शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

Uttarakhand Election 2022: थम गया चुनाव प्रचार, 14 फरवरी को डाले जाएंगे पहले चरण के वोट

by abhishek tyagi
फ़रवरी 13, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे थम गया है। अब सोमवार 14 फरवरी को मतदान का इंतजार है। शनिवार को प्रचार थमने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव मैदान में हुंकार भरते नजर आए।

आठ जनवरी को चुनाव आयोग ने उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। उत्तराखंड में सोमवार 14 फरवरी को मतदान होना है। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाता है। चूंकि उत्तराखंड में सोमवार को शाम छह बजे तक मतदान होगा, इस कारण यहां चुनाव प्रचार शनिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया है। अब कोई दल या प्रत्याशी रैली, जनसभा या अन्य माध्यम से प्रचार नहीं कर पाएगा। अलबत्ता मतदाताओं से डोर टू डोर सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED NEWS

Uttarakhand Election Result : सीएम पुष्कर धामी समेत उत्तराखंड के बड़े ये चेहरे जो हार गए चुनाव

मार्च 11, 2022

UP Election Results: यूपी से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल, मनोज तिवारी ने इस अंदाज में गाया गाना

मार्च 10, 2022

शनिवार को प्रदेश की 1442 मतदान पार्टियों की भी रवानगी हुई, इससे पहले शुक्रवार को भी 35 पार्टियों की रवानगी हुई थी। उक्त सभी पार्टियां रात्रि विश्राम का एक पड़ाव रास्ते में पूरा करते हुए, रविवार को अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचेंगी। इसके बाद सर्वाधिक 10222 पार्टियां आज रविवार को रवाना होंगी। मतदान के बाद इसी क्रम में पोलिंग पार्टियों की वापसी भी होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में कई मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को 10 से 20 किमी तक पैदल चलना पड़ता है। मतदान केंद्र की जिला मुख्यालय और पैदल दूरी के अनुसार ही निर्वाचन आयोग पोलिंग पार्टियों की रवानगी करता है।

Tags: 2022 Uttarakhand Legislative Assembly electionUttarakhand Election 2022Uttarakhand Legislative Assembly electionVidhan Sabha Election - 2022
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Uttarakhand Election Result : सीएम पुष्कर धामी समेत उत्तराखंड के बड़े ये चेहरे जो हार गए चुनाव

by abhishek tyagi
मार्च 11, 2022

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. प्रदेश...

UP Election Results: यूपी से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल, मनोज तिवारी ने इस अंदाज में गाया गाना

by abhishek tyagi
मार्च 10, 2022

UP Election Results: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है...

पीएम ने रुद्रपुर में जनसभा को किया सम्बोधित, कहा-“सभा की भीड़ देखकर लग रहा है कि सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आएं हैं”

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 12, 2022

उधमसिंह नगर: विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचे हैं। यहां पीएम मोदी...

Uttarakhand Election 2022: सीएम योगी ने टिहरी में जनसभा को किया सम्बोधित, रुड़की का कार्यक्रम हुआ निरस्त

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 12, 2022

टिहरी गढ़वाल: चुनावी प्रचार के आखिरी दौर में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं।...

“शिक्षा मुफ्त करेंगे, अस्पताल की व्यवस्था बेहतर करेंगे” । Arvind Kejriwal At Haridwar ।Election 2022

by Mohd Yaseen Siddiqui
फ़रवरी 7, 2022

https://youtu.be/d1JJIljMJIw

Next Post

वोटिंग से पहले पीएम मोदी- अमित शाह की अपील, ज्यादा से ज्यादा लोग करें मतदान

Uttarakhand Election 2022 Live: उत्तराखंड के 70 सीटों पर मतदान आज, 632 उम्मीदवार आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist