रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

बीजेपी नेता की लाठी-डंडों से पीटकर ह्त्या, बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने रात में ही कराया…

by Zeeshan Farooqui
मार्च 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर 2022 विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार का शोर थम गया है और चुनाव आयोग, प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कर रहा है तो वहीं कानपुर देहात के बीजेपी नेता की जमीनी विवाद के चलते निर्मम हत्या कर दी गई। कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेश त्रिपाठी की ट्रस्ट की जमीन पर हुए कब्जे के विवाद को लेकर बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई है।

बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश त्रिपाठी का कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुखरायां कस्बे में एक ट्रस्ट की जमीन पर पाल समाज के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। इसे लेकर देर रात विवाद इतना बढ़ गया की बातों से शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। मामूली कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।इसके बाद पूरे कस्बे में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

RELATED NEWS

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

जुलाई 22, 2026
Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जुलाई 15, 2026

हत्या की सूचना पाकर हजारों की तादात में घटनास्थल पर बीजेपी कार्यकर्ता और नेता मौके पर पहुंच गए। तनाव इस कदर बढ़ा की हत्या की सूचना पर पहुंची भोगनीपुर थाने की पुलिस के हाथ पांव फूल गए। कई थानों के पुलिस बल को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रण में करने के तमाम प्रयास किए गए।35 साल के युवा बीजेपी नेता की हत्या से जनपद के बीजेपी कार्यकर्ताओं में इसे लेकर जमकर आक्रोश नजर आया। अमरेश त्रिपाठी का पारिवारिक बैकग्राउंड भी राजनीतिक रहा है। अमरेश के पिता राजेश तिवारी भी भारतीय जनता पार्टी में पूर्व जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।

हत्या की सूचना पर बढ़ रहे तनाव को देखकर पुलिस और प्रशासन ने मृतक अमरेश का पोस्टमार्टम देर रात ही कराने का फैसला कर लिया और आनन-फानन में स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार के लोगों का साफ तौर से कहना है कि उनकी एक जमीन पर घनश्याम पाल नाम का एक शख्स कुछ लोगों के साथ मिलकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। इसका विरोध बीजेपी नेता अमरेश ने मौके पर पहुंचकर किया और बात इतनी बढ़ गई कि उन लोगों ने अमरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया है। उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Tags: bjp leader amresh tripathi murderbjp leader murderbjp leader murder in kanpurkanpur murder newsKanpur NewsKanpur News in Hindikanpur News Updates
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका ज्योति...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

Strict Action Over Delayed Construction Works: कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को जोन-3 क्षेत्र के...

: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

Kanpur में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब बड़ी संख्या में सशस्त्र Indo-Tibetan Border Police यानी आईटीबीपी के...

: Kanpur ITBP Jawan Case

इंसाफ की दर्दनाक पुकार, कानपुर में सिस्टम बेपरवाह, क्यों फौजी बेटा मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Kanpur ITBP Jawan Case:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ITBP जवान विकास सिंह...

Next Post

केंद्र सरकार के 'ऑपरेशन गंगा' ने पकड़ी रफ़्तार, अब तक 13300 भारतीयों की हुई वतन वापसी

पाक की नापाक हरकतों पर फिरा पानी, जासूसी ड्रोन पर भारतीय सैनिकों ने की फायरिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist