शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Ukraine Russia War Live Update: पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से 50 मिनट तक की फोन पर बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

by Brajesh Srivastava
मार्च 7, 2022
in देश, बड़ी खबर, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

पीएम मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की. फोन कॉल करीब 50 मिनट तक चली. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में उभरती स्थिति पर चर्चा की. राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेनी और रूसी टीमों के बीच वार्ता की स्थिति पर PM मोदी को जानकारी दी. PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे अपनी टीमों के बीच चल रही बातचीत के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें. PM मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारों की स्थापना की घोषणा की सराहना की।

RELATED NEWS

Ukraine Attack: काला सागर में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच कर रहे बचाव की अपील

Ukraine Attack: काला सागर में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच कर रहे बचाव की अपील

जुलाई 29, 2026
G20 पर किए कई वार, किसी ने बताया टाइम पास तो किसी ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, भारत ने फिर रचा इतिहास

G20 पर किए कई वार, किसी ने बताया टाइम पास तो किसी ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, भारत ने फिर रचा इतिहास

सितम्बर 10, 2023

यूक्रेनी सैनिक ने 11 हजार सैनिकों को मार गिराया

यूक्रेन ने दावा किया कि युद्ध के दौरान यूक्रेनी सैनिक ने दुश्मन के 11 हजार सैनिकों को मार गिराया है. इसके अलावा 999 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 117 तोप,  290 टैंक, 50 रॉकेट लॉन्चर, 23 वायु रक्षा प्रणाली, 46 विमान, 68 हेलीकाप्टर, 454 ऑटोमोटिव उपकरण और 3 जहाज और नाव नष्ट हुए हैं।

हथियार और गोला-बारूद मिलेः रक्षा मंत्री

यूक्रेन के रक्षा मंत्री Reznikov ने कहा कि देश को हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. उन्होंने वादा किया कि सेना रूस को “चौंका” देगी.

खारकीव में 8 लोगों की मौत

यूक्रेन के खारकीव शहर में आज रात रूस ने खूब बमबारी की है. इस हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच रूस के Mykolaiv शहर में एक रॉकेट में भी ब्लास्ट हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सोमवार को फोन पर बात की, दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के यह चर्चा करीब 35 मिनट तक चली

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सोमवार को फोन पर बात की. दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के यह चर्चा करीब 35 मिनट तक चली. इस दौरान यूक्रेन के ताजा हालात पर बात हुई. सरकार के सूत्रों के मुताबिक, इसके साथ ही, पीएम मोदी ने यूक्रेन-रूस के बीच चल रही सीधी बातचीत की सराहना भी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सोमवार को फोन पर बात की, दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के यह चर्चा करीब 35 मिनट तक चली

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सोमवार को फोन पर बात की. दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के यह चर्चा करीब 35 मिनट तक चली. इस दौरान यूक्रेन के ताजा हालात पर बात हुई. सरकार के सूत्रों के मुताबिक, इसके साथ ही, पीएम मोदी ने यूक्रेन-रूस के बीच चल रही सीधा बातचीत की सराहना की।

लुहान्सक शहर में विस्फोट

लुहान्सक शहर में एक भारी विस्फोट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. दरअसल रिपोर्ट के अनुसार लुहान्सक के एक तेल डिपो में आग लग गई है. मौका-ए-वारदात पर रहे लोगों ने बताया कि सुबह  सिटी सेंटर में तेज धमाका साफ सुनाई दे रहा था. बताया जा रहा है कि सुबह 6:55 बजे (स्थानीय समयानुसार) विस्फोट के तुरंत बाद तेल डिपो में आग लग गई।

11.30 बजे जेलेंस्की से और 1.30 बजे पुतिन से मोदी की बात- सूत्र

सरकारी सूत्रों की माने तो पीएम मोदी आज सुबह 11.30 को यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे. वहीं दोपहर 1:30 बजे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे पुतिन से बातचीत

दोनों देसों के बीच चल रही युद्ध को रोकने की कोशिश में कई देश के राजनेता लगे हैं. इसी क्रम में आद पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी बातचीत करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में पीएम पुतिन से बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी करेंगे पुतिन से बातचीत

दोनों देशों के बीच चल रही युद्ध को रोकने की कोशिश में कई देश के राजनेता लगे हैं. इसी क्रम में आद पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी बातचीत करेंगे. मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में पीएम पुतिन से बातचीत करेंगे।

