शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Weather: आज से कमजोर पड़ेगा बारिश का दौर, 50 से ज्यादा जिलों में निकलेगी धूप, मानसून की विदाई के संकेत

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के बीच अब बारिश का दौर थमने लगा है। लखनऊ समेत 50 से अधिक जिलों में धूप निकलने की संभावना है और मानसून जल्द लौट सकता है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2026
in मौसम
Share on FacebookShare on Twitter

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। अब राजधानी लखनऊ समेत मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गुरुवार से बारिश का दौर थमने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में हल्की धूप निकल सकती है। ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ जिलों में बादलों के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

RELATED NEWS

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

सितम्बर 9, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सितम्बर 6, 2026

मानसून की विदाई करीब

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश से मानसून की सामान्य विदाई सितंबर के तीसरे सप्ताह में होती है। आमतौर पर यह प्रक्रिया 17 सितंबर के आसपास शुरू मानी जाती है। इस बार भी मानसून की वापसी लगभग सामान्य समय के आसपास होने के संकेत मिल रहे हैं।

इसका मतलब है कि प्रदेश में मानसून अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। हालांकि, विदाई से पहले कुछ इलाकों में अचानक हल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में बरस सकते हैं बादल

बुधवार और गुरुवार को चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर और इनके आसपास के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को लखनऊ में सुबह कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई थी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले छह दिन नहीं चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों यानी 14 सितंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी जिलों तक बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिलहाल सीमित रह सकती हैं।

करीब 45 जिलों में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहा। आने वाले दिनों में बारिश कम होने के साथ तापमान में भी धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।

छिटपुट बारिश की रहेगी संभावना

मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में बारिश पूरी तरह खत्म नहीं होगी। स्थानीय मौसम परिस्थितियों के कारण कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

फिलहाल लखनऊ और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में प्रदेश का मौसम बारिश से ज्यादा धूप और उमस वाला रहने की उम्मीद है।

Tags: Lucknow WeatherMonsoon Updateup weather
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: लखनऊ में बारिश का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का असर जारी, पूर्वांचल में भी बढ़ेगी गतिविधि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत दे रही...

harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

 UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। गुरुवार को सुबह हल्की धूप निकलने के बाद...

UP August Rainfall Record

यूपी में अगस्त की बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्रयागराज-बांदा में 125 साल का टूटा आंकड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP August Rainfall Record:उत्तर प्रदेश में अगस्त माह के दौरान हुई बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।...

Next Post
Free Ration: आज से शुरू सितंबर का मुफ्त राशन वितरण, अंत्योदय कार्ड पर मिलेगा 35 किलो अनाज, 3 किलो चीनी

Free Ration: आज से शुरू सितंबर का मुफ्त राशन वितरण, अंत्योदय कार्ड पर मिलेगा 35 किलो अनाज, 3 किलो चीनी

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

Tales Of A Gypsy : संवेदना नहीं जानकारी चाहिए, लाखों के पैकेज छोड़ चुनी सेना, शरीर ने छोड़ा साथ , आंखों से कर रहे संवाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In