Saturday, November 28, 2026 9:52 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » Chennai – Agra Murder Case: ट्रेन में मिले सूटकेस ने कैसे खोला 25 दिन पुरानी हत्या का खौफनाक राज, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Chennai – Agra Murder Case: ट्रेन में मिले सूटकेस ने कैसे खोला 25 दिन पुरानी हत्या का खौफनाक राज, दो संदिग्ध गिरफ्तार

आगरा कैंट स्टेशन पर मिले सूटकेस में मानव अवशेषों की पहचान हयातुन निशा के रूप में हुई। जांच चेन्नई के गुडुवांचेरी पहुंची, जहां हत्या का शक है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

by Kirtika Tyagi
30/08/2026

Hayatun Nisha Murder Case: 5 अगस्त को चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक लाल सूटकेस ने पुलिस को हैरान कर दिया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले इस बैग को खोला गया तो उसमें महिला के शरीर के कटे हुए हिस्से मिले। आगरा जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। करीब 25 दिन तक चली पड़ताल के बाद इन अवशेषों की पहचान ओडिशा के जगतसिंहपुर की 38 वर्षीय हयातुन निशा के तौर पर हुई।

चेन्नई तक पहुंची जांच

जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को इस हत्या का कनेक्शन करीब दो हजार किलोमीटर दूर चेन्नई के गुडुवांचेरी से मिला। पुलिस ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों के सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 350 कैमरों की रिकॉर्डिंग जांचने के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक युवक और युवती लाल ट्रॉली बैग के साथ दिखाई दिए। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस गुडुवांचेरी के एक किराए के मकान तक पहुंची।

किराए के घर में हत्या?

पुलिस के मुताबिक, हयातुन निशा चेन्नई में एक निजी कंपनी में काम करती थीं और गुडुवांचेरी इलाके में रह रही थीं। इसी इलाके के एक किराए के मकान में असम का रहने वाला 22 वर्षीय माणिक उद्दीन लस्कर और ओडिशा की भगवती माजी भी रहते थे। जांच एजेंसियों को शक है कि निशा की हत्या इसी मकान में की गई। तलाशी के दौरान वहां शरीर के कुछ अन्य अवशेष मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, अवशेषों को नष्ट करने की कोशिश की गई थी।

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

September 6, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

September 5, 2026

शव के किए 18 टुकड़े

जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद शव को करीब 18 हिस्सों में काटा गया। आरोपियों ने कथित तौर पर शरीर के हिस्सों को अलग-अलग तरीके से ठिकाने लगाने की कोशिश की। कुछ हिस्से लाल सूटकेस में रखकर ट्रेन में छोड़ दिए गए, जबकि अन्य अवशेषों को किराए के मकान में छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शव को काटने और उसे अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने की योजना कैसे बनाई गई।

रिश्तों का विवाद बना वजह?

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे रिश्तों से जुड़ा विवाद सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, हयातुन निशा और माणिक उद्दीन लस्कर के बीच कथित संबंध थे। माणिक की साथी भगवती माजी को इसकी जानकारी मिलने के बाद विवाद हुआ। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद ने बाद में हत्या का रूप लिया। हालांकि, यह फिलहाल जांच का शुरुआती एंगल है। हत्या की वास्तविक वजह और दोनों संदिग्धों की भूमिका पूछताछ के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगी।

दो गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मामले की जांच आगरा से चेन्नई और फिर गुडुवांचेरी तक पहुंचने के बाद पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने की कार्रवाई तेज की। मुख्य संदिग्ध माणिक उद्दीन लस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, उसकी साथी भगवती माजी को भी मणिपुर से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, निशा के बेटे की ओर से 21 अगस्त के आसपास मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराए जाने से भी जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या कब हुई, ट्रेन तक सूटकेस कौन लेकर गया और बाकी अवशेषों को ठिकाने लगाने की पूरी योजना किसने बनाई।

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

September 6, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

September 5, 2026
Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

September 4, 2026
Lucknow

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

September 2, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

September 2, 2026
Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

August 22, 2026
Divya Mishra Murder Case

Murder Sucide Case: किसने स्टेटस में लगाए गंभीर आरोप, प्रज्ञा ने 15 घंटे बाद दी सफाई किए कई चौंकाने वाले खुलासे

August 21, 2026
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मारा, फिर खुद को मारी गोली करी आत्महत्या

August 20, 2026
shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

August 20, 2026
Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

August 18, 2026
Next Post
UP Weather Alert

UP Weather Today:यूपी में आज भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, 55 जिलों में येलो अलर्ट

Hapur Road Accident

Road Accident: हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में दो बड़े सड़क हादसे, 8 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

POPULAR POST

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Auto News: Tata Sierra EV से लेकर Skoda Kodiaq RS तक लॉन्च, Audi Q3 की टेस्टिंग और दिल्ली की नई EV Policy समेत इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Auto News: Tata Sierra EV से लेकर Skoda Kodiaq RS तक लॉन्च, Audi Q3 की टेस्टिंग और दिल्ली की नई EV Policy समेत इस हफ्ते की बड़ी खबरें

November 26, 2026
ICC: शुभमन गिल की मांग को लगा झटका, गेंद पर लार लगाने की अनुमति देने से किया इनकार

Priyansh Arya: प्रियांश आर्या ने रचा इतिहास, T20 में 181 रन बनाकर बने सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

November 23, 2026
Horoscope Today 28 November 2026

Horoscope Today: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, नौकरी और व्यापार में होगा लाभ

November 27, 2026
anant singh daughter wedding

Shahi Wedding: 3 करोड़ की Defender में आया कौन, जानिए अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की पूरी कहानी?

November 25, 2026
up election 2027 survey

UP Election 2027: यूपी में BJP और सपा के बीच कांटे की टक्कर, क्या बदलेगी सत्ता की तस्वीर?

November 25, 2026

LATEST

Voter Registration for Students: घर से दूर पढ़ने वाले छात्र भी बन सकेंगे मतदाता, हॉस्टल और किराये के पते से होगा रजिस्ट्रेशन

Voter Registration for Students: घर से दूर पढ़ने वाले छात्र भी बन सकेंगे मतदाता, हॉस्टल और किराये के पते से होगा रजिस्ट्रेशन

November 28, 2026
Unsafe Spice Products: भारत के इन मशहूर मसालों में मिले खतरनाक केमिकल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन?

Unsafe Spice Products: भारत के इन मशहूर मसालों में मिले खतरनाक केमिकल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन?

November 28, 2026
RBI new rules: बैंक खाता फ्रीज हुआ तो परेशान न हों, RBI ने दी 7 दिन की मोहलत; जानें नए नियमों में क्या बदला

RBI new rules: बैंक खाता फ्रीज हुआ तो परेशान न हों, RBI ने दी 7 दिन की मोहलत; जानें नए नियमों में क्या बदला

November 28, 2026
Weather Alert: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

November 28, 2026
UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

November 28, 2026
परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को CM मोहन यादव ने बताया दूरदर्शी फैसला, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को CM मोहन यादव ने बताया दूरदर्शी फैसला, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

November 28, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India