Saturday, November 7, 2026 7:22 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Tech » YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube ने अपने Android और iOS ऐप का नया एक डिजाइन जारी किया है जिसमे नीचे दिखने वाला Subscriptions टैब हटाकर उसे Home पेज के ऊपर 'Subs' नाम से रखा जाएगा । कंपनी ने इसमें Custom Feed का फीचर भी जोड़ा है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के वीडियो की अलग फीड बना सकेंगे।

by Sadaf Farooqui
07/11/2026

YouTube New Update: YouTube इस्तेमाल करने वालों के लिए ऐप का इस्तेमाल करने का तरीका बदलने वाला है। कंपनी ने अपने मोबाइल ऐप के डिजाइन में बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है। अब तक नीचे दिखने वाला Subscriptions टैब अपनी पुरानी जगह पर नहीं मिलेगा। इसकी जगह इसे Home पेज के सबसे ऊपर दिए गए मेन्यू में शामिल किया गया है।

यह बदलाव Android और iPhone दोनों के यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। YouTube का कहना है कि नए डिजाइन से यूजर्स को अपनी पसंद के वीडियो और अलग-अलग तरह के कंटेंट तक पहुंचने में आसानी होगी। हालांकि, जो लोग रोजाना अपने पसंदीदा चैनलों के नए वीडियो देखने के लिए Subscriptions टैब खोलते थे, उन्हें नए बदलाव की आदत डालनी होगी।

अब चार विकल्पों वाला होगा नीचे का मेन्यू

पहले YouTube ऐप के निचले हिस्से में Home, Shorts, Create, Subscriptions और Profile के पांच विकल्प दिखाई देते थे। नए डिजाइन में Subscriptions का बटन हटा दिया गया है। अब नीचे Home, Shorts, Create और Profile के चार विकल्प ही रहेंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

Subscriptions को अब ‘Subs’ नाम से Home पेज के ऊपर शिफ्ट किया गया है। इसी टॉप मेन्यू में Live और Music जैसे विकल्प भी मिलेंगे। Movies & TV का विकल्प उन यूजर्स को दिखाई देगा, जिनके पास इससे जुड़ी सक्रिय पेड सब्सक्रिप्शन है।

अपने पसंदीदा चैनलों के वीडियो कैसे देखें?

अगर आपके ऐप में नया डिजाइन आ गया है, तो सबसे पहले Home पेज खोलें। स्क्रीन के ऊपर ‘Subs’ का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करते ही आप अपने सब्सक्राइब किए गए चैनलों के वीडियो देख सकेंगे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐप खोलने के कुछ सेकंड बाद ऊपर का मेन्यू अपने आप छिप सकता है। ऐसे में Home फीड को नीचे की तरफ खींचें। इसके बाद ऊपर का मेन्यू फिर दिखाई देने लगेगा और आप Subs पर जा सकेंगे।

अपनी पसंद की Custom Feed भी बना सकेंगे यूजर्स

YouTube ने Custom Feed नाम का नया फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद के विषयों के हिसाब से अलग-अलग वीडियो फीड तैयार कर सकेंगे।

इसके लिए Home पेज के ऊपर दिए गए प्लस (+) बटन पर टैप करना होगा। फिर आप लिख सकते हैं कि आपको किस तरह के वीडियो देखने हैं। उदाहरण के लिए, क्रिकेट, टेक्नोलॉजी, कुकिंग या किसी खास विषय से जुड़े वीडियो की मांग कर सकते हैं। YouTube इसी आधार पर आपके लिए अलग फीड तैयार करेगा।

 

Shorts कम देखना चाहते हैं तो क्या करें?

नए डिजाइन में Shorts को भी ज्यादा जगह दी गई है। हालांकि, अगर आप Home पेज पर कम Shorts देखना चाहते हैं तो वीडियो के पास दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू में जाकर ‘Show fewer Shorts’ विकल्प चुन सकते हैं। इससे YouTube आपके Home फीड पर Shorts की संख्या कम करने की कोशिश करेगा।

Related Posts

No Content Available

POPULAR POST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

Ayodhya Deepotsav 2026: रामायण थीम पर सज रही रामनगरी, बनाए जा रहे 13 भव्य और आकर्षक प्रवेश द्वार

November 3, 2026
Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

November 3, 2026
Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026

LATEST

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

IND vs NZ : जीत के बाद भी क्यों नाराज हुए कप्तान शुभमन गिल? टीम इंडिया की किन गलतियों ने बढ़ाई टेंशन

November 7, 2026
IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

IND vs PAK : दिवाली पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सहवाग-द्रविड़ के बेटों पर रहेंगी नजरें, जानिए कब-कहां देखें LIVE

November 7, 2026
Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

Test Retirement : मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 229 विकेट और 10 साल का सफर हुआ खत्म

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India