शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Strawberry Farming: UP के कई जिलों में बढ़ेगी स्ट्रॉबेरी की खेती, जानें किस जिले को मिलेगा कितना लक्ष्य

मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत यूपी के 39 जिलों में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। पूर्वांचल के छह जिलों में 35 हेक्टेयर खेती का लक्ष्य है, जिसके लिए किसानों को 28 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Strawberry Farming: उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत प्रदेश के 39 जिलों में स्ट्रॉबेरी की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत पूर्वांचल के छह जिलों को भी शामिल किया गया है।

छह जिलों में 35 हेक्टेयर का लक्ष्य

पूर्वांचल में कुल 35 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्ट्रॉबेरी की खेती कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए किसानों को कुल 28 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। प्रति हेक्टेयर 80 हजार रुपये की सहायता निर्धारित की गई है।

RELATED NEWS

UP farmers

UP farmers: सानों के लिए खुशखबरी… रबी फसलों के बीमा की तारीख बढ़ी, 15 जनवरी तक होगा पंजीकरण

जनवरी 5, 2025

सोनभद्र को सबसे बड़ा लक्ष्य मिला है। यहां 8 हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती होगी और इसके लिए 6.40 लाख रुपये का अनुदान निर्धारित है। चंदौली और भदोही को 6-6 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। दोनों जिलों के लिए 4.80-4.80 लाख रुपये की सहायता तय है।

मीरजापुर में भी 6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती का लक्ष्य है, जिसके लिए 4.80 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। वहीं वाराणसी में 5 हेक्टेयर के लिए 4 लाख रुपये और जौनपुर में 4 हेक्टेयर के लिए 3.20 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

पहले आवेदन करने वालों को प्राथमिकता

योजना का लाभ प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर दिया जाएगा। यानी निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले किसानों में पहले आवेदन करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। चयनित लाभार्थियों को विभागीय नियमों के अनुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

स्ट्रॉबेरी की खेती करने के इच्छुक किसान संबंधित विभाग की वेबसाइट पर कार्यक्रमवार पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. शैलेंद्रदेव दुबे के अनुसार, जिले को 6 हेक्टेयर में स्ट्रॉबेरी की खेती का लक्ष्य मिला है और इच्छुक किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत योजना का लाभ ले सकते हैं।

योजना का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ बागवानी की लाभकारी फसलों से जोड़ना और प्रदेश में स्ट्रॉबेरी उत्पादन का क्षेत्र बढ़ाना है।

Tags: Horticulture SchemeStrawberry FarmingUP farmers
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP farmers

UP farmers: सानों के लिए खुशखबरी… रबी फसलों के बीमा की तारीख बढ़ी, 15 जनवरी तक होगा पंजीकरण

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2025

UP farmers: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। रबी सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा...

Next Post
Bigg Boss 20: शूटिंग के दौरान पैपराजी पर भड़के सलमान खान, ‘बाबा’ कहने पर लगाई फटकार

Bigg Boss 20: शूटिंग के दौरान पैपराजी पर भड़के सलमान खान, ‘बाबा’ कहने पर लगाई फटकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist