मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Gurugram Woman Biker Case: महिला बाइकर से टक्कर के बाद फरार हुआ आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने बढ़ाई गंभीर धाराएं

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को कार से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद मामले में हत्या के प्रयास और महिला को परेशान करने से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 15, 2026
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

Gurugram Woman Biker Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को कार से टक्कर मारकर फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा सोहना की टीम ने मंगलवार सुबह उसे राजस्थान में दौसा-राजगढ़ के बीच से पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी अपने गांव पहुंचा था। वहां उसने मीडिया को इंटरव्यू दिया और इसके बाद मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं।

RELATED NEWS

No Content Available

जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप

डीसीपी ईस्ट संदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में आरोपी द्वारा महिला को साइड से जानबूझकर टक्कर मारने की बात स्पष्ट दिखाई दे रही है।

डीसीपी के अनुसार, पुलिस को प्रथम दृष्टया उसकी नीयत हत्या करने की प्रतीत हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस हिरासत मांगी जाएगी, ताकि घटना और उसकी मंशा के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा सके।

महिला को परेशान करने की धाराएं भी जोड़ी गईं

पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस में महिला को परेशान करने और पीछा करने से संबंधित बीएनएस की धाराएं 78 और 79 भी बढ़ाई हैं। इससे मामले की जांच अब पहले की तुलना में गंभीर धाराओं के तहत की जा रही है।

भागने की कोशिश में गिरकर हुआ घायल

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने लघुशंका करने के बहाने भागने की कोशिश की। भागते समय वह गिर गया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। बताया गया है कि यह कार आरोपी के दोस्त के नाम पर पंजीकृत है।

 

Tags: Gurugram Crime NewsGurugram Woman Biker Case
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In