंह ने क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट

President ADC Resign : राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रहे ऋषभ सिंह ने क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

Rishabh Singh Sambyal Retirement: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बतौर एडीसी नजर आने वाले 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के अधिकारी...

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

Operation Sindoor: नई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी, जाने किसने की थी हमला रोकने की अपील की

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Operation Sindoor: डिस्कवरी चैनल पर इन दिनों ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक नई डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है। इसमें...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Next Post
78 Gallantry Awards

Gallantry Awards: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 13 को मिला मरणोपरांत सम्मान

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In