बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Free Solar Scheme: किसे मिलेगा मुफ्त सोलर पैनल का लाभ? पीएम सूर्य घर योजना की पूरी डिटेल

दिल्ली सरकार की नई सोलर योजना के तहत 400 यूनिट तक मासिक बिजली खपत वाले पात्र परिवारों को 3kW तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र और दिल्ली सरकार की सब्सिडी से इसकी शुरुआती लागत कवर होगी, जबकि पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी चयनित वेंडर की होगी।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Free Solar Yojana: दिल्ली में रहने वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली सरकार ने ऐसी योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत पात्र परिवारों की छत पर 3 किलोवाट (kW) तक का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए शुरुआती खर्च सब्सिडी के जरिए कवर किया जाएगा।

योजना का लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनकी मासिक बिजली खपत 400 यूनिट तक है और जिनके घर की छत सोलर सिस्टम लगाने के लिए तकनीकी रूप से उपयुक्त है।

RELATED NEWS

No Content Available

1.56 लाख रुपये तक की फंडिंग

3kW सोलर सिस्टम के लिए करीब 1.56 लाख रुपये की फंडिंग का प्रावधान बताया गया है। इसमें लगभग 78 हजार रुपये केंद्र सरकार की सब्सिडी और करीब 78 हजार रुपये दिल्ली सरकार की कैपिटल सब्सिडी शामिल होगी। इससे पात्र परिवारों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए अपनी जेब से बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी।

5 साल तक मेंटेनेंस की चिंता नहीं

सोलर पैनल लगाने के बाद उसके रखरखाव का खर्च भी सरकार की योजना में शामिल है। चयनित वेंडर पांच साल तक सिस्टम के ऑपरेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे लाभार्थियों को शुरुआती लागत के साथ-साथ रखरखाव के खर्च से भी राहत मिलेगी।

बिजली सब्सिडी भी रहेगी जारी

योजना की एक खास बात यह है कि सोलर सिस्टम लगने के बाद मौजूदा बिजली सब्सिडी खत्म नहीं होगी। यानी पात्र परिवार सोलर से मिलने वाले लाभ के साथ ग्रिड से ली जाने वाली बिजली पर लागू सब्सिडी का लाभ भी नियमों के अनुसार ले सकेंगे।

पीएम सूर्य घर पोर्टल से करना होगा आवेदन

योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर Rooftop Solar Application भरना होगा। इसके बाद तकनीकी जांच और Feasibility Approval की प्रक्रिया होगी। पात्र पाए जाने पर चयनित वेंडर घर पर सोलर सिस्टम लगाएगा।

2027 तक 2.3 लाख घरों का लक्ष्य

दिल्ली सरकार का लक्ष्य 2027 तक करीब 2.3 लाख घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 1 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में सोलर एनर्जी पॉलिसी में बदलावों को मंजूरी दी गई।

 

Tags: Delhi Free Solar YojanaDelhi Solar Scheme
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist