शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Railway Projects: सरकार ने 7 हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक करने की मंजूरी दी, 56 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

मोदी कैबिनेट ने सात हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दी है। 5 राज्यों के 14 जिलों में 656 किलोमीटर नेटवर्क बढ़ेगा। करीब 56 लाख लोगों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने देश के सात हाई डेंसिटी रेलवे कॉरिडोर को चार ट्रैक वाला बनाने की दिशा में परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

इनमें कोलकाता-दिल्ली, चेन्नई-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई और बिलासपुर-कटनी जैसे प्रमुख रेल मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई-हावड़ा हाई डेंसिटी नेटवर्क पर खड़गपुर से झारसुगुड़ा तक चौथी रेल लाइन और अरक्कोनम से रेनिगुंटा तक तीसरी और चौथी लाइन को भी मंजूरी मिली है।

RELATED NEWS

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

सितम्बर 8, 2026
RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

अगस्त 19, 2026

झारसुगुड़ा में चौथी लाइन

खड़गपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन की लंबाई 367 किलोमीटर होगी। इस परियोजना पर 6,528 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं अरक्कोनम से रेनिगुंटा के बीच तीसरी और चौथी लाइन विकसित की जाएगी। यह हिस्सा 77 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 1,936 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं का उद्देश्य ऐसे रेल मार्गों की क्षमता बढ़ाना है, जहां लगातार भारी यातायात रहता है। इससे ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर करने और भविष्य की जरूरतों के लिए नेटवर्क को तैयार करने में मदद मिलेगी।

चार ट्रैक बनाने की योजना

अश्विनी वैष्णव के मुताबिक दिल्ली-मुंबई, मुंबई-चेन्नई, चेन्नई-कोलकाता और कोलकाता-दिल्ली को जोड़ने वाला मार्ग गोल्डन क्वाड्रिलैटरल बनाता है। इसके अलावा दिल्ली-चेन्नई और मुंबई-कोलकाता के दो डायगोनल मार्ग भी इसमें शामिल हैं।

दिल्ली-गुवाहाटी मार्ग के साथ मिलाकर सात हाई डेंसिटी कॉरिडोर को चार ट्रैक वाला बनाने की योजना है। करीब 11 हजार किलोमीटर के इन कॉरिडोर पर रेलवे का लगभग 40 प्रतिशत ट्रैफिक चलता है।

2 हजार किलोमीटर काम पूरा

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सात हाई डेंसिटी कॉरिडोर में करीब 2 हजार किलोमीटर का काम पहले ही पूरा हो चुका है और वहां चार लाइनें बिछाई जा चुकी हैं। लगभग 5 हजार किलोमीटर पर काम चल रहा है या परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है।

बाकी करीब 4 हजार किलोमीटर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR तैयार की जा रही है। इसके बाद इन हिस्सों को भी चरणबद्ध तरीके से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

पांच राज्यों को फायदा

सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं से पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में रेलवे नेटवर्क करीब 656 किलोमीटर बढ़ेगा। इससे 4,790 गांवों की लगभग 56 लाख आबादी को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

बिलासपुर से पेंड्रा और आगे कटनी की ओर जाने वाले हिस्से को भी चार ट्रैक वाला बनाने की योजना है। इससे उन क्षेत्रों में रेल क्षमता बढ़ेगी, जहां कुछ हिस्सों में दो और कुछ में तीन लाइनें पहले से मौजूद हैं।

पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा

सरकार का कहना है कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

इनमें तारातारिणी मंदिर, झारसुगुड़ा का जगन्नाथ मंदिर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, विराटेश्वर मंदिर, अमरकंटक, ज्वालेश्वर धाम, अचनकमार टाइगर रिजर्व, खुटाघाट बांध और रतनपुर महामाया मंदिर जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं।

Tags: Indian Railwaysrailway projects
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते  है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

Train Rules: ट्रेन में शराब की सील बंद बोतल ले जा सकते है, क्या कहता है कानून , जानिए राज्यों के हिसाब से नियम

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे अपने सामान में...

RailOne App General Ticket Booking

RailOne App: जनरल टिकट के लिए रेलवे का आसान तरीका, कैसे घर बैठे बुक करें टिकट और पाएं 3% छूट

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Easy Booking: अगर आपका सफर अक्सर ट्रेन से होता है और आप जनरल डिब्बे में यात्रा करते हैं, तो रेलवे...

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Next Post
GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In