Tuesday, November 10, 2026 6:47 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » शिक्षा » MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

शिक्षकों के विरोध के बावजूद टीईटी परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। प्रदेश में करीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों में से केवल 34,500 ने आवेदन किया है। तय समयसीमा में परीक्षा पास करना जरूरी होगा।

by Kirtika Tyagi
10/11/2026

Education News: टीईटी को लेकर शिक्षकों के विरोध और परीक्षा टालने की मांग के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 20 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर निर्धारित केंद्रों में कराई जाएगी।

विरोध के बाद भी फैसला

शिक्षक संगठनों ने टीईटी परीक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। संगठनों की ओर से इसका विरोध करते हुए परीक्षा स्थगित करने की मांग भी की गई थी। हालांकि, विरोध के बावजूद मंडल ने परीक्षा कराने का फैसला बरकरार रखा है। अब अभ्यर्थियों और शिक्षकों को 20 दिसंबर की तारीख के हिसाब से तैयारी करनी होगी।

सिर्फ 34,500 आवेदन

इस परीक्षा को लेकर एक और अहम आंकड़ा सामने आया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में करीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षक हैं, लेकिन इनमें से केवल 34,500 शिक्षकों ने ही टीईटी के लिए आवेदन किया है। बाकी शिक्षकों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आवेदन नहीं करने वाले शिक्षकों की नौकरी पर क्या असर पड़ेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

किन शिक्षकों को छूट नहीं

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, जिन शिक्षकों की नियुक्ति आरटीई कानून लागू होने से पहले हुई थी और जिनकी सेवानिवृत्ति में पांच साल से ज्यादा का समय बचा है, उनके लिए टीईटी पास करना जरूरी है। ऐसे शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31 अगस्त 2028 तक का समय दिया गया है।

फॉर्म नहीं भरने पर क्या होगा

20 दिसंबर की परीक्षा का फॉर्म नहीं भरने से किसी शिक्षक की नौकरी तुरंत नहीं जाएगी। हालांकि, जिन शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य है, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है।

नौकरी और प्रमोशन पर असर

निर्धारित समयसीमा तक टीईटी पास नहीं करने वाले पात्र शिक्षकों को नौकरी छोड़नी पड़ सकती है या अनिवार्य सेवानिवृत्ति का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, जिन शिक्षकों की 1 सितंबर 2025 तक सेवानिवृत्ति में पांच साल से कम अवधि बची थी, उन्हें रिटायरमेंट तक नौकरी जारी रखने की छूट दी गई है। हालांकि, ऐसे शिक्षक टीईटी पास किए बिना प्रमोशन नहीं पा सकेंगे।

Related Posts

No Content Available

POPULAR POST

Air Pollution : प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता जहरीली हुई हवा, बच्चों और बुजुर्गों पर मंडराया खतरा, जानिए बचाव के उपाय

Air Pollution : प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता जहरीली हुई हवा, बच्चों और बुजुर्गों पर मंडराया खतरा, जानिए बचाव के उपाय

November 9, 2026
Chhath Puja Travel 2026

Chhath Puja : छठ पर घर पहुंचना हुआ मुश्किल, फ्लाइट ₹21 हजार पार, ट्रेनें फुल,घर पहुंचने के लिए अपनाएं ये 3 सस्ते तरीके

November 9, 2026
Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

Viral Video :कैसे बिहार के वेल्डर की अंग्रेजी और हुनर ने खोल दिए यूरोप के दरवाजे? किस बात को लेकर छिड़ी बहस

November 9, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

November 5, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

November 9, 2026

LATEST

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026
Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

November 10, 2026
Bangladesh Madrasa Fire

Bangladesh Fire : ढाका के मदरसे में भीषण आग, मची चीख-पुकार, 79 छात्र जहरीले धुएं से बीमार; एक वेंटिलेटर पर

November 10, 2026
12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

12 Jyotirlinga Yatra: शिवभक्ति में लीन लखनऊ के दो युवा निकले पैदल यात्रा पर,जाने कितने ज्योतिर्लिंगों के कर चुके हैं दर्शन

November 10, 2026
Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

Expressway Safety : यूपी के सभी एक्सप्रेसवे पर लागू हुई नई व्यवस्था, सफर से पहले ड्राइवरों की होगी जांच; सरकार ने क्यों लिया फैसला?

November 10, 2026
Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

Nvidia Controversy: हनीट्रैप के आरोपों के बीच चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की चिप्स, सीईओ जेनसन हुआंग पर उठे सवाल

November 10, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India