गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्नाव में जनसभा को किया सम्बोधित, कहा-“करहल सीट को बचाने के लिए अपने पिता को ले आए”

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

उन्नाव: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को उन्नाव में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण के दौरान करहल सीट का भी जिक्र किया, जिससे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं। पीएम मोदी ने कहा, जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है। आपने देखा होगा, जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी कि मेरी सीट बचाइए।

पीएम मोदी ने कहा, इन घोर परिवारवादियों की सरकार में संगीन अपराधों के आरोपी और माफिया मंत्रिमंडल का हिस्सा थे। तब माफिया ही सरकार चलाते थे। प्रशासन को भी सीधा आदेश देते थे – न खाता न बही, जो माफिया और गुंडे कहेंगे, वही सही।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026
https://twitter.com/narendramodi/status/1495347902746861571

पीएम मोदी ने कहा, यूपी में आज हर तरफ एक ही गूंज है- 2017 में हराया था, 2022 में फिर से हराएंगे। यूपी के लोग योगी जी को ही लाएंगे। ये परिवारवादी लोग कुछ क्षेत्रों को अपना साम्राज्य समझते हैं। ये सोचते हैं कि जो ये कहेंगे जनता वही करेगी। लेकिन इन लोगों को आज तीसरे चरण में उत्साह के साथ मतदान कर रही उत्तर प्रदेश की जनता कह रही है- आएगी तो बीजेपी ही, आएंगे तो योगी ही।

उन्नाव में पीएम मोदी ने कहा, दंगा-कर्फ्यू, फिरौती, इससे व्यापारियों-कारोबारियों का जीवन चौबीसों घंटे संकट में रहता था। बीजेपी सरकार इस अंधेरगर्दी से यूपी को बाहर निकालकर लाई है। जिस यूपी की छवि इन लोगों ने ऐसी बना दी थी कि यहां कुछ बदल नहीं सकता। उस यूपी में योगी जी की सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधारकर दिखाया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, एक पार्टी का अध्यक्ष यूपी की पुलिस को, हमारे इन सिपाहियों को किस भाषा में अपमानित कर रहा है, उसका वीडियो आज घर घर देखा जा रहा है। मंच से दी गई वो गालियां, वो धमकी सिर्फ यूपी की पुलिस के लिए नहीं थी।वो अपने उन दंगाई, दबंग और माफिया दोस्तों की हिम्मत बढ़ाने का प्रयास था।

Tags: Akhilesh Yadavpm modi in unnaoPM Narendra ModiSamajwadi PartyUP ElectionUP Election 2022up election akhilesh yadavUp Election News in Hindiup election news update
Share196Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post

चुनावों के बीच हाथरस में बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, घर के अंदर मिला शव

Assembly Election 2022: शाम बजे तक पंजाब में 63.44 फीसदी मतदान, यूपी में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर डाले वोट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In