पोप फ्रांसिस ने कहा- यूक्रेन में बह रही है खून की नदियां

यूक्रेन और रूस पर पोप फ्रांसिस ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. दरअसल उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फिलहाल खून और आंसुओं की नदियां बह रही है. उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं है, बल्कि ये एक युद्ध है जो मौत, तबाही और गरीबी को लेकर आ रहा है।

यूक्रेनी अभिनेता पाशा ली की मौत

कीव के बाहरी इलाके इरपिन में रूसी आक्रमणकारियों के साथ लड़ाई के दौरान फिल्म और डबिंग अभिनेता और एक प्रसिद्ध टीवी होस्ट पावलो ली (पाशा ली) मारा गया था. पावलो ने रूसी आक्रमण के पहले दिन यूक्रेन की रक्षा के लिए सेना में अपना नामांकन किया था।

राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात कर सकते हैं पीएम मोदी

सूत्रों की माने तो रूस यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे. दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच शांति स्थापित करने पर बातचीत हो सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर चुके हैं।

टिकटॉक ने लगाया प्रतिबंध

शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने रूस में लाइव स्ट्रीमिंग और नया वीडियो अपलोड करने पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है।

भोजन-पानी-दवा मारियुपोल में कुछ नहीं

यूक्रेन का मारियुपोल शहर रूसी हमले से पूरी तरह तबाह हो चुका है. इस शहर में दवा, पानी और अन्य आवश्यक सप्लाई की कमी हो गई है. बता दें कि पहले यहां 11 घंटे के घर्ष विराम के लिए सहमति हुई थी, ताकि नागरिकों और घायलों को निकाला जा सकेगा. लेकिन यूरोप ने आरोप लगाया है कि रूस ने इस संधि को तोड़ दिया और मानवीय गलियारे को जल्दी से बंद कर दिया और शहर में फिर से फायरिंग शुरू हो गई।

सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है रूस

रूस के लगातार हमले ने यूक्रेन की हालत खराब कर दी है. अब खबर है कि यूक्रेन अपनी सेना में सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है. दरअसल मीडिया एजेंसी द कीव इंडिपेंडेंट कै दावा है कि रूस अब सीरियाई लड़ाकों की भर्ती अपनी सेना में कर रहा है. रूस इन्हें कीव को कब्जा करने की जंग में भेज रहा है।

पोलैंड का यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने से इनकार

हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ‘ग्रीन सिग्नल’ देते हुए कहा था कि नाटो के सदस्य यूक्रेन में लड़ाकू विमान भेज सकते हैं. लेकिन यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड ने अपने विमान चालकों को यूक्रेन भेजने और अपने हवाई क्षेत्रों के इस्तेमाल की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. दरअसल रूस ने कल ही कहा था कि नाटो से जुड़े मुल्कों की तरफ से यूक्रेन को सैन्य मदद दी गई तो वो जवाबी कार्रवाई करेगा।

हम आपके गुलाम नहीं – इमरान खान

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बीते रविवार यूरोपीय संघ के राजनयिक मिशनों के प्रमुखों के एक संयुक्त पत्र का जवाब दिया है जिसमें पाकिस्तान से आग्रह किया गया था कि वह भी रूस का यूक्रेन पर कर रहे हमले की निंदा करे. इस संयुक्त पत्र के जवाब में इमरान ने कहा, ‘आप हमारे बारे में क्या सोचते हैं.. आपको लगता है कि हम आपके गुलाम हैं.. कि आप जो कुछ कहेंगे हम करेंगे?।

Netflix, टिकटॉक ने की सेवाएं बंद

यूक्रेन पर हो रहे हमलों के विरोध में अब Netflix भी सामने आ चुका है. दरअसल नेटफ्लिक्स ने कहा है कि वह रूस में अपनी सेवा को निलंबित कर रहा है. कंपनी ने अपने द्वारा जारी किये एक बयान में कहा कि कंपनी ने जमीनी हालात को देखते हुए रूस में अपनी सेवा पर रोक लगाने का फैसला किया है. वहीं दूसरी तरफ टिकटॉक भी रूस में अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाने और देखने से रोक लगा दिया है।

यूक्रेन से निकाले गए 160 भारतीये

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से निकाले गए 160 भारतीय छात्रों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली पहुंची है. उधर, बुडापेस्ट में मौजूद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि और भी छात्रों को हंगरी लाने के लिए चार बसें सीमा पार से यूक्रेन के पोल्टावा भेजी जा रही हैं. वहीं, आज 7 उड़ानें 1200 भारतीय नागरिकों को ला रही हैं।

यूक्रेन और रूस के जंग की शुरूआत

Ukraine Russia War: रूस यूक्रेन युद्ध का आज 12वां दिन है. बीते ग्यारह दिनों से दोनों देशों के बीच चल रही जंग ने ना सिर्फ वहां के नागरिकों को बल्कि पूरी दुनिया के राजनेताओं को भी चिंता में डाल दिया है. जंग में रोज रूस यूक्रेन के अलग अलग शहरों पर मिसाइलों बमों से हमले कर रहा है. इस दौरान कआ लोगों की जान जा चुकी है जबकि लाखों की तादाद में लोग यूक्रेन से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं. 

इस बीच रूस से नाराज कई देश उसपर प्रतिबंध लगा रहे हैं. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों के बीच रूस से तेल और प्राकृतिक गैस के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बातचीत चल रही है. तेल और गैस आयात के बारे में पूछने पर ब्लिंकन ने सीएनएन से रविवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक दिन पहले इस विषय पर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की थी.

बाइडन और पश्चिमी देशों ने अब तक रूस के ऊर्जा उद्योग पर प्रतिबंध नहीं लगाए हैं ताकि इससे उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर असर नहीं पड़े. ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हम अपने यूरोपीय साझेदारों और सहयोगियों से रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर बात कर रहे हैं साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि दुनियाभर के बाजारों में तेल की पर्याप्त आपूर्ति रहे.’’

वहीं दूसरी तरफ भारत यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने की हर मुमकिन कोशिश में लगा हुआ है. यूक्रेन में भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Ukraine) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सूमी (Sumi) में फंसे भारतीय छात्रों (Indian students) को पोल्टावा (Poltava) के रास्ते पश्चिमी सीमाओं तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए भारतीय दूतावास की टीम पोल्टावा शहर में तैनात है. पुष्टि समय और तारीख जल्द ही जारी की जाएगी. दूतावास ने कहा है कि छात्रों को शॉर्ट नोटिस पर जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है.

Tags: Ukraine Russia WarUkraine Russia War LiveUkraine Russia War Live news of the dayUkraine Russia War live updateUkraine Russia War Live Update news
Share196Tweet123Share49

Brajesh Srivastava

Related Posts

Ukraine Attack: काला सागर में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच कर रहे बचाव की अपील

Ukraine Attack: काला सागर में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच कर रहे बचाव की अपील

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Indian Sailors: काला सागर में यूक्रेन के ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच कमर्शियल कार्गो जहाज MV Omorfi पर 13...

G20 पर किए कई वार, किसी ने बताया टाइम पास तो किसी ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, भारत ने फिर रचा इतिहास

G20 पर किए कई वार, किसी ने बताया टाइम पास तो किसी ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, भारत ने फिर रचा इतिहास

by Juhi Tomer
सितम्बर 10, 2023

G20 शिखर सम्मेलन को लेकर जहांं एक तरफ पूरी दुनियाभर की नजरें सिर्फ हिंदुस्तान पर टिकी हुई थी तो वहीं...

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के कई शहरों में रूस का मिसाइल हमला, भारी तबाही के साथ सैकड़ों की गई जान

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 10, 2022

Kyiv: यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें महीने में युद्ध तेज गति से और नए तरीके से आगे बढ़ रहा...

यूक्रेन-रूस युद्ध से सबक लेते हुए भारत उठाने जा रहा है ये कदम, 85 फाइटर जेट सुखोई को अपग्रेड करने के साथ करेगा ये काम  

by Web Desk
सितम्बर 26, 2022

यूक्रेन के साथ युद्ध का असर रूसी विमान सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने की योजना पर भी पड़ा है,...

Ukraine-Russia: रूस ने यूक्रेन के 20% क्षेत्र पर कर लिया है कब्जा

by Web Desk
जून 4, 2022

Ukraine-Russia War: कीव स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (KSE) के एनालिटिक्स डिवीजन की रिपोर्ट के मुताबिक जंग में यूक्रेनी अर्थव्यवस्था को अब...

Next Post

छात्रा को अगवा कर गैंग रेप की घटना को दिया गया अंजाम, पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Coronavirus Cases Today: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,362 मामले आए सामने, 66 की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist