मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Police Action: पति को पुलिस ले गई, पत्नी की मौत, पेट पर लात मारने का आरोप, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

फिरोजाबाद में पति को पूछताछ के लिए ले जाने पहुंची पुलिस पर गर्भवती महिला को धक्का देने और पेट पर लात मारने का आरोप लगा। डिलीवरी के बाद महिला की मौत हुई। मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित हुए।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद 28 वर्षीय गर्भवती महिला अंजलि की मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस को रोकने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने अंजलि के पेट पर लात मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

पति को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस

मामला शिकोहाबाद के लभुआ गांव का है। यहां एक परचून की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस रविवार रात करीब पौने 12 बजे गौरव को पूछताछ के लिए उसके घर से ले जाने पहुंची थी। परिवार का दावा है कि गौरव का नाम एफआईआर में नहीं था।

RELATED NEWS

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026

परिजनों के मुताबिक, करीब साढ़े आठ महीने की गर्भवती अंजलि पति को साथ ले जाने से रोकने के लिए पुलिस के सामने आ गई। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ धक्का-मुक्की हुई और एक पुलिसकर्मी ने उसके पेट पर लात मार दी। महिला जमीन पर गिर गई और इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

डिलीवरी के बाद बिगड़ी हालत

तबीयत खराब होने पर परिजन अंजलि को अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार सुबह उसने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद उसे फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, नवजात बच्चे की हालत भी गंभीर है और उसे इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीण शिकोहाबाद थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

छह पुलिसकर्मी निलंबित

मामला सामने आने के बाद एसएसपी आदित्य लांघे ने शिकोहाबाद थाने में तैनात 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इनमें 2 उप निरीक्षक, 2 मुख्य आरक्षी और 2 सिपाही शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदारी भी दी है।

हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में कथित मारपीट या धक्का देने की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम में भी महिला के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिलने की बात सामने आई है। इसलिए महिला की मौत की वास्तविक वजह और पुलिस की भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन

महिला की मौत के बाद मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने घटना पर सवाल उठाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है। वहीं सपा नेताओं ने भी शिकोहाबाद थाने में प्रदर्शन कर पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Tags: Firozabad NewsPregnant Woman DeathUP Police
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Firozabad Nagar Panchayat Chairperson

Chairperson Removed: फिरोजाबाद में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी गई, कोर्ट के आदेश पर शासन की कार्रवाई

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

 Firozabad Nagar Panchayat Chairperson:फिरोजाबाद की एका नगर पंचायत की भाजपा अध्यक्ष माया देवी सागर को शासन ने तत्काल प्रभाव से...

Next Post
Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

Monkey attack: Taj Mahal घूमने आई विदेशी महिला को बंदर ने काटा,6 साल का बच्चा भी घायल

US Weapons: अमेरिका ने पहली बार माना अंतरिक्ष में हथियार तैनात, कौन से वेपन हैं और कब भेजे अभी राज

US Weapons: अमेरिका ने पहली बार माना अंतरिक्ष में हथियार तैनात, कौन से वेपन हैं और कब भेजे अभी राज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In