गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow Crime: रांग साइड कार दौड़ाई, ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, वर्दी फाड़ी; 3 दबंग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कांड से भी मचा हड़कंप

लखनऊ में रांग साइड कार रोकने पर तीन युवकों ने ट्रैफिक सिपाही से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया। वहीं स्कॉर्पियो सवारों पर 15 किमी पीछा कर कार में टक्कर मारने का आरोप है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Traffic Police Attack
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Traffic Cop Attack: लखनऊ के बाराबिरवा चौराहे पर यातायात नियम तोड़ने से रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया। रांग साइड कार चला रहे तीन युवकों ने पहले सिपाही से बहस और धक्का-मुक्की की, फिर सरेआम उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी। जब अन्य पुलिसकर्मी मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी उन्हें भी धक्का देकर कार से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रांग साइड पर रोका

ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जसवंत यादव रविवार शाम करीब 4:30 बजे बाराबिरवा चौराहे पर यातायात संभाल रहे थे। इसी दौरान गुजरात नंबर की एक कार बदनाम लड्डू की तरफ से रांग साइड होते हुए चौराहे से आलमबाग की ओर जाने लगी। कार में तीन युवक सवार थे। यातायात प्रभावित होता देखकर जसवंत ने कार को रोककर किनारे लगाने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर तीनों युवक कार से उतर आए और सिपाही से गाली-गलौज करने लगे।

RELATED NEWS

Kanpur Plane Crash

Kanpur Plane Crash: कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार, पायलट और ट्रेनी की मौत

अगस्त 27, 2026
Noida Golf Course Investigation

नोएडा गोल्फ कोर्स को बड़ा झटका: डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के वित्तीय मामलों की जांच के दिए आदेश

अगस्त 27, 2026

वर्दी फाड़ी, पीटा

विरोध करने पर मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने सिपाही के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और फिर उस पर हमला कर दिया। चौराहे के बीच सिपाही की जमकर पिटाई की गई और उसकी वर्दी फाड़ दी गई। घटना देखकर वहां मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दिया और कार लेकर मौके से भाग निकले। इस दौरान चौराहे पर काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

सीसीटीवी से गिरफ्तारी

घटना के बाद सिपाही जसवंत यादव ने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने कार के नंबर और चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। एसीपी कृष्णानगर अभिषेक पांडेय के मुताबिक, कार सवार रांग साइड थे और रोकने पर उन्होंने सिपाही से अभद्रता व मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

स्कॉर्पियो का पीछा

इसी बीच आशियाना इलाके से भी दबंगई का एक अलग मामला सामने आया है। आरोप है कि काली स्कॉर्पियो सवार लोगों ने एक कार का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया और रास्ते में तीन बार टक्कर मारी। आगरा निवासी आयुष निर्मल के मुताबिक, 21 अगस्त की रात करीब 12 बजे वह दोस्त की एंडेवर कार से अपने गोमती नगर विस्तार स्थित फ्लैट जा रहे थे। रमाबाई पार्क के पास स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मारकर साइड का शीशा तोड़ दिया।

15 किमी तक पीछा

आयुष के मुताबिक, रात ज्यादा होने के कारण उन्होंने कार नहीं रोकी और आगे बढ़ते रहे। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवारों ने पीछा जारी रखा और दूसरी बार भी कार को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। नीलमथा अंडरपास से यू-टर्न लेकर वापस लौटने के दौरान भी स्कॉर्पियो उनका पीछा करती रही। करीब 15 किलोमीटर बाद रमाबाई पार्क के सामने जेवी लॉन के पास आरोपियों ने तीसरी बार कार में टक्कर मारी। पीड़ित ने आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है। लखनऊ में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

Tags: Lucknow crimeTraffic Police AttackUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Plane Crash

Kanpur Plane Crash: कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार, पायलट और ट्रेनी की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Kanpur Plane Crash:उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज...

Noida Golf Course Investigation

नोएडा गोल्फ कोर्स को बड़ा झटका: डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी के वित्तीय मामलों की जांच के दिए आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2026

Noida Golf Course Investigation:नोएडा गोल्फ कोर्स सोसायटी के संचालन और वित्तीय मामलों को लेकर चल रहे विवाद के बीच डिप्टी...

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने के आरोप में एक व्यक्ति...

Jaunpur Neha Murder Case

Mumbai Murder Case: 26 महीने से लापता की थीं तलाश, फार्महाउस में हुई खुदाई, कब्र से निकला कंकाल

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Jaunpur Neha Murder Case:जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र के भरसवां गांव से 26 महीने पहले लापता हुई 20 वर्षीय नेहा की...

Varanasi Crime: क्या 22 लाख के लालच में हुई थी श्रेया की हत्या, वाराणसी कांड में पुनीत के खुलासे से मचा हड़कंप

Varanasi Crime: क्या 22 लाख के लालच में हुई थी श्रेया की हत्या, वाराणसी कांड में पुनीत के खुलासे से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Major Revelation: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्रेया उपाध्याय हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक,...

Next Post
Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

Kangana Ranaut Controversy

Kangana Controversy: कंगना रनौत के ‘1 प्रतिशत सफलता’ वाले पलटवार से फिर गरमाया विवाद, जानिए किसने क्या कहा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist