बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

72 National Film Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने फिल्म उद्योग को दिया एक अहम संदेश, कौन से प्रोडक्ट्स प्रचार ना करे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में लोकप्रिय सितारों से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक उत्पादों का प्रचार नहीं करने की अपील की। उन्होंने युवाओं पर कलाकारों के प्रभाव और उनकी सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026
in राष्ट्रीय
President Murmu Film Stars
Share on FacebookShare on Twitter

President Murmu Film Stars:72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से मौजूद फिल्मी सितारों और पूरे फिल्म उद्योग को एक अहम संदेश दिया। उन्होंने लोकप्रिय कलाकारों से अपील की कि वे ऐसे उत्पादों का प्रचार न करें, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि फिल्म कलाकारों का प्रभाव खासकर बच्चों और युवाओं पर बहुत ज्यादा होता है।

युवाओं पर पड़ता असर

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि जब लोकप्रिय कलाकार अनुशासित जीवनशैली के फायदे बताते हैं, तो लाखों बच्चे और युवा उनकी बातों और आदतों को अपनाने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से कलाकारों को अपने प्रभाव और जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए विज्ञापनों का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि लोकप्रिय कलाकारों को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का समर्थन नहीं करना चाहिए।

RELATED NEWS

President ADC Resign : राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रहे ऋषभ सिंह ने क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट

President ADC Resign : राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रहे ऋषभ सिंह ने क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट

अगस्त 30, 2026
President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

अगस्त 14, 2026

स्टार की बताई पहचान

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि असली स्टार वही है, जो समाज में सकारात्मक संदेश फैलाए। उन्होंने फिल्मी सितारों से आग्रह किया कि वे अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल लोगों, खासकर युवाओं के लिए अच्छे उदाहरण पेश करने में करें। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब फिल्मी सितारों के उत्पादों के विज्ञापनों और उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर चर्चा चल रही है।

पुरस्कार समारोह में सितारे

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान अलग-अलग श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार दिए। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 2024 के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में कई बड़े फिल्मी सितारे भी मौजूद रहे।

सिनेमा की तारीफ

राष्ट्रपति ने भारतीय सिनेमा की विविधता और सामाजिक प्रभाव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में भारत के सपनों, परंपराओं, संघर्षों और भविष्य की संभावनाओं को सामने लाती हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग के कामकाज में छोटे कलाकारों, सहायकों और अन्य कर्मचारियों को सम्मान तथा सामाजिक सुरक्षा देने की जरूरत पर भी जोर दिया।

फिल्मों का बढ़ता प्रभाव

राष्ट्रपति के मुताबिक, फिल्म कलाकारों की लोकप्रियता उन्हें समाज तक बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने का अवसर देती है। ऐसे में उनके काम के साथ-साथ विज्ञापनों और सार्वजनिक संदेशों का असर भी व्यापक हो सकता है। उन्होंने फिल्म उद्योग से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

 

Tags: Bollywood CelebritiesNational Film Awardspresident droupadi murmu
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

President ADC Resign : राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रहे ऋषभ सिंह ने क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट

President ADC Resign : राष्ट्रपति मुर्मू के ADC रहे ऋषभ सिंह ने क्यों लिया समय से पहले रिटायरमेंट

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

Rishabh Singh Sambyal Retirement: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बतौर एडीसी नजर आने वाले 4 पैरा स्पेशल फोर्सेज के अधिकारी...

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

President Address: राष्ट्रपति मुर्मू का देश के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर से अर्थव्यवस्था तक कहीं कौन कौन सी बड़ी बातें

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

President Murmu Independence Day Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते...

National Film Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाया कार्तिक आर्यन और यामी गौतम का जलवा, इस मूवी को मिला सम्मान

National Film Awards: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में छाया कार्तिक आर्यन और यामी गौतम का जलवा, इस मूवी को मिला सम्मान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

National Film Awards: भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान कर...

International Yoga Day 2026: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर फिटनेस का संदेश देते नजर आए बॉलीवुड सितारे

International Yoga Day 2026: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर फिटनेस का संदेश देते नजर आए बॉलीवुड सितारे

by Sadaf Farooqui
जून 21, 2026

International Yoga Day 2026: रविवार, 21 जून को भारत समेत दुनिया भर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ...

Bollywood Celebrities, Sanjay Dutt Special

Birthday special:ड्रग्स, जुर्म, जेल और फिर स्टारडम की वापसी,संजय दत्त की विवादों से भरी ज़िंदगी बनी प्रेरणा, पछतावा और बदलाव की मिसाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2025

Sanjay Dutt inspirational life journey:29 जुलाई 1959 को जन्मे संजय दत्त, अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस के बेटे हैं।...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In