शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

यूपी की सियासत में बीजेपी नेता कौशल किशोर की नाराजगी चर्चा में है। उनके सपा में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। अब 13 सितंबर की बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिलहाल भले ही सबकुछ शांत दिखाई दे रहा हो, लेकिन अंदरखाने हलचल तेज है। इसी बीच बीजेपी के बड़े दलित नेताओं में शामिल कौशल किशोर को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अटकलें हैं कि वह बीजेपी का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि अभी तक उनके पार्टी छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कौशल किशोर पूर्व सांसद होने के साथ केंद्र सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

नाराजगी की वजह

कौशल किशोर की नाराजगी को लेकर कई कारणों की चर्चा है। उनकी पत्नी जयदेवी कौशल मलिहाबाद से बीजेपी विधायक हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लखनऊ के एक मंदिर में पूजा करने से रोके जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि दलित समाज से होने के कारण उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया। बीजेपी की ओर से इस मामले को खारिज करते हुए घटना की निंदा की गई थी। इसके अलावा पार्टी में उनकी पत्नी के आगामी चुनावी टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं से भी कौशल किशोर के नाराज होने की बात कही जा रही है।

RELATED NEWS

Kaushal Kishore BJP Politics

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

सितम्बर 2, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026

संगठन से भी दूरी

पार्टी संगठन में हालिया बदलावों के दौरान कौशल किशोर को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने की बात भी सामने आई है। माना जा रहा है कि इससे उनकी नाराजगी और बढ़ी। हालांकि उनकी मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि उनकी नाराजगी सीधे पार्टी छोड़ने के फैसले तक पहुंच चुकी है। फिलहाल उनके बयानों और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर बनी हुई है।

ट्वीट से बढ़े कयास

कौशल किशोर के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है। एक पोस्ट में उन्होंने एक मित्र से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए लिखा कि गेंद जितनी ऊपर जानी थी, जा चुकी है और अब तेजी से नीचे आ रही है। उनके इस बयान को राजनीतिक विश्लेषकों और समर्थकों के एक वर्ग ने बीजेपी के राजनीतिक ग्राफ से जोड़कर देखा। हालांकि कौशल किशोर ने इस पोस्ट में सीधे तौर पर बीजेपी का नाम नहीं लिया।

विचारधारा पर सवाल

एक अन्य पोस्ट में कौशल किशोर ने लिखा कि जब कोई संगठन या आंदोलन अपने मूल सिद्धांतों से भटक जाता है, तो वह वहीं पहुंच जाता है जहां से उसने शुरुआत की थी। उन्होंने यह भी कहा कि विचारधारा से जुड़े लोगों का विश्वास टूटने लगता है और वसूलों से टकराने से बचना चाहिए। उनके इस बयान को बीजेपी की कार्यशैली पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है। यही वजह है कि उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

13 सितंबर पर नजर

अगर कौशल किशोर समाजवादी पार्टी में जाते हैं तो इसका असर अवध क्षेत्र की राजनीति पर पड़ सकता है। खासकर मोहनलालगंज और आसपास के इलाकों में उनके राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए बीजेपी के लिए यह चुनौती बन सकती है। दूसरी तरफ, सपा के लिए उनका साथ दलित और पासी समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का मौका हो सकता है। फिलहाल सबसे अहम तारीख 13 सितंबर मानी जा रही है। कौशल किशोर ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। अब देखना होगा कि इस बैठक में वह कोई बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हैं या बीजेपी के साथ ही बने रहते हैं।

Tags: Kaushal KishoreUttar Pradesh Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kaushal Kishore BJP Politics

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Kaushal Kishore BJP Politics:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की लगातार दो सोशल...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

UP Election 27: ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे से बढ़ी चुनावी हलचल, क्या अधिकारियों से करेंगे चुनावी तैयारियों पर चर्चा

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Election 2027:उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज...

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Next Post
Weather Alert: गॉडजिला अल नीनो से बढ़ा खतरा,भारत में बारिश, तापमान, खेती जल संकट और गर्म सर्दी की आशंका

Weather Alert: गॉडजिला अल नीनो से बढ़ा खतरा,भारत में बारिश, तापमान, खेती जल संकट और गर्म सर्दी की आशंका

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist