सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bank of Baroda Recruitment: 1100 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट से CA तक को मौका, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1,100 पदों पर नियमित भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ा मौका दिया है। बैंक ने नियमित आधार पर कुल 1,100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2026 है।

1000 पद वेल्थ एग्जीक्यूटिव

भर्ती में सबसे ज्यादा 1,000 पद वेल्थ एग्जीक्यूटिव के हैं। यह नियुक्तियां वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग के तहत की जाएंगी। इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 22 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा Insurance Institute of India का IC 38 सर्टिफिकेट या NISM द्वारा निर्धारित प्रमाणपत्रों में से कोई एक वैध सर्टिफिकेट भी जरूरी है।

RELATED NEWS

Bank Jobs : SBI में नौकरी का बड़ा मौका! स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, 17 दिसंबर तक करें आवेदन

Bank Jobs : SBI में नौकरी का बड़ा मौका! स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, 17 दिसंबर तक करें आवेदन

नवम्बर 30, 2024

100 पद क्रेडिट एनालिस्ट

क्रेडिट एनालिस्ट के लिए कुल 100 पद निर्धारित किए गए हैं। यह पद कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग के तहत है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी CA की योग्यता अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम एक साल का बैंकिंग अनुभव भी होना चाहिए।

अनुभव और फीस

वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या फाइनेंस, मार्केटिंग अथवा बैंकिंग में MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये जमा करने होंगे। वहीं SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए फीस 175 रुपये रखी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें। यहां संबंधित भर्ती का लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और रिज्यूम की स्कैन कॉपी अपलोड करें। इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट या डिजिटल कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

अंतिम तारीख ध्यान रखें

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें। साथ ही फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तों को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए।

Tags: Bank JobsBank of Baroda
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Bank Jobs : SBI में नौकरी का बड़ा मौका! स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, 17 दिसंबर तक करें आवेदन

Bank Jobs : SBI में नौकरी का बड़ा मौका! स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती, 17 दिसंबर तक करें आवेदन

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 30, 2024

Bank Jobs : बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)...

Next Post
Vaibhav Sooryavanshi: क्या दिलीप ट्रॉफी फाइनल में आजमाया गया श्रीलंका वाला फार्मूला, वैभव से कौन भिड़े, अंपायरों ने संभाला मामला

Vaibhav Sooryavanshi: क्या दिलीप ट्रॉफी फाइनल में आजमाया गया श्रीलंका वाला फार्मूला, वैभव से कौन भिड़े, अंपायरों ने संभाला मामला

Air India Express: यात्रियों की जान हलक मे अटकी , 36 हजार फीट पर इंजन का तेल खत्म, अबू धाबी जा रही फ्लाइट वापस लौटी

Air India Express: यात्रियों की जान हलक मे अटकी , 36 हजार फीट पर इंजन का तेल खत्म, अबू धाबी जा रही फ्लाइट वापस लौटी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist