रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Snakebite क्या नया एंटीवेनम कोबरा और किंग कोबरा के जहर को करेगा बेअसर, किसपर परीक्षण रहा सफल , किस पर टेस्ट अभी बाकी

भारतीय और डेनमार्क के वैज्ञानिकों ने पांच नैनोबॉडी से नया एंटीवेनम तैयार किया है। चूहों पर हुए परीक्षण में इसने कई कोबरा और किंग कोबरा के जहर से सुरक्षा दी।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 12, 2026
in Health
Share on FacebookShare on Twitter

भारत में सांप के काटने से होने वाली मौतों को कम करने की दिशा में वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया एंटीवेनम तैयार किया है, जो भारत में पाए जाने वाले कई तरह के कोबरा और किंग कोबरा के जहर के खिलाफ असर दिखा सकता है। शुरुआती प्रयोग में इस एंटीवेनम ने चूहों को जहरीले सांपों के जहर से बचाने में सफलता हासिल की।

दुनियाभर में हर साल सांप के काटने से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत होती है। इनमें भारत की हिस्सेदारी करीब आधी बताई जाती है। मौजूदा एंटीवेनम से बड़ी संख्या में लोगों की जान बचती है, लेकिन इसकी अपनी सीमाएं भी हैं। अलग-अलग इलाकों के सांपों के जहर में अंतर होने के कारण एक एंटीवेनम हर जगह समान रूप से असरदार नहीं हो सकता।

RELATED NEWS

No Content Available

पांच नैनोबॉडी से तैयार हुआ कॉकटेल

आमतौर पर सांप के जहर के इलाज के लिए घोड़े के खून से तैयार एंटीबॉडी का इस्तेमाल किया जाता है। ये एंटीवेनम कई मामलों में प्रभावी होते हैं, लेकिन कुछ लोगों में एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है। साथ ही जहर में मौजूद विषैले तत्वों की विविधता इनके असर को सीमित कर सकती है।

नए एंटीवेनम के लिए वैज्ञानिकों ने पांच खास एंटीबॉडी का इस्तेमाल किया है। इन्हें नैनोबॉडी या VHH कहा जाता है। ये एंटीबॉडी के छोटे हिस्से होते हैं, जिन्हें खास विषैले तत्वों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने इन पांच नैनोबॉडी को मिलाकर एक ऐसा कॉकटेल बनाया, जो कोबरा और किंग कोबरा के जहर में मौजूद तीन प्रमुख विषैले तत्वों को निशाना बनाता है। इनमें अल्फा न्यूरोटॉक्सिन, साइटोटॉक्सिन और फॉस्फोलाइपेस A2 शामिल हैं। ये शरीर में लकवा, ऊतकों को नुकसान और दूसरी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

अलग-अलग सांपों के जहर पर परीक्षण

वैज्ञानिकों ने नए एंटीवेनम का परीक्षण चूहों पर किया। इसमें मोनोकल्ड कोबरा, स्पेक्टेकल्ड कोबरा और किंग कोबरा की दो प्रजातियों के जहर का इस्तेमाल किया गया। परीक्षण में भारत के अलग-अलग क्षेत्रों से लिए गए सांपों के जहर को भी शामिल किया गया। इनमें पश्चिमी घाट और पूर्वोत्तर भारत से लिए गए जहर शामिल थे।

परीक्षण के दौरान पांच नैनोबॉडी से तैयार कॉकटेल ने चूहों को इन सांपों के जहर से होने वाली मौत से बचाया। इससे संकेत मिला कि यह एंटीवेनम अलग-अलग इलाकों में पाए जाने वाले सांपों के जहर के खिलाफ व्यापक सुरक्षा दे सकता है।

इंसानों पर परीक्षण अभी बाकी

इस रिसर्च से ऐसे एंटीवेनम तैयार करने की उम्मीद बढ़ी है, जो बड़े भौगोलिक क्षेत्र में पाए जाने वाले अलग-अलग सांपों के जहर के खिलाफ काम कर सकें। नैनोबॉडी आधारित इलाज भविष्य में पारंपरिक एंटीवेनम का ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बन सकता है।

हालांकि, अभी इस एंटीवेनम का परीक्षण सिर्फ चूहों पर हुआ है। इंसानों में इसके इस्तेमाल से पहले इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता जांचने के लिए कई चरणों के परीक्षण और ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल जरूरी होंगे। रिसर्च में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु के CES के वैज्ञानिकों के साथ DTU, डेनमार्क के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

अगर आगे के परीक्षण सफल रहते हैं, तो भविष्य में ऐसा एंटीवेनम विकसित किया जा सकता है, जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में पाए जाने वाले कई जहरीले सांपों के खिलाफ ज्यादा प्रभावी सुरक्षा दे सके।

Tags: AntivenomSnakebite
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Fertilizer Supply : रूस ने भारत को बढ़ाई खाद की सप्लाई, 6 महीने में पहुंची 28 लाख टन , किसानों को मिली बड़ी राहत

Fertilizer Supply : रूस ने भारत को बढ़ाई खाद की सप्लाई, 6 महीने में पहुंची 28 लाख टन , किसानों को मिली बड़ी राहत

Cricket Clash भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया, नेट्स में बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को  खूब छकाया

Cricket Clash भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के पहले मैच पर बारिश का साया, नेट्स में बुमराह ने वैभव सूर्यवंशी को खूब छकाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In