मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा, झूले का बकेट टूटने से पांच घायल,घटना के बाद सभी झूले बंद

लखनऊ के इंदिरानगर सावन महोत्सव में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ। 50 फीट ऊंचे झूले का बकेट टूटकर गिरने से भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हुए। घटना के बाद सभी झूले बंद करा दिए गए।

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Sawan Mahotsav Jhula Accident:लखनऊ के स्माइलगंज स्थित इंदिरानगर सावन महोत्सव में मंगलवार रात झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 फीट ऊंचे झूले का एक बकेट अचानक टूटकर नीचे आ गिरा और झूला झूल रहे लोगों से जा टकराया। हादसे में भाई-बहन समेत पांच लोग घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को तत्काल सुषमा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में दो घायलों का इलाज जारी है, जबकि तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

दोस्तों के साथ मेले में पहुंची थी किशोरी

नया गांव विजयीपुर, विभूतिखंड निवासी 14 वर्षीय अंकिता सिंह अपने भाई सूर्या सिंह और बहन नैंसी के साथ मेले में पहुंची थीं। सूर्या के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे वह अपने दोस्तों आयुष शर्मा, इशिका, अंकिता, नैंसी और अनामिका के साथ महोत्सव में पहुंचे थे।

करीब 15 मिनट बाद सभी झूला झूलने चले गए। झूला चलने के दौरान अचानक उसका एक बकेट टूट गया और नीचे आते समय अंकिता के मुंह पर जा लगा। हादसा होते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

झूला रोकने में हुई देरी

सूर्या के मुताबिक, हादसे के बाद झूला रोकने के लिए ऑपरेटर से कहा गया, लेकिन झूला तुरंत नहीं रुका। इसी दौरान सूर्या और उसकी बहन नैंसी भी बकेट की चपेट में आ गए।

बकेट एक अन्य लड़की से भी टकराया और उसके साथ बैठी युवती को भी चोट लगी। इस तरह हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

 एक लड़की के शरीर में कई फ्रैक्चर

हादसे के बाद सभी पांच घायलों को सुषमा अस्पताल पहुंचाया गया। अंकिता और नैंसी का इलाज जारी है, जबकि सूर्या को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विमालनगर, वासुदेव डिग्री कॉलेज के पास रहने वाली 16 वर्षीय निशा कुमारी का भी इलाज चल रहा है। अस्पताल के सीईओ अर्पित सिंघल के अनुसार, पांच घायल अस्पताल पहुंचे थे। इनमें तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक लड़की के शरीर में कई फ्रैक्चर मिले हैं, जबकि दूसरे घायल की स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद नैंसी और अंकिता की मां पुष्पा सिंह ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। नैंसी का आरोप है कि हादसे के बाद झूले को तत्काल नहीं रोका गया, जिससे कुछ अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।

पुष्पा सिंह ने मेले की जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि मेला बिना अनुमति संचालित किया जा रहा था। उनका कहना है कि हादसे के बाद परिजनों ने मेला संचालक को पकड़ लिया था, लेकिन वह मौका पाकर वहां से भाग गया।

घटना के बाद सभी झूले बंद

हादसे की सूचना के बाद इंदिरानगर सावन महोत्सव में लगे सभी झूलों को बंद करा दिया गया। घटना ने मेले में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Tags: Jhula AccidentLucknow NewsSawan Mahotsav
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Next Post
World War 3 China Updates

World War 3: चीन भी युद्ध में कूदा, जिनपिंग के कदम से बढ़ी दुनिया की चिंता, बड़े संघर्ष का खतरा

NTA paper leak reforms

NTA Action: पेपर लीक विवाद के बाद प्रह्लाद जोशी का बड़ा फैसला, 600 विशेषज्ञ हटे, होगी चार स्तरीय जांच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In