सोमवार, सितम्बर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद के होटल में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटका मिला। साथी पुलिसकर्मी रात में होटल से चला गया था। पुलिस सीसीटीवी, मोबाइल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट खंगाल रही है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026
in गाजियाबाद
Ghaziabad head constable suicide
Share on FacebookShare on Twitter

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर होटल के कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान अदिति के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस के उस्मानपुर थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थीं।

रात में साथी आया

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अदिति रविवार शाम करीब 7:12 बजे होटल पहुंची थीं। इसके करीब तीन घंटे बाद दिल्ली पुलिस में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सचिन कुमार रात करीब 10:02 बजे होटल पहुंचे। दोनों पहले भी इस होटल में मिलते रहे थे। होटल के रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल दोनों की करीब 30 बार यहां आने की जानकारी सामने आई है। सचिन रात करीब 10:42 बजे होटल से चला गया था।

RELATED NEWS

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

सितम्बर 8, 2026
Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026

कर्मचारी ने देखा शव

सोमवार दोपहर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से जवाब नहीं आने पर डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर अदिति का शव फंदे से लटका मिला। कर्मचारी ने तुरंत होटल प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुसाइड नोट नहीं मिला

घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलने की उम्मीद है।

CCTV और मोबाइल जांच

पुलिस अब होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और रजिस्टर की जानकारी खंगाल रही है। साथ ही मृतका और उनके साथी पुलिसकर्मी के मोबाइल डेटा तथा घटना से पहले हुई बातचीत की भी जांच की जा रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि होटल से साथी के जाने के बाद कमरे में क्या हुआ और मौत की वास्तविक वजह क्या थी।

Tags: Crime Newsdelhi policeGhaziabad News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Building Collapse Case: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद उसके मालिक हरिराम की तलाश की जा रही थी। पुलिस...

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Fake Job Racket:  दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ...

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Next Post
100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

100 टेस्ट छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने पंत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया निडर मैच विनर

श्रीलंका को जीत के लिए 288 रन चाहिए, भारत के सामने 6 विकेट लेने की चुनौती, बारिश भी बिगाड़ सकती है पूरा खेल

श्रीलंका को जीत के लिए 288 रन चाहिए, भारत के सामने 6 विकेट लेने की चुनौती, बारिश भी बिगाड़ सकती है पूरा खेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In