मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Teeth Sensitivity: मौसम बदलते ही क्यों बढ़ जाती है दांतों की झनझनाहट? डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

मौसम में बदलाव का असर सिर्फ त्वचा और सेहत पर नहीं, दांतों पर भी पड़ सकता है। तापमान में उतार-चढ़ाव के दौरान संवेदनशील दांतों में ठंडा-गर्म लगने, झनझनाहट और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। कमजोर इनेमल, मसूड़ों की समस्या और कैविटी वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 10, 2026
in Health
Share on FacebookShare on Twitter

Teeth Sensitivity:  मौसम में तापमान बदलने के साथ कुछ लोगों को दांतों में अचानक झनझनाहट या दर्द महसूस होने लगता है। डेंटिस्ट डॉ. विक्रम अहूजा के मुताबिक, जिन लोगों के दांत या मसूड़े पहले से संवेदनशील हैं, उनमें तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण यह समस्या अधिक महसूस हो सकती है।

दांतों की बाहरी परत यानी इनैमल के घिसने या मसूड़ों के पीछे हटने से अंदर मौजूद डेंटिन खुल सकता है। ऐसे में ठंडे या गर्म पदार्थों का असर दांत के अंदर मौजूद नसों तक पहुंचने पर अचानक दर्द या सेंसेटिविटी महसूस हो सकती है।

RELATED NEWS

Natural Oral Care: घर पर ऐसे बनाएं ये नेचुरल टूथपेस्ट, पर इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Natural Oral Care: घर पर ऐसे बनाएं ये नेचुरल टूथपेस्ट, पर इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सितम्बर 15, 2026

इसके अलावा कैविटी, दांतों में दरार, मसूड़ों की बीमारी और बहुत जोर से ब्रश करने जैसी समस्याएं भी संवेदनशीलता बढ़ा सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

डॉक्टर के अनुसार, दांतों की सफाई के लिए Soft Toothbrush का इस्तेमाल करें और ब्रश करते समय बहुत ज्यादा दबाव न डालें। जरूरत होने पर Sensitivity के लिए बनाए गए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बहुत गर्म चीज खाने या पीने के तुरंत बाद बेहद ठंडी चीज लेने से भी बचना चाहिए। तापमान में अचानक बदलाव संवेदनशील दांतों में परेशानी बढ़ा सकता है।

अगर ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आता है, तो सफाई पूरी तरह बंद करना सही नहीं है। नरम ब्रश से हल्के हाथों से दांतों और मसूड़ों की सफाई जारी रखें। लगातार ब्लीडिंग होने पर डेंटिस्ट से सलाह लें।

खट्टी चीजों का सेवन भी करें सीमित

बहुत ज्यादा एसिडिक या खट्टी चीजों का सेवन दांतों के इनैमल को प्रभावित कर सकता है। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखना बेहतर है, खासकर अगर पहले से दांत संवेदनशील हैं।अगर किसी एक दांत में लगातार दर्द रहता है, रात में दर्द बढ़ता है या ठंडा-गर्म हटाने के बाद भी दर्द बना रहता है, तो इसे सामान्य सेंसेटिविटी मानकर नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में दंत चिकित्सक से जांच कराना जरूरी है।

Tags: Dental HealthOral HealthTeeth Sensitivity
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Natural Oral Care: घर पर ऐसे बनाएं ये नेचुरल टूथपेस्ट, पर इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Natural Oral Care: घर पर ऐसे बनाएं ये नेचुरल टूथपेस्ट, पर इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 15, 2026

Natural Oral Care: दांतों और मसूड़ों की सफाई केवल मुस्कान के लिए ही नहीं, बल्कि सामान्य ओरल हेल्थ के लिए...

Next Post
iPhone Duo की कीमत क्या भारत में सबसे ज्यादा, अमेरिका में कितना सस्ता; जानिए किस देश से खरीदने पर बचेगा पैसा

iPhone Duo की कीमत क्या भारत में सबसे ज्यादा, अमेरिका में कितना सस्ता; जानिए किस देश से खरीदने पर बचेगा पैसा

J&K Bank ने बदली FD की ब्याज  दरें,  कब से होंगे नए रेट लागू, जानिए किस अवधि में कितना मिलेगा ब्याज

J&K Bank ने बदली FD की ब्याज दरें, कब से होंगे नए रेट लागू, जानिए किस अवधि में कितना मिलेगा ब्याज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In