बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Pankaj Bhadouria ने कैंसर को बताया जिंदगी का एक अध्याय, महिलाओं से की इस बात की अपील |

मास्टरशेफ इंडिया की पहली विजेता पंकज भदौरिया ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने अपने सफर को जिंदगी का एक अध्याय बताया और महिलाओं से नियमित चेकअप कराने की अपील करते हुए हिम्मत और सकारात्मक सोच का संदेश दिया।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Pankaj Bhadouria Health Update: ‘मास्टरशेफ इंडिया’ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pankaj Bhadouria Health Update: ‘मास्टरशेफ इंडिया’ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मई 28, 2026
Mahima_Chaudhry

महिमा चौधरी ने ब्रेस्ट कैंसर निदान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं “मुझे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था”

नवम्बर 17, 2025

Pankaj Bhadouria Cancer Journey: मास्टरशेफ इंडिया की पहली विजेता और मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया इस समय अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इसके बाद उनके फैंस और चाहने वालों ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।

अब पंकज ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और अपने कैंसर के सफर के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी ने उनके शरीर को जरूर परखा, लेकिन उनका हौसला नहीं तोड़ पाई।

कैंसर को जिंदगी का एक हिस्सा बताया

पंकज ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की। तस्वीर पर लिखा था कि कैंसर ने उनके शरीर की परीक्षा ली, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं तोड़ सका। उन्होंने कहा कि अब वह जिंदगी को एक नए मकसद के साथ जी रही हैं।

अपनी पोस्ट में पंकज ने लिखा कि कैंसर उनकी कहानी का सिर्फ एक अध्याय है, पूरी कहानी नहीं। इस मुश्किल सफर ने उन्हें शारीरिक रूप से चुनौती दी, लेकिन साथ ही उन्हें और मजबूत बनाया और जिंदगी को देखने का एक नया नजरिया भी दिया।

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे वह ठीक होने की ओर बढ़ रही हैं, वह हर दिन को ज्यादा खुशी, हिम्मत और आभार के साथ जीना चाहती हैं।

महिलाओं से की नियमित चेकअप की अपील

पंकज ने अपनी पोस्ट के जरिए महिलाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और समय-समय पर अपना चेकअप करवाती रहें।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी बीमारी का समय रहते पता चलना इलाज के लिए काफी मददगार हो सकता है। उनकी यह अपील ऐसे समय आई है, जब वह खुद कैंसर के इलाज और उससे उबरने के दौर से गुजर रही हैं।

कुछ समय पहले पंकज ने अस्पताल से अपनी तस्वीर और एक वीडियो शेयर करके अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके कई मेडिकल टेस्ट हो चुके हैं और इस मुश्किल समय में उन्हें लोगों के प्यार और दुआओं की जरूरत है।

16 साल तक थीं अंग्रेजी की टीचर

पंकज भदौरिया की कहानी काफी प्रेरणादायक रही है। वह लखनऊ के एक स्कूल में करीब 16 साल तक अंग्रेजी की टीचर थीं। पढ़ाना उनका पेशा था, लेकिन खाना बनाना उनका जुनून था।

साल 2010 में जब भारत में पहली बार मास्टरशेफ इंडिया शुरू हुआ, तो उन्होंने इसमें हिस्सा लेने का फैसला किया। शो में जाने के लिए उन्हें अपनी 16 साल पुरानी नौकरी छोड़नी पड़ी। यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने सपने पर भरोसा किया।

पंकज मुंबई पहुंचीं और मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन में हिस्सा लिया। आखिरकार उन्होंने शो की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया और देश की पहली मास्टरशेफ इंडिया विजेता बनीं।

जीत के बाद बदली पूरी जिंदगी

मास्टरशेफ जीतने के बाद पंकज ने कुकिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने कई कुकिंग शोज किए, जिनमें ‘पंकज का जायका’, ‘किफायती किचन’, ‘3 कोर्स विद पंकज’ और ‘रसोई से पंकज भदौरिया के साथ’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

उन्होंने खाना बनाने से जुड़ी किताबें भी लिखीं और लोगों को कुकिंग सिखाने के लिए अपना संस्थान भी शुरू किया। अब कैंसर के इस मुश्किल दौर में भी उनका सकारात्मक नजरिया और महिलाओं के लिए दिया गया संदेश लोगों के बीच चर्चा में है।

 

Tags: breast cancerMasterChef IndiaPankaj Bhadouria
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Pankaj Bhadouria Health Update: ‘मास्टरशेफ इंडिया’ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pankaj Bhadouria Health Update: ‘मास्टरशेफ इंडिया’ विनर पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

by Sadaf Farooqui
मई 28, 2026

Pankaj Bhadouria Health Update: ‘मास्टरशेफ इंडिया’ सीजन 1 की विजेता और मशहूर शेफ पंकज भदौरिया को ब्रेस्ट कैंसर होने की...

Mahima_Chaudhry

महिमा चौधरी ने ब्रेस्ट कैंसर निदान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं “मुझे बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था”

by Kanan Verma
नवम्बर 17, 2025

महिमा चौधरी: बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपने ब्रेस्ट कैंसर को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बीमारी...

कैंसर से जूझ रही Hina Khan का छलका दर्द पोस्ट शेयर कर लिखा, प्लीज अल्लाह प्लीज

ब्रेस्ट कैंसर के बाद अब Hina Khan को हुई ये गंभीर बीमारी, खाना-पीना हुआ बंद, फैंस से की दुआ करने की…

by Neel Mani
सितम्बर 6, 2024

नई दिल्ली: स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर सीरियल, ये रिश्ता क्या कहलाता है, से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली...

कैंसर से जंग के बीच Hina Khan ने बिन बालों के साथ शेयर किया इमोशनल वीडियो, फैंस की आंखें हुई नम!

कैंसर से जंग के बीच Hina Khan ने बिन बालों के साथ शेयर किया इमोशनल वीडियो, फैंस की आंखें हुई नम!

by Neel Mani
जुलाई 31, 2024

नई दिल्ली: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के अचानक  कैंसर की ख़बर सामने आने के बाद हर...

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan पर ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने जताया प्यार, यूजर्स बोले परफेक्ट लाइफ पार्टनर

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan पर ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल ने जताया प्यार, यूजर्स बोले परफेक्ट लाइफ पार्टनर

by Neel Mani
जुलाई 15, 2024

नई दिल्ली: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के कैंसर की ख़बर सामने आने के बाद हर कोई...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist