सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

School Crime: लखीमपुर में क्लास से खींची कर 26 साल की टीचर को मारी गोली , फिर युवक ने की खुदकुशी

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी में 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी सऊद अंसारी ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Lakhimpur Teacher Murder: लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हथियार लेकर स्कूल परिसर में पहुंच गया। करीब 11:30 बजे वह पहली मंजिल पर पहुंचा, जहां 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा मौजूद थीं। पुलिस के मुताबिक युवक और शिक्षिका के बीच कुछ देर बातचीत और कहासुनी हुई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय सऊद अंसारी के रूप में हुई है। वह स्कूल का कर्मचारी नहीं था। इसके बावजूद वह स्कूल परिसर में दाखिल होकर शिक्षिका तक पहुंच गया।

RELATED NEWS

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

जून 20, 2026
Lakhimpur

Lakhimpur: BJP जिलाध्यक्ष के बड़े भाई ने आत्महत्या की, चक्की कारखाने में सिर में गोली मारकर दी जान

सितम्बर 19, 2024

टीचर को मारी गोली

पुलिस के अनुसार बातचीत के दौरान सऊद ने तमंचे से निशात फातिमा को गोली मार दी। इसके तुरंत बाद उसने अपनी कनपटी पर भी गोली चला दी। दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के समय स्कूल में बच्चे मौजूद थे। गोलियों की आवाज सुनते ही स्कूल में दहशत फैल गई। बच्चों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बाद में सभी बच्चों को घर भेज दिया गया।

प्रेम प्रसंग की जांच

पुलिस शुरुआती जांच में वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल भी देख रही है। पुलिस के मुताबिक निशात फातिमा और सऊद अंसारी के घर के इलाके आसपास हैं। हालांकि वारदात की असली वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के मुताबिक पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। स्कूल स्टाफ और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्कूल सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल का कर्मचारी नहीं होने के बावजूद युवक हथियार लेकर परिसर के अंदर कैसे पहुंच गया। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस युवक के स्कूल में प्रवेश करने से लेकर गोली चलाने और फिर खुद को गोली मारने तक की पूरी कड़ी खंगाल रही है।

Tags: Lakhimpur NewsSchool CrimeTeacher Murder
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Lakhimpur

Lakhimpur: BJP जिलाध्यक्ष के बड़े भाई ने आत्महत्या की, चक्की कारखाने में सिर में गोली मारकर दी जान

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 19, 2024

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के भाई ने खुद को गोली मारकर...

Lakhimpur News: पत्रकार को थर्ड डिग्री देने का मामला लखनऊ पहुंचा, तीन सिपाही सस्पेंड

by Web Desk
अगस्त 16, 2022

लखीमपुर खीरी में निघासन कोतवाली में पुलिस द्वारा पत्रकार को पीटने का मामला लखीमपुर खीरी से लखनऊ पहुंच गया है।...

Next Post
Term Insurance: इन हालात में अटक सकता है आपका डेथ क्लेम, पॉलिसी लेते समय इस बात जरूर रखें ध्यान

Term Insurance: इन हालात में अटक सकता है आपका डेथ क्लेम, पॉलिसी लेते समय इस बात जरूर रखें ध्यान

Mobile Addiction : रोते बच्चे को मोबाइल दे कर चुप कराने का आसान तरीका, अब माता-पिता को कितना पड़ रहा भारी

Mobile Addiction : रोते बच्चे को मोबाइल दे कर चुप कराने का आसान तरीका, अब माता-पिता को कितना पड़ रहा भारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In