Saturday, November 21, 2026 9:38 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी 2026 का परिणाम 20 नवंबर को जारी कर दिया। परीक्षा में शामिल 93,681 अभ्यर्थियों में से 38,902 सफल हुए, जबकि 54,779 उम्मीदवार पास नहीं हो सके। प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

by Kirtika Tyagi
21/11/2026

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी 2026 का रिजल्ट 20 नवंबर की देर रात घोषित कर दिया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार और उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह की ओर से परीक्षा के महज 17 दिन के भीतर परिणाम जारी किया गया। इसमें कुल 93,681 अभ्यर्थियों में से 38,902 सफल हुए, जबकि 54,779 उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर सके।

छह मंडलों में हुई थी परीक्षा

स्पेशल टीईटी की लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके बाद 5 नवंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई और 12 नवंबर तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अब आयोग ने परिणाम के साथ सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

प्राथमिक स्तर पर ज्यादा अभ्यर्थी फेल

प्राथमिक स्तर यानी कक्षा एक से पांच की परीक्षा में कुल 50,666 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से 15,159 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि 35,507 असफल रहे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा छह से आठ की परीक्षा में 43,015 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें 23,743 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की, जबकि 19,272 उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर सके।

RELATED NEWS

No Content Available

प्राचार्य भर्ती का परिणाम जारी

आयोग ने स्पेशल टीईटी के साथ अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम परिणाम भी घोषित किया है। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल विशेष अपील पर 20 नवंबर को पारित आदेश के अनुपालन में एक पद रोककर कुल 110 चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 24 सितंबर को हुई थी। इसके बाद 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर तथा 17 नवंबर को इंटरव्यू आयोजित किए गए थे।

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। होम पेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक खोलें। इसके बाद अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें। स्क्रीन पर रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा। सफल अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए इसकी पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

POPULAR POST

Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Hidden Fortune : पति की मौत के बाद कैसे चमकी महिला की किस्मत, बिस्किट के डिब्बे में मिला करोड़ों का खजाना?

Hidden Fortune : पति की मौत के बाद कैसे चमकी महिला की किस्मत, बिस्किट के डिब्बे में मिला करोड़ों का खजाना?

November 17, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

Auto Sales : अक्टूबर में किस कार का चला जादू? बनी नंबर-1, Brezza ने Nexon को पछाड़कर मचाई धूम

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India