शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Assembly Election : चुनाव से पहले सालो से जमे अफसर हटेंगे, IPS के तबादले की तैयारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले तीन साल या उससे अधिक समय से अहम पदों पर तैनात अफसरों को हटाया जा सकता है। पुलिस विभाग में करीब 20 आईपीएस अधिकारियों की फील्ड पोस्टिंग बदलने की चर्चा है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026
in उत्तर प्रदेश
UP IPS Transfer 2027
Share on FacebookShare on Twitter

UP IPS Transfer 2027:उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस और प्रशासन के अहम पदों पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। चुनाव आयोग की सामान्य व्यवस्था के तहत तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह तैनात अफसरों को हटाया जाता है।

इस प्रक्रिया के दायरे में एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत कई पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी आ सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े पदों पर तैनाती को देखते हुए इन अधिकारियों के स्थानांतरण की तैयारी मानी जा रही है।

RELATED NEWS

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

सितम्बर 1, 2026
UP BJP 2027 Election Preparation

BJP UP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 2027 चुनाव से पहले किन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

अगस्त 8, 2026

कार्यकाल की तारीख तय

यूपी विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म होना है। चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले के लिए तीन साल की अवधि विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने वाले महीने की आखिरी तारीख के आधार पर देखी जाती है।

इसी आधार पर 31 मई 2027 को कटऑफ मानकर तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों की सूची तैयार की जा सकती है। शासन स्तर पर भी चुनाव से पहले कुछ अहम बदलाव होने की संभावना है।

फील्ड में बदलाव संभव

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी पुलिस में फील्ड पोस्टिंग पर तैनात करीब 20 आईपीएस अधिकारियों को भी हटाया जा सकता है। इनमें नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का नाम शामिल बताया जा रहा है।

इसके अलावा मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी, लखनऊ कमिश्नरेट की डीसीपी रवीना त्यागी और कानपुर कमिश्नरेट में तैनात श्रवण कुमार सिंह भी संभावित तबादलों की सूची में बताए गए हैं।

कई जिलों के अफसर

संभावित तबादलों की सूची में नोएडा में तैनात रवि शंकर निम और चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह का नाम भी बताया गया है।

इसके अलावा वाराणसी में तैनात प्रमोद कुमार, आगरा में तैनात अतुल कुमार शर्मा द्वितीय और सोनम कुमार, कानपुर में तैनात रविंद्र कुमार तथा वाराणसी में तैनात श्रुति श्रीवास्तव के नाम भी चर्चा में हैं।

कमिश्नरेट में भी बदलाव

आजमगढ़ में तैनात चिराग जैन और कानपुर कमिश्नरेट में तैनात शिवा सिंह का नाम भी संभावित बदलाव वाली सूची में बताया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात अमित कुमावत और वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात नीतू भी इस दायरे में आ सकती हैं।

नोएडा में तैनात एडीसीपी प्रीति यादव, वाराणसी में तैनात एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव और पीलीभीत में तैनात विक्रम दाहिया के नाम भी सूची में शामिल बताए गए हैं।

चुनाव से पहले प्रक्रिया

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव से जुड़े अधिकारियों की तैनाती को लेकर सामान्य तौर पर लंबे कार्यकाल वाले अधिकारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया से जुड़े पदों पर अधिकारियों की तैनाती को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखना होता है।

फिलहाल जिन अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनके तबादले को लेकर अंतिम आदेश जारी होना बाकी है। शासन और चुनाव आयोग की प्रक्रिया के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Tags: IPS officersUP Assembly Election 2027up police transfer
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP BJP 2027 Election Preparation

BJP UP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 2027 चुनाव से पहले किन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Organization Expansion: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।...

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

UP Transfer 2026 : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 डिप्टी एसपी अधिकारियों के तबादले, कई जिलो में नई तैनाती

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026

UP Police Transfer 2026: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने पुलिस विभाग...

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आजाद समाज...

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

by Vinod
अगस्त 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कांशीराम ने बीएसपी की स्थापना कर दलित समुदाय के अंदर राजनीतिक चेतना जगाकर देश व प्रदेश में...

Next Post
TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या,  क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

Etah News: नहर में मिले देवर-भाभी के शव, हत्या या आत्महत्या, क्यों दोनों ने उठाया खौफनाक कदम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In