बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

Apple Leadership: टिम कुक की 15 साल की पारी खत्म, जॉन टर्नस बने Apple के नए CEO; AI के दौर में संभाली कमान

Apple में 15 साल बाद CEO बदला है। 1 सितंबर से जॉन टर्नस ने कमान संभाल ली, जबकि टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने हैं। अब AI और इनोवेशन टर्नस की बड़ी चुनौतियां होंगी।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 2, 2026
in टेक्नोलॉजी
Share on FacebookShare on Twitter

Apple में 15 साल बाद नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। 1 सितंबर 2026 से जॉन टर्नस ने कंपनी के नए CEO के तौर पर जिम्मेदारी संभाल ली है और टिम कुक CEO पद से हटकर एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन गए हैं। Apple ने इस बदलाव की घोषणा अप्रैल 2026 में ही कर दी थी। कंपनी के मुताबिक यह फैसला लंबे समय से चल रही उत्तराधिकार योजना का हिस्सा था।

कुक का शानदार दौर

टिम कुक ने अगस्त 2011 में Steve Jobs के बाद Apple की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में कंपनी ने iPhone के साथ-साथ Apple Watch, AirPods और Services कारोबार को तेजी से आगे बढ़ाया। उनके कार्यकाल में Apple का कारोबार और बाजार मूल्य कई गुना बढ़ा और कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हुई।

RELATED NEWS

John Ternus हो सकते हैं Tim Cook के बाद Apple Inc. के नए CEO – जानें क्यों

नवम्बर 10, 2025
Apple

Apple: टिम कुक के बाद Apple का अगला सीईओ? जॉन टर्नस सबसे संभावित

मई 10, 2024

कुक रहेंगे जुड़े

CEO पद छोड़ने के बावजूद टिम कुक Apple से अलग नहीं हुए हैं। वह अब बोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में काम करेंगे। इस भूमिका में वह कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सहयोग करने के साथ दुनियाभर के नीति-निर्माताओं के साथ संपर्क बनाए रखने में भी भूमिका निभाएंगे। जॉन टर्नस को भी Apple के निदेशक मंडल में शामिल किया गया है।

कौन हैं टर्नस

जॉन टर्नस Apple के लिए बिल्कुल नए चेहरा नहीं हैं। वह 2001 में कंपनी से जुड़े थे और 2021 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बने। इस दौरान उन्होंने iPhone, iPad, Mac, Apple Watch, AirPods और Vision Pro जैसे उत्पादों की हार्डवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े काम की निगरानी की।

सामने बड़ी चुनौती

टर्नस ने ऐसे समय Apple की कमान संभाली है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी रणनीतिक दौड़ बन चुकी है। Apple को AI के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी। साथ ही कंपनी को अपने मजबूत डिवाइस इकोसिस्टम, ग्राहक आधार और प्रोडक्ट इनोवेशन की रफ्तार बनाए रखनी होगी। नए CEO के सामने आने वाले समय में AI और नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स दोनों पर बड़ा फोकस रहने की उम्मीद है।

Tags: Apple CEO ChangeJohn Ternus
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

John Ternus हो सकते हैं Tim Cook के बाद Apple Inc. के नए CEO – जानें क्यों

by Kanan Verma
नवम्बर 10, 2025

Ternus के Tim Cook की जगह लेने की अफवाहें जोरों पर हैं, जिन्होंने पिछले दशक में स्टीव जॉब्स का स्थान...

Apple

Apple: टिम कुक के बाद Apple का अगला सीईओ? जॉन टर्नस सबसे संभावित

by Mayank Yadav
मई 10, 2024

Apple: इस साल एप्पल के सीईओ टिम कुक 64 वर्ष का हो जाएगा। सेवानिवृत्ति कार्ड पर है क्या? तकनीकी दिग्गज...

Next Post
Murder Mystery: क्या 4 लाख के लालच में हयात की हुई थी हत्या, ट्रेन में मिला था धड़, 24 दिन बाद ऐसे पकड़े गए आरोपी

Murder Mystery: क्या 4 लाख के लालच में हयात की हुई थी हत्या, ट्रेन में मिला था धड़, 24 दिन बाद ऐसे पकड़े गए आरोपी

iPhone 18 Pro Launch: 9 सितंबर को Apple मचा सकता है बड़ा धमाका, फोल्डेबल iPhone भी होगा लॉन्च

iPhone 18 Pro Launch: 9 सितंबर को Apple मचा सकता है बड़ा धमाका, फोल्डेबल iPhone भी होगा लॉन्च

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist