गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

BJP Surprise Picks: जितेंद्र मिश्रा से योगी तक, जब चर्चा में कोई और था, BJP ने बना दिया किसी और को बॉस

राम मंदिर के पहले CEO के तौर पर पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का नाम सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। BJP में ऐसे कई फैसले रहे हैं, जहां चर्चित नामों को पीछे छोड़कर दूसरे चेहरे को जिम्मेदारी मिली।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
BJP Surprise Decisions
Share on FacebookShare on Twitter

BJP Surprise Decisions:ऑफिस में खबर लिखते समय टीवी स्क्रीन पर ब्रेकिंग फ्लैश हुई कि अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा होंगे। खबर सामने आते ही सबसे पहला सवाल यही उठा कि आखिर जितेंद्र मिश्रा कौन हैं? क्योंकि CEO पद को लेकर सार्वजनिक चर्चा में उनका नाम लगभग नजर नहीं आया था। देखते ही देखते गूगल पर उनके बारे में सर्च बढ़ने लगा और सोशल मीडिया पर भी उनकी नियुक्ति चर्चा का विषय बन गई। वजह यह थी कि इस पद के लिए रिटायर्ड IPS राजेश पांडे, रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा और पूर्व IPS परेश सक्सेना जैसे नामों की चर्चा हो रही थी।

चर्चा अलग, फैसला अलग

जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगने के बाद BJP की राजनीति में होने वाले ऐसे फैसलों की भी चर्चा शुरू हो गई, जिनमें आखिरी समय पर तस्वीर बदल जाती है। BJP के भीतर किसी पद के लिए नाम चलना और वास्तव में उसी व्यक्ति का चयन होना दो अलग बातें मानी जाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में मुख्यमंत्री पद से लेकर केंद्रीय मंत्रालय और संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियों तक ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं। इन फैसलों को पार्टी की रणनीति कहें या नेतृत्व का अंतिम निर्णय, लेकिन BJP ने कई बार राजनीतिक विश्लेषकों के अनुमान को गलत साबित किया है।

RELATED NEWS

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra

Ram Mandir CEO: कौन है पूर्व एयर मार्शल जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए गांव से मंदिर प्रबंधन तक की पूरी कहानी

सितम्बर 3, 2026
Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

सितम्बर 2, 2026

खट्टर बने सरप्राइज

2014 में हरियाणा में BJP ने पहली बार अपने दम पर सरकार बनाने लायक बहुमत हासिल किया। मुख्यमंत्री पद को लेकर कई बड़े नाम चर्चा में थे, लेकिन विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल खट्टर के नाम का ऐलान हुआ। खट्टर उस समय पहली बार विधायक बने थे और उन्हें मुख्यमंत्री पद का सबसे मजबूत दावेदार नहीं माना जा रहा था। BJP का यह फैसला काफी चौंकाने वाला था। इससे यह संकेत भी मिला कि पार्टी में लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े और नेतृत्व के भरोसे वाले चेहरे को अचानक बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

योगी के नाम ने बदला खेल

2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP को भारी बहुमत मिला तो मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गईं। राजनाथ सिंह, मनोज सिन्हा, केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा जैसे नाम चर्चा में थे। मनोज सिन्हा का नाम अंतिम दौर में काफी मजबूत माना जा रहा था। लेकिन पार्टी ने सबको चौंकाते हुए गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री चुना। योगी की पहचान पहले से हिंदुत्व के बड़े चेहरे के रूप में थी, लेकिन चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री बनने की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इस फैसले ने यूपी की राजनीति की दिशा ही बदल दी।

निर्मला को मिला वित्त मंत्रालय

BJP का यह अंदाज केवल राज्यों में मुख्यमंत्री चुनने तक सीमित नहीं रहा। 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्रालय को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पीयूष गोयल अंतरिम वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश कर चुके थे, इसलिए उनके नाम की चर्चा स्वाभाविक थी। लेकिन अंतिम फैसला निर्मला सीतारमण के पक्ष में गया। वह इससे पहले रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही थीं और देश की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री रह चुकी थीं। वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी देना भी नेतृत्व के भरोसे और अप्रत्याशित चयन का उदाहरण माना गया।

फैसला आखिरी पल में

जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति के बाद एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि क्या BJP में पदों के लिए पहले से चल रहे नाम सिर्फ संभावनाएं होते हैं? पार्टी की राजनीति में अंतिम निर्णय तक कई समीकरण बदल सकते हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री हो या केंद्रीय मंत्री, संगठन का पद हो या राम मंदिर ट्रस्ट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सार्वजनिक चर्चा में आगे चल रहा नाम जरूरी नहीं कि अंतिम सूची में भी सबसे ऊपर हो। BJP के पिछले फैसलों को देखें तो सरप्राइज चॉइस उसकी राजनीति की एक खास पहचान बनती दिखाई देती है।

Tags: BJP PoliticsJitendra MishraPolitical Decisions
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra

Ram Mandir CEO: कौन है पूर्व एयर मार्शल जिनको मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए गांव से मंदिर प्रबंधन तक की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra:अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते...

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO

कारगिल के हीरो, Operation Sindoor में बड़ी भूमिका… कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Jitendra Mishra Ram Mandir Trust CEO:अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया...

Kaushal Kishore BJP Politics

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Kaushal Kishore BJP Politics:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की लगातार दो सोशल...

UP Election 2027 BJP CM Face

UP Politics: क्या 2027 में BJP खेलेगी बड़ा दांव, योगी के साथ OBC-दलित चेहरे पर भी नजर

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Election 2027 BJP CM Face:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को अभी समय है, लेकिन बीजेपी के भीतर...

Sajjan Kumar Controversy

BJP Action: सज्जन कुमार की शोकसभा में पहुंचे 3 सांसद, नितिन नवीन ने लगाई कड़ी फटकार

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

BJP Action: भारतीय राजनीति में 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा आज भी बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसका...

Next Post
USA Data Leak: अमेरिका में रक्षा मंत्री समेत15 करोड़ लोगों का निजी डेटा लीक, साइबर अपराधियों ने डार्क वेब पर बेचा

USA Data Leak: अमेरिका में रक्षा मंत्री समेत15 करोड़ लोगों का निजी डेटा लीक, साइबर अपराधियों ने डार्क वेब पर बेचा

Lucknow Engineering College Dead Body

Dead Body Mystery: लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